Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Monday, June 29, 2026

संत कबीर सेवा संस्थान द्वारा संचालित संस्कारोदय अकादमी में मनाया गया सद्गुरु कबीर साहेब का 628वाँ प्रकट्य दिवस/पत्रकार दया शंकर सिंह


पत्रकार दया शंकर सिंह/सरायकेला खरसांवा जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के। अंतर्गत आने वाले जमालपुर धीरजगंज स्थित संस्कारोदय अकादमी में संत कबीर सेवा संस्थान के तत्वावधान में सद्गुरु कबीर साहेब का 628वाँ प्रकाश दिवस श्रद्धा भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सत्य नाम का झंडा फहराकर, सद्गुरु कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सद्गुरु कबीर साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कबीर साहेब के ज्ञान-विचार, भजन, दोहे एवं साखियों की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों को आध्यात्मिक प्रेरणा एवं आत्मिक शांति का संदेश दिया।
"एक पेड़ आपके नाम" हरियाली अभियान के अंतर्गत संस्थान के निदेशक डॉ. दिग्विजय भारत ने सद्गुरु कबीर साहेब की स्मृति में एक पौधा रोपित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा,
"कबीर साहेब का जीवन सत्य, सेवा और समरसता का प्रतीक है। यदि हम उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएँ, तो एक श्रेष्ठ और समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं।"
इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. दिग्विजय भारत, श्री अमित कुमार, श्रीमती मोनिका कुमारी, श्री सुनील सरदार, श्रीमती रूबी कुमारी, श्रीमती अनीता देवी एवं श्रीमती कौशल कुमारी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

0 Comments:

Post a Comment