Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Sunday, June 28, 2026

पोलियो उन्मूलन अभियान हुआ तेज, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर श्री संजय सरदार ने बच्चों को पिलाई पहली खुराक/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह /सरायकेला खरसांवा जिला आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पोलियो उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। 28 जून, रविवार को आदित्यपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित पोलियो दिवस के मद्देनजर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैनर, पोस्टर और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।अभियान की शुरुआत नगर के महापौर श्री संजय सरदार जी ने बच्चों को पोलियो की पहली खुराक पिलाकर की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय कुमार, डॉ. लक्ष्मी कुमारी, डॉ. श्वेता अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। अधिकारियों ने कहा कि भारत भले ही पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अभी भी पोलियो का खतरा बना हुआ है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर साबित हो सकती है। पोलियो अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी रही। इस दौरान ANM राखी कुमारी, रेणु कुमारी, आरती महतो-1, आरती महतो-2, रेशमा कुमारी महतो, जुनू पांडा, मुरीयुम बानरा, रिंकी महतो, सरिता कुमारी, अनिमा डुंगडुंड MPW दीपक कुमार, BTT मुनिराम महतो, सहिया साथी आशा कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर घनश्याम दत्ता, फार्मासिस्ट राकेश प्रसाद साव, एलटी मोती गोडे तथा सपोर्टिंग स्टाफ मधु कुमारी, वैजंती और शंकर मुखी की भूमिका सराहनीय रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है। इसके लिए पोलियो बूथों के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगे स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक अपने नजदीकी सहिया, ANM या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।

सरायकेला खरसांवा जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र कुलुफटंगा बस्ती में समाज सेवी खिरोद सरदार की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक संपन्न हुई/पत्रकार अनिल कुमार

पत्रकार अनिल कुमार/आज दिनांक 28/06/26 दिन रविवार सुबह 10 बजे सरायकेला खरसांवा जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के कुलुफटंगा बस्ती आदित्यपुर-2 में ग्राम सभा की एक बैठक संपन्न हुई 
 बैठक की अध्यक्षता सर्वे समिति से समाज सेवी खिरोद सरदार की अध्यक्षता में किया गया और निर्णय लिया गया आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था चलाने के लिए सभा में सर्वे समिति से एक समिति बनाया गया 
1.राजू सरदार (हतु सरदार) ग्राम प्रधान नियुक्त किया गया 
2. डाकुआ दीपक सरदार
3.पुजारी सोनू सरदार
4. देवरी शंभू सरदार
5. जगवाडी अन्नू सरदार को सर्वे समिति से बनाया गया 
साथ ही ग्राम सभा द्वारा सभी चयनित अधिकारियों को पगड़ी और फूलों का माला पहना कर सम्मानित किया गया 
अधिकारियों ने ग्राम सभा में उपस्थित सभी लोगों को आश्वासन दिया ग्राम के किसी भी कार्य में वा रहेंगे समाज से जुड़े सभी कार्य में आगे रहेंगे
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे लाल बाबू सरदार, चाफू सरदार, रसु सरदार,लाल्टू सरदार,प्रकाश सरदार,पिंकू सरदार, बिनोद सरदार, कंवर सरदार, गुरुवा सरदार, भारत सरदार, रथु सरदार,राम सरदार,मनोज सरदार,जरु सरदार,सुभाष सरदार, जगमनी सरदार,सीमा सरदार,सोमा सरदार, ज्योत्सना सरदार, पूर्णिमा सरदार,काजल सरदार,पिंकी सरदार,सुनीता सरदार,लखी सरदार,के साथआदि लोग ग्राम सभा में उपस्थित रहे 

Saturday, June 27, 2026

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती मे मोहर्रम पर शहीद-ए-इस्लाम अखाड़ा मे हैरतअंग्रेज खेल प्रदर्शन, सम्मान समारोह/पत्रकार दया शंकर सिंह

 सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 मुस्लिम बस्ती में मोहर्रम का पर्व प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमन, शांति और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों में खिलाड़ियों ने अपने हैरतअंगेज खेल और पारंपरिक करतबों का शानदार प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया।मोहर्रम के अवसर पर अखाड़ा स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने पहुंचे। युवाओं ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक खेल-कौशल का प्रदर्शन किया आयोजन के दौरान उत्साह और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।इसी क्रम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन और वीरेंद्र तिवारी गणेश चौधरी छोटू महतो आदि लोग शामिल हुए अखाड़ा कमेटी की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर और स्मृति-चिह्न के रूप में तलवार भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर अखाड़े के लाइसेंसी मंजूर आलम, अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Thursday, June 25, 2026

धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-16 लॉन टेनिस चैंपियनशिप में मोहम्मद अय्यान सिद्दीकी बने फर्स्ट रनर-अपधनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय Under-16 Lawn Tennis Championship में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह/ झारखंड प्रदेश के धनबाद जिला में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-16 लॉन टेनिस चैंपियनशिप में मोहम्मद अय्यान सिद्दीकी बने फर्स्ट रनर-अप
धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय Under-16 Lawn Tennis Championship में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद अय्यान सिद्दीकी ने First Runner-Up का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से खेल जगत के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मोहम्मद अय्यान सिद्दीकी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा सिद्दीकी के सुपुत्र हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
इस उपलब्धि पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) जमशेदपुर जिला टीम की ओर से मोहम्मद अय्यान सिद्दीकी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। जिला टीम ने आशा व्यक्त की कि वे आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

Monday, June 22, 2026

सरायकेल खरसावां जिला के कोलाबीरा में हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, महिला की मौत /पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह : सरायकेला खरसावां जिला के सरायकेला थाना क्षेत्र के कोलाबीरा में सोमवार सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गम्हरिया के रपचा निवासी फुलसरी महतो* की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे हाथीटांड़ निवासी *शंभू चरण महतो* गंभीर रूप से घायल हो गए।शंभू चरण महतो बाइक से दुगनी की ओर जा रहे थे। बाइक पर फुलसरी महतो पीछे बैठी थीं। इसी दौरान गम्हरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने कोलाबीरा के पास बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शंभू चरण दूर जा गिरे, जबकि फुलसरी हाइवा की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पीछा कर *दुगनी* के पास उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने चालक को ग्रामीणों से छुड़वाकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस जब शव को सड़क से उठाने लगी तो आक्रोशित लोगों ने *मुआवजा राशि* और *वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर निर्माण* की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी।
जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।सुबह 6 बजे से करीब *साढ़े 10 बजे तक* जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस के आश्वासन के बाद साढ़े 10 बजे के करीब जाम हटाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sunday, June 21, 2026

सरायकेला खरसांवा जिला के आदित्यपुर स्थिति संस्कारोदय एकेडमी, जमालपुर धीरजगंज, गम्हरिया में योग दिवस मनाया गया*/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह/सरायकेला खरसांवा जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के जमालपुर दीरजगंज संस्कारोदय एकेडमी में  मेरा युवा भारत (MY Bharat), सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से संत कबीर सेवा संस्थान, गम्हरिया के संयुक्त तत्वावधान में *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।* योग प्रशिक्षक डॉ दिग्विजय भारत के निगरानी में इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने योग शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में योग के महत्व, नियमित व्यायाम एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर विशेष बल दिया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

Adityapur: मोहर्रम को लेकर आदित्यपुर थाना में शांति समिति की बैठक पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह / आदित्यपुर : सरायकेला खरसांवा जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को आदित्यपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने की

बैठक में नगर आयुक्त एजाज अनवर एवं मेयर संजय सरदार सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान मोहर्रम जुलूस की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई

प्रशासन की ओर से बताया गया कि क्षेत्र के दो लाइसेंसी अखाड़ों में से इस वर्ष केवल आदित्यपुर बस्ती पुराना अखाड़ा ही जुलूस निकालेगा, जबकि शहीद इस्लाम अखाड़ा जुलूस में शामिल नहीं होगा। जुलूस निर्धारित मार्ग से शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक निकाला जाएगा

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोकप्रिय महापौर (मेयर) श्री संजय सरदार जी ने कहा जुलूस मार्ग पर साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी बताया गया कि जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी

 सभी समुदायों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं नगर आयुक्त एजाज अनवर ने मोहर्रम को सादगी एवं अनुशासन के साथ मनाने का संदेश दिया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने सभी लोगों से प्रशासन को सहयोग करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

बैठक में रविंद्र नाथ चौबे, ओम प्रकाश, जगदीश नारायण चौबे, नथुनी सिंह, युवा नेता बाबू तांती,जेई अजय कुमार वर्मा, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, अंकित सिंह, मोहर्रम अंसारी, मनोज पासवान, वीरेंद्र गुप्ता, इमरान अंसारी, मोहम्मद उद्दीन, दुर्गा दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।