Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Monday, November 9, 2026

आदित्यपुर:-दीपावली की रात संस्कारोदय अकादमी में उपद्रव, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप




आदित्यपुर:- दयाशंंकर सिंह दीपावली की रात संस्कारोदय अकादमी में उपद्रव, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

जुलूमटांड़ में देर रात दोबारा पहुंचे युवक, CCTV कैमरा चोरी करने की कोशिश; निदेशक डॉ. दिग्विजय भारत ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार**

आदित्यपुर/जुलूमटांड़। दीपावली की रात संस्कारोदय अकादमी, जुलूमटांड़ के समीप कथित असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। हंगामा, मारपीट, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और संस्थान का CCTV कैमरा चोरी करने की कोशिश की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। संस्थान के निदेशक डॉ. दिग्विजय भारत ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और संस्थान को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
CCTV में कैद हुई कथित अश्लील हरकत, विरोध करने पर मारपीट

निदेशक डॉ. दिग्विजय भारत के अनुसार, 8 नवंबर की रात करीब 10:20 बजे दीपावली मनाकर संस्थान लौटने के कुछ देर बाद उन्हें खिड़की के पास कुछ युवकों की संदिग्ध बातचीत सुनाई दी। CCTV कैमरे से जांच करने पर विद्यालय के मुख्य गेट के समीप सड़क पर एक लड़की के साथ कई युवकों को कथित तौर पर अश्लील हरकत करते देखा गया।

इसकी जानकारी मिलने पर संस्थान प्रबंधन ने आसपास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों ने युवकों को वहां से जाने को कहा, लेकिन आरोप है कि युवकों ने संस्थान के अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। निदेशक का आरोप है कि पुलिस के देर से पहुंचने के कारण अन्य युवक अपने साथियों को बुलाकर फरार हो गए।
देर रात फिर हमला, CCTV कैमरा चुराने की कोशिश**

बताया गया कि पहली घटना के बाद भी उपद्रवियों का हौसला कम नहीं हुआ। देर रात कुछ युवक दोबारा संस्थान के गेट पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान CCTV कैमरा चोरी करने का प्रयास किया गया। बाहर निकली महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप है। पुलिस के दोबारा पहुंचने पर युवक मौके से फरार हो गए। वहीं, संस्थान के फोन पर बार-बार कॉल कर परेशान करने की शिकायत भी आदित्यपुर थाना में की गई है।

दो युवकों की पहचान, सात अन्य की तलाश**

मामले में दो युवकों की पहचान रितेश कुमार, पिता रामचंद्र कुमार, निवासी सतबोहनी तथा रितेश यादव, पिता विनोद यादव के रूप में बताई गई है। इनके अलावा करीब सात अन्य युवकों की पहचान की जानी बाकी है।

जुलूमटांड़ मैदान और तालाब के पास पुलिस गश्ती की मांग

संस्थान के निदेशक डॉ. दिग्विजय भारत ने आदित्यपुर थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां से मामले की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों की पहचान और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने जुलूमटांड़ मैदान एवं तालाब के आसपास कथित अड्डेबाजी, नशाखोरी और जुआ जैसी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने तथा नियमित पुलिस गश्ती सुनिश्चित करने की अपील की है।
डॉ. भारत ने कहा कि शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों के आसपास इस तरह की घटनाएं बच्चों, महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। पुलिस प्रशासन को इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए।

0 Comments:

Post a Comment