Reportar Daya Shankar Singh/ पारिवारिक झगड़े में आजसू पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला सचिव सत्यवान पान की हुई निर्मम हत्या पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडूंगी प्रखंड अंतर्गत बाईहातु ग्राम निवासी सह आजसू पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला सचिव 70 वर्षीय श्री सत्यवान पान की बीती रात उनके ही पुत्र प्रकाश पान द्वारा लाठी से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई !_
_प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय सत्यवान पान की दो पत्नियां थी इसी पारिवारिक कलह में धन संपत्ति व जमीन जायदाद के लेन देन को लेकर आपस में हुई झगड़े के दौरान उनके सौतेले पुत्र प्रकाश पान ने लाठी से पीट कर अपने ही पिता की जान ले ली साथ सौतेली मां यमुना पान को भी घायल कर दिया जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल चाईबासा से बेहतर चिकित्सा हेतु MGM जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है !_






0 Comments:
Post a Comment