Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Sunday, October 18, 2026

हरियाली दशहरा पर संत कबीर सेवा संस्थान की अनोखी पहल, सीआरपीएफ जवानों को भेंट किए पौधे पत्रकार/दयाशंकर सिंह

दुगनी, सरायकेला-खरसावां।*

संत कबीर सेवा संस्थान की ओर से हरियाली दशहरा के आठवें वर्ष के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जवानों के कल्याण को समर्पित एक विशेष पहल की गई।

संस्थान के निदेशक डॉ. दिग्विजय भारत ने सीआरपीएफ 134वीं बटालियन, दुगनी पहुंचकर बटालियन के एडिशनल डिप्टी कमांडेंट कुलवंत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की और दशहरा पर्व के अवसर पर उन्हें पौधे भेंट किए।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा देश की सुरक्षा में दिन-रात तैनात जवानों के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और हरियाली की कामना करना था।

इस अवसर पर डॉ. दिग्विजय भारत ने कहा कि जवानों के त्याग और समर्पण से ही देश सुरक्षित है। उन्होंने सभी जवानों के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की मंगलकामना की। पौधा भेंट करना पर्यावरण को बचाने और जीवन में हरियाली लाने का प्रतीक है।

इस मौके पर संत कबीर सेवा संस्थान के जिला समन्वयक सह शिक्षक अमित कुमार, मनोरंजन महतो, मानस दास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संस्थान की इस पहल की स्थानीय लोगों और जवानों ने सराहना की है। इसे पर्यावरण संरक्षण और जवानों के प्रति सम्मान एवं सद्भावना के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

0 Comments:

Post a Comment