Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Sunday, June 28, 2026

पोलियो उन्मूलन अभियान हुआ तेज, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर श्री संजय सरदार ने बच्चों को पिलाई पहली खुराक/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह /सरायकेला खरसांवा जिला आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पोलियो उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। 28 जून, रविवार को आदित्यपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित पोलियो दिवस के मद्देनजर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैनर, पोस्टर और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।अभियान की शुरुआत नगर के महापौर श्री संजय सरदार जी ने बच्चों को पोलियो की पहली खुराक पिलाकर की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय कुमार, डॉ. लक्ष्मी कुमारी, डॉ. श्वेता अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। अधिकारियों ने कहा कि भारत भले ही पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अभी भी पोलियो का खतरा बना हुआ है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर साबित हो सकती है। पोलियो अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी रही। इस दौरान ANM राखी कुमारी, रेणु कुमारी, आरती महतो-1, आरती महतो-2, रेशमा कुमारी महतो, जुनू पांडा, मुरीयुम बानरा, रिंकी महतो, सरिता कुमारी, अनिमा डुंगडुंड MPW दीपक कुमार, BTT मुनिराम महतो, सहिया साथी आशा कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर घनश्याम दत्ता, फार्मासिस्ट राकेश प्रसाद साव, एलटी मोती गोडे तथा सपोर्टिंग स्टाफ मधु कुमारी, वैजंती और शंकर मुखी की भूमिका सराहनीय रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है। इसके लिए पोलियो बूथों के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगे स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक अपने नजदीकी सहिया, ANM या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।

0 Comments:

Post a Comment