Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Friday, May 15, 2026

सिस्टर निवेदिता गर्ल्स हाई स्कूल बर्मा माइंस में सामाजिक संस्था अस्तित्व के सौजन्य से त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल और अवध डेंटल कॉलेज अस्पताल के द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया/पत्रकार दया शंकर सिंह

 पत्रकार दया शंकर सिंह/जमशेदपुर के सिस्टर निवेदिता गर्ल्स हाई स्कूल बर्मा माइंस में सामाजिक संस्था अस्तित्व के सौजन्य से त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल और अवध डेंटल कॉलेज अस्पताल के द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम द्वारा  बच्चों के नेत्रों की एवं अवध डेंटल क्लिनिक के प्रतिष्ठित डॉक्टर द्वारा दांतों की जांच कर उन्हें उचित डॉक्टरी सलाह दी गई।लगभग 300 बच्चों नें इस शिविर का लाभ उठाया जिसमे करीब 30 बच्चों की आँखों में पावर की समस्या पाई गई साथ ही 50 बच्चों के दांतो में ब्रश के दौरान ब्लीडिंग और दांतो के सड़न की समस्या मिलने पर उन्हें उचित डॉक्टरी परामर्श दिया गया! यह कार्यक्रम अस्तित्व सामाजिक संस्था की संस्थापक सदस्य सह सचिव श्रीमति मीरा तिवारी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष श्रीमति अन्नू चौबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस आयोजन में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती आरती अगम प्रकाश ने अपना भरपूर योगदान दिया। इस मौके पर स्कूल के स्वामी ईस्ट प्रेमानंद जी महाराज भी उपस्थित थे।नेत्र जांच शिविर की शुरुआत प्रधानाचार्य ने अपने नेत्रों की जांच करवाकर शुरू की। तत्पश्चात स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं के नेत्रों और दांतों की भी जांच की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष सूरज जी महामंत्री श्री गंगाधर पांडे का भी पूर्ण सहयोग रहा। श्रीमती आरती जी ने कहा कि आजकल के बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग ज्यादा कर रहे हैं जिस कारण उनकी आंखों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अत: बच्चे अगर अपने नेत्र को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं तो वह सोशल मीडिया का प्रयोग जितना हो सके कम करें। इस अवसर पर अन्नू चौबे ने बच्चों को बताया कि आजकल ऑनलाइन क्लासेस वगैरा के कारण भी बच्चों को मोबाइल फोन या लैपटॉप बहुत ज्यादा देखना पड़ता है जिसका सीधा असर बच्चों के लेंस और कॉर्निया पर पड़ता है जिसके कारण बहुत कम उम्र में बच्चों को चश्मा लग जा रहा है। इस प्रकार के वातावरण में बच्चों के लिए नेत्र जांच शिविर एक बहुत ही महत्वपूर्ण और कारगर सिद्ध होती है। अंत में संस्था की सचिव मीरा तिवारी में बच्चों के दांतों में हो रहे बीमारियों के बारे में छात्रों को अवगत कराया।और स्कूली बच्चों के लिए आगे भी इस तरह के शिविर के आयोजन करते रहने की बात कही!स्कूल की प्रिंसिपल आरती जी नें संस्था का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की सभी शिक्षकों का भी भरपूर योगदान रहा। इस अवसर पर त्रिनेत्रम और अवध डेंटल हॉस्पिटल की टीम के अलावा समाजसेवी और भूतपूर्व विधायक प्रत्याशी कंचन सिंह, आशा सिंह स्कूल की वॉइस प्रिंसिपल रश्मि, शिक्षिका स्वीटी, निशिता, संजना, अस्मिता, अमृता और रिया मौजूद थी, इनके के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता मो आचार्या भी उपस्थित थी।

0 Comments:

Post a Comment