पत्रकार दया शंकर सिंह : सरायकेला खरसावां जिला के सरायकेला थाना क्षेत्र के कोलाबीरा में सोमवार सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गम्हरिया के रपचा निवासी फुलसरी महतो* की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे हाथीटांड़ निवासी *शंभू चरण महतो* गंभीर रूप से घायल हो गए।शंभू चरण महतो बाइक से दुगनी की ओर जा रहे थे। बाइक पर फुलसरी महतो पीछे बैठी थीं। इसी दौरान गम्हरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने कोलाबीरा के पास बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शंभू चरण दूर जा गिरे, जबकि फुलसरी हाइवा की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पीछा कर *दुगनी* के पास उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने चालक को ग्रामीणों से छुड़वाकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस जब शव को सड़क से उठाने लगी तो आक्रोशित लोगों ने *मुआवजा राशि* और *वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर निर्माण* की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी।
जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।सुबह 6 बजे से करीब *साढ़े 10 बजे तक* जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस के आश्वासन के बाद साढ़े 10 बजे के करीब जाम हटाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।






0 Comments:
Post a Comment