Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saturday, June 27, 2026

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती मे मोहर्रम पर शहीद-ए-इस्लाम अखाड़ा मे हैरतअंग्रेज खेल प्रदर्शन, सम्मान समारोह/पत्रकार दया शंकर सिंह

 सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 मुस्लिम बस्ती में मोहर्रम का पर्व प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमन, शांति और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों में खिलाड़ियों ने अपने हैरतअंगेज खेल और पारंपरिक करतबों का शानदार प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया।मोहर्रम के अवसर पर अखाड़ा स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने पहुंचे। युवाओं ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक खेल-कौशल का प्रदर्शन किया आयोजन के दौरान उत्साह और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।इसी क्रम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन और वीरेंद्र तिवारी गणेश चौधरी छोटू महतो आदि लोग शामिल हुए अखाड़ा कमेटी की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर और स्मृति-चिह्न के रूप में तलवार भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर अखाड़े के लाइसेंसी मंजूर आलम, अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

0 Comments:

Post a Comment