Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Sunday, June 21, 2026

सरायकेला खरसांवा जिला के आदित्यपुर स्थिति संस्कारोदय एकेडमी, जमालपुर धीरजगंज, गम्हरिया में योग दिवस मनाया गया*/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह/सरायकेला खरसांवा जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के जमालपुर दीरजगंज संस्कारोदय एकेडमी में  मेरा युवा भारत (MY Bharat), सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से संत कबीर सेवा संस्थान, गम्हरिया के संयुक्त तत्वावधान में *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।* योग प्रशिक्षक डॉ दिग्विजय भारत के निगरानी में इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने योग शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में योग के महत्व, नियमित व्यायाम एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर विशेष बल दिया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

0 Comments:

Post a Comment