आदित्यपुर के सरायकेला, खरसावां स्थित अमृत नगर जमालपुर गम्हरिया में श्री श्री सार्वजनिक अखाड़ा समिति की जुलूस जोर-शोर से निकला
समिति के अध्यक्ष बुलेट सिंह के नेतृत्व में सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संजय सरदार जी (महापौर, आदित्यपुर नगर निगम), एवं विनोद श्रीवास्तव जी (पूर्व महापौर) सलेंद्र सिंह भगवान सिंह ब्रजेश त्रिपाठी धनंजय सिंह सुरेश सिंह कृष्ण दुबे नागेश्वर शर्मा बड़ा बाबू साथ ही सरायकेला के राजा भी शामिल हुए! और रामनमी का जुलूस को निकले
समिति के अनुसार अखाड़ा जुलूस आज शाम 5 बजे श्री श्री सार्वजनिक अखाड़ा समिति अमृत नगर जमालपुर गम्हरिया से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाला जाएगा। जुलूस के दौरान पारंपरिक प्रदर्शन, धार्मिक झांकियां और अखाड़ा कला का प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। समिति के सदस्यों ने भी आश्वासन दिया है कि पूरे आयोजन को शांति और अनुशासन के साथ संपन्न किया जाएगा।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रामनवमी पर्व को भव्य और सफल बनाएं।






0 Comments:
Post a Comment