Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Sunday, June 29, 2025

BIG BREAKING: खूंटी में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

खूंटी (KHUNTI) : खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांडुप पंचायत के कादेतुबिड़ गांव में भाजपा नेता व ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की निर्मम हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बलराम मुंडा न सिर्फ ग्राम प्रधान थे, बल्कि वे भाजपा खूंटी ग्रामीण मंडल के मंत्री और दो बार पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके थे.

घटना की खबर मिलते ही झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा, "जब ग्राम प्रधान ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी है? राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं."उन्होंने बताया कि हमलावरों ने बलराम मुंडा की हत्या की  भतीजे अच्चू मुंडा पर भी जान लेवा हमला कर घायल कर दिया. नीलकंठ सिंह मुंडा ने अस्पताल प्रशासन से अच्चू के बेहतर इलाज की मांग की है.भाजपा ने बलराम मुंडा की हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त करते कहा बलराम मुंडा एक समर्पित समाजसेवी थे, जिन्होंने गरीबों की मदद और पंचायत के विकास में अहम भूमिका हमेशा निभाई. पार्टी ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार और प्रशासन से कानून-व्यवस्था सुधारने की मांग की है.बलराम मुंडा के निधन पर पूर्व सांसद कड़िया मुंडा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, महिला मोर्चा नेता मंजु देवी, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत ने शोक जताया है.

0 Comments:

Post a Comment