पत्रकार दया शंकर सिंह (सरायकेला खरसावां)/झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ आदित्यपुर के क्रियाशील पहल पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सरायकेला खरसवां झारखंड सरकार के सौजन्य से उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कालोनी आदित्यपुर में सिनियर क्लास के छात्र और छात्राओं के बीच नशा मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से नशा और उसके दुष्प्रभावों को डाक्टरों के दृष्टि समझाते हुए नशा मुक्त युवा पीढ़ी बनाने के लिए बहुत ही सार्थक और लाभदायक विमर्श आयोजित किया गया। डॉ कामिनी लता जिला दंत चिकित्सा पदाधिकारी ने बहुत ही विस्तार से लैपटॉप के माध्यम से नशा के दुष्प्रभावों के परिणाम को बताते और दिखाते हुए नशा से हमेशा के लिए दूर रहने की अपील किय इसके बाद अशोक यादव, एन सी डी के जिला कंसलटेंट ने छात्र और छात्राओं को नशा एवं तम्बाकू निषेध शपथ दिलवाई कार्यक्रम के आरंभ में झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ आदित्यपुर के उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या प्रधान पूर्व प्रधानाध्यापिका ने छात्र छात्राओं इस कार्यक्रम के बारे में बताया इसके बाद एक अन्य उपाध्यक्ष श्री के के झा ने इस विषय पर विस्तार से बताया और झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ आदित्यपुर के अध्यक्ष ने छात्र और छात्राओं को जीवन, स्वास्थ्य और जीवन के व्यवहारिक तथ्यों को समझाते हुए उद्बोधन वक्तव्य दिया इसके बाद बहुत ही व्यवहारिक और प्रभावकारी पक्ष रखने का कार्य अपने भाषण के द्वारा उक्त वार्ड के पार्षद डा नथूनी सिंह ने किया कार्यक्रम का संचालन श्री एस डी प्रसाद जी ने किया धन्यवाद ज्ञापन संघ के महामंत्री श्री बिजय नारायण पांडे ने दिया संघ के अन्य पदाधिकारी श्री एस एस मिश्र, श्री भगवान् झा, श्री रणवीर सिंह और प्रो शैलेंद्र जी की गरिमामयी उपस्थिति रहे गमहरिया सी एस सी की दंत चिकित्सक डॉ प्रीति किरण की प्रेरणा दायी उपस्थिति रही। जागरूक कार्यक्रम के अंत में डॉक्टरों के द्वारा छात्राओं एवं छात्रों के मुंह का ओरल टेस्ट किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्क्रमित उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक श्री बिजय कुमार झा और श्रीमती गीता कुमारी का उल्लेखनीय योगदान रहा।
नई पीढ़ी को नशा मुक्त बनाने का ऐसा ही कार्यक्रम अन्य विद्यालयों में भी झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के द्वारा संचालित किया जायेगा।






0 Comments:
Post a Comment