Friday, July 31, 2026
Home »
सरायकेला खरसांवा
» Adityapur: ग्लोरिया इंजीनियरिंग हादसा: मृतक मुरली पात्रो के परिजनों को 10.60 लाख रुपये मुआवजा, गणेश महाली, JLKM अध्यक्ष नवीन महतो के प्रयास से सुलझा मामला/पत्रकार दया शंकर सिंह
Adityapur: ग्लोरिया इंजीनियरिंग हादसा: मृतक मुरली पात्रो के परिजनों को 10.60 लाख रुपये मुआवजा, गणेश महाली, JLKM अध्यक्ष नवीन महतो के प्रयास से सुलझा मामला/पत्रकार दया शंकर सिंह
पत्रकार दया शंकर सिंह (सरायकेला खरसावां) : आदित्यपुर ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में हुई हालिया दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिक स्वर्गीय मुरली पात्रो के परिजनों को उचित मुआवजा देने के मुद्दे पर 31 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे कंपनी प्रबंधन और स्थानीय नेताओं के बीच एक महत्वपूर्ण वार्ता हुई। झामुमो नेता गणेश महाली तथा JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो की उपस्थिति में हुई इस बैठक में सभी पक्षों ने सर्वसम्मति से समझौता स्वीकार कर लिया।समझौते की मुख्य शर्तें: मुआवजा राशि: कंपनी प्रबंधन द्वारा मृतक के आश्रित परिवार को कुल 10,00,000/- (दस लाख रुपये) मुआवजा दिया जाएगा। तत्काल अंतिम संस्कार के लिए 60,000/- रुपये नगद प्रदान किए गए हैं, जबकि शेष राशि अगले 3-4 दिनों में अदा कर दी जाएगी।ग्रुप इंश्योरेंस: ग्रुप इंश्योरेंस के तहत मिलने वाली समस्त देय राशि भी मृतक के परिजनों को हस्तांतरित की जाएगी।ग्लोरिया इंजीनियरिंग के प्लांट हेड विवेक मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में घायल अन्य मजदूरों के इलाज का पूरा खर्च कंपनी उठा रही है। अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके 5 मजदूरों को बेड रेस्ट के दौरान भी पूरा वेतन दिया जाएगा। ठीक होने पर वे पुनः कार्य पर लौट सकेंगे।झामुमो नेता स सरायकेला विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी गणेश महाली जी ने कहा कि परिजनों की मांग पर 10.60 लाख रुपये और इंश्योरेंस की राशि पर सहमति बनी है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों से श्रमिकों की सुरक्षा में कोई समझौता न करने की अपील की।






0 Comments:
Post a Comment