Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Sunday, June 21, 2026

Adityapur: मोहर्रम को लेकर आदित्यपुर थाना में शांति समिति की बैठक पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह / आदित्यपुर : सरायकेला खरसांवा जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को आदित्यपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने की

बैठक में नगर आयुक्त एजाज अनवर एवं मेयर संजय सरदार सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान मोहर्रम जुलूस की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई

प्रशासन की ओर से बताया गया कि क्षेत्र के दो लाइसेंसी अखाड़ों में से इस वर्ष केवल आदित्यपुर बस्ती पुराना अखाड़ा ही जुलूस निकालेगा, जबकि शहीद इस्लाम अखाड़ा जुलूस में शामिल नहीं होगा। जुलूस निर्धारित मार्ग से शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक निकाला जाएगा

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोकप्रिय महापौर (मेयर) श्री संजय सरदार जी ने कहा जुलूस मार्ग पर साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी बताया गया कि जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी

 सभी समुदायों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं नगर आयुक्त एजाज अनवर ने मोहर्रम को सादगी एवं अनुशासन के साथ मनाने का संदेश दिया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने सभी लोगों से प्रशासन को सहयोग करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

बैठक में रविंद्र नाथ चौबे, ओम प्रकाश, जगदीश नारायण चौबे, नथुनी सिंह, युवा नेता बाबू तांती,जेई अजय कुमार वर्मा, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, अंकित सिंह, मोहर्रम अंसारी, मनोज पासवान, वीरेंद्र गुप्ता, इमरान अंसारी, मोहम्मद उद्दीन, दुर्गा दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

0 Comments:

Post a Comment