*आदित्यपुर में रामनवमी पर अखाड़ा जुलूस की तैयारी पूरी, शाम 6 बजे निकलेगा जुलूस* *(पत्रकार: दयाशंकर सिंहा)*
आदित्यपुर के सरायकेला, खरसावां स्थित बालाजी हनुमान मंदिर अखाड़ा रायडीह बस्ती में श्री श्री रामनवमी पूजा समिति द्वारा वर्ष 2007 से आयोजित किए जा रहे पारंपरिक अखाड़ा जुलूस की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं लाइसेंसधारी सुरेंद्र सिंह भी व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संजय सरदार जी (महापौर, आदित्यपुर नगर निगम), अंकुर सिंह जी (उप महापौर), चंपाई सोरेन जी (पूर्व मुख्यमंत्री) एवं विनोद श्रीवास्तव जी (पूर्व महापौर) के शामिल होने की संभावना है।
समिति के सदस्यों में चंद्रशेखर राय, बदूरी सिंह, ललन मिश्रा, शंभू गुप्ता, अखिलेश गिरी, संजय पासवान, प्रवीण सिंह, शिवशंकर राय, मुकेश चौधरी, संजय सिंह, अनिल गुप्ता, चंदन सिंह, मधुसूदन श्रीवास्तव, विशाल कुमार, गौरव कुणाल, शिव कुमार सिंह, कुट्टी, रितिक, अभिजीत, हिमांशु, प्रियांश, अचल और हक्की शामिल हैं।
समिति के अनुसार अखाड़ा जुलूस आज शाम 6 बजे बालाजी हनुमान मंदिर से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाला जाएगा। जुलूस के दौरान पारंपरिक प्रदर्शन, धार्मिक झांकियां और अखाड़ा कला का प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। समिति के सदस्यों ने भी आश्वासन दिया है कि पूरे आयोजन को शांति और अनुशासन के साथ संपन्न किया जाएगा।






0 Comments:
Post a Comment