पत्रकार दया शंकर सिंह सरायकेला खरसांवा/ सरायकेला खरसांवा भाजपा जिला मंत्री सतीश शर्मा ने बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर के समीप डीडी (DD) बार में घटित जघन्य एवं कायरतापूर्ण जानलेवा हमले की घोर निंदा किया है।
युवतियों के साथ हो रही अभद्रता का साहसपूर्वक विरोध करने पर भाजपा नेता श्री चंदन सिंह जी के भतीजे प्रत्यूष आनंद एवं करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह पर अपराधियों द्वारा चाकू एवं चापड़ से किया गया निर्मम हमला न केवल कानून-व्यवस्था की विफलता का प्रमाण है, बल्कि यह झारखंड में बढ़ते अपराधियों के दुस्साहस और प्रशासनिक निष्क्रियता का भी गंभीर संकेत है।
सबसे अधिक चिंताजनक तथ्य यह है कि यह पूरी घटना पुलिस गश्ती वाहन की मौजूदगी में घटित हुई। यदि कानून के रक्षक मौजूद रहने के बावजूद अपराधी खुलेआम इस प्रकार जानलेवा हमला करने का साहस कर रहे हैं, तो यह प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता उत्पन्न करता है।
भाजपा जिला मंत्री सतीश शर्मा ने स्पष्ट एवं दृढ़ मांग है कि—
इस जघन्य हमले में शामिल सभी अपराधियों एवं उनके संरक्षकों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
• घटना के समय ड्यूटी पर तैनात संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका एवं संभावित लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।






0 Comments:
Post a Comment