Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Monday, February 9, 2026

झारखंड प्रदेश के सरायकेला विधानसभा अंतर्गत राजनगर प्रखंड तूमुंग पंचायत के सुंदर पहाड़ी क्षेत्र प्रांगण में #पान_तांती_समाज_कल्याण_समिति_राजनगर_प्रखंड बैनर के तत्वाधान में सामाजिक वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ!(पत्रकार दया शंकर सिंह)

झारखंड प्रदेश के सरायकेला खरसावां विधानसभा अंतर्गत राजनगर प्रखंड तूमुंग पंचायत के सुंदर पहाड़ी क्षेत्र में #पान_तांती_समाज_कल्याण_समिति_राजनगर_प्रखंड 
बैनर के तत्वाधान में सामाजिक वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ!

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित थे समाजसेवी श्री बुद्धेश्वर पान जी, विशेष अतिथि कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज कल्याण समिति जमशेदपुर के केंद्रीय प्रवक्ता श्री जगदीश दास जी, साथ ही विशेष अतिथि पाण पान तांती स्वांसी समाज के सक्रिय सदस्य श्री अरुण पात्रो जी, सम्मानित अतिथि, तांती बुनकर कल्याण समिति जमशेदपुर के केंद्रीय अध्यक्ष श्री मंगल पात्रो जी, साथ ही श्री गणेश पात्रो जी,श्री अमित पात्रो जी, श्री संतोष दास जी ,श्री सदन पात्रो जी, एवं पान तांती समाज कल्याण समिति के महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती नमोनी दास जी, उपाध्यक्ष श्रीमती पिंकी दंडपाट जी, सचिन मंमुडा तांती जी, 
 कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा जी के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी पांड़ जी के चित्र पर मुख्य अतिथि श्री बुद्धेश्वर पान जी के द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया एवं आजाद भारत के सर्वप्रथम घाटशिला सह बहरागोड़ा विधानसभा के भूतपूर्व विधायक माननीय पान गुरु स्वर्गीय मुकुंदराम तांती जी के चित्र पर श्री अरुण पात्रो जी के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया, 
प्रथम पंचायत राज्य के माननीय भूतपूर्व मुखिया स्वर्गीय श्रीकांत पातर जी के चित्र पर श्री जगदीश दास जी के द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया एवं पान तांती समाज कल्याण समिति के तमाम पदाधिकारी गण एवं मिलन समारोह कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वजातियों बंधुओं एवं माता ,बहनें , बुद्धिजीवी गण, अभिभावक गण, युवा साथीगण, सम्मानित अतिथिगण बारी बारी से आकर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। उसके पश्चात ही पान तांती समाज कल्याण समिति के संरक्षक श्री दिगंबर दास जी के द्वारा मंच संचालन करते हुए  समिति के अध्यक्ष श्री गोविन्द तांती जी ने सभी स्वजातियों बंधुओं को स्वागत करते हुए अभिनंदन किया साथ ही सभी अतिथियों को समिति द्वारा फुल माला पहनाकर सम्मानित किया गया मौके पर विशेष अतिथि श्री अरुण पात्रो जी ने समाज के गुरुजनों के जीवनी पर प्रकाशित डालते हुए कहा कि हमारे  पूर्वजों ने हमारे समाजिक परम्पराओं संस्कृतियों ,मर्यादाओं को बखूबी निभाया आज हमें भी उसी प्रकार समाज की मर्यादाओं को निभाए रखना है। श्री जगदीश दास जी ने कहा हमारे समाज के हक अधिकार के लिए यथासंभव प्रयास कर इस एकजुटता का परिचय देना होगा।  श्री मंगल पात्रो जी ने कहा कि हमारे समाज में जागरूकता कि कमी है इसके लिए हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए उसके माध्यम से हम जिंदगी में सफल सकते हैं। पान तांती समाज के तमाम पदाधिकारी गण ने अपने-अपने भक्तों में कहा कि हम सभी प्रयास करेंगे हर वर्ष इसी तरह का कार्यक्रम का आयोजन करेंगे जिसमें संरक्षक श्री दिगंबर दास जी, संस्थापक श्री नवीन दंडपाट जी, प्रभारी श्री लखन तांती जी, अध्यक्ष श्री गोविन्द तांती जी, कोषाध्यक्ष श्री सुशांत कुमार पान जी, सहसचिव श्री रघुनाथ दंडपाट जी, उपाध्यक्ष श्री परेश पात्रो जी, साथ ही समिति के द्वारा खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 1 शंख फूंक,2 म्यूजिकल चेयर, बच्चे एवं बच्चियों के लिए 3 गणित रेस, 4 अंदर बाहर,in&out, 5 बोल पास, खेल किया गया। समिति के तमाम सक्रिय सदस्य गण एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नमोनी दास जी, उपाध्यक्ष श्रीमती पिंकी दंडपाट जी, सचिव श्रीमती मंमुडा तांती जी सदस्य गण शिवचरण तांती, दिनेश पात्रो, श्रीकांत तांती, सागर तांती,सुकलाल तांती, मुकेश पात्रो, बाबलू पातर,राजनगर प्रखंड एवं विभिन्न क्षेत्रों से समाज के काफी  संख्या में स्वजाति, बंधु, बुद्धिजीवी गण, अभिभावक गण, युवा साथीगण, मीडिया बंधु गण,कार्यक्रम में उपस्थित रहे। भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी पांड़ अमर रहें 🙏 आजाद भारत सर्वप्रथम भूतपूर्व विधायक माननीय पान गुरु स्वर्गीय मुकुंदराम तांती अमर रहें 🙏 प्रथम पंचायत राज्य के भूतपूर्व मुखिया स्वर्गीय श्रीकांत पातर अमर रहें 🙏 पाण पान तांती स्वांसी समाज एक है एक है

0 Comments:

Post a Comment