पत्रकार दया शंकर सिंह/आज दिनांक 15 मई 2026 को झारखण्ड छात्र मोर्चा के कोल्हान सचिव पप्पू यादव के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन NEET-UG 2026 परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक, भारी अनियमितताओं एवं शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोल्हान सचिव पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की लापरवाही के कारण लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया है। लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है और सरकार छात्रों के सवालों से भाग रही है।
उन्होंने मांग की कि NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय एवं न्यायिक जांच कराई जाए, दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए। यदि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है, तो झारखण्ड छात्र मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन चलाने को बाध्य होगा।






0 Comments:
Post a Comment