Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Tuesday, February 3, 2026

रमेश बालमुचों मेयर बनेगे तो आदित्यपुर नगर वासियों को अपराधमुक्त व भ्रष्टाचारमुक्त नशा मुक्त स्वच्छ आदित्यपुर नगर मिलेगा युवा नेता बाबु तांती ने कहा : (पत्रकार दया शंकर सिंह)




झारखंड प्रदेश में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में मेयर (महापौर) प्रत्याशी रमेश बालमुचू ने नामांकन करने के उपरांत अपने संबोधन में बोलते हुए कहा में नेता नहीं 
आदित्यपुर निगम का  बेटा हूं। नगर को सुंदर, सुरक्षित, अपराधमुक्त नशा मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त व विकसित शहर बनाउगा । उक्त बातें पूर्व महापौर प्रत्याशी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती के सबसे करीबी दोस्त रमेश बालमुचू जी बोल रहे हैं जो कि आदित्यपुर नगर निगम वर्ष 2026 के महापौर प्रत्याशी रमेश बालमुचू जी है महापौर (मेयर) पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रमेश बालमुचों ने कहा कि क्षेत्र वासियों का बड़ा प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है।

इससे वे बहुत भावुक व अभिभूत हैं। अब यह लड़ाई उनकी नहीं बल्कि नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों की है। वे निगम क्षेत्र वासियों से कहना चाहते है कि जिस तरह उन्हें प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है, वह वोट में तब्दील हो जाए। एक सवाल के जवाब में रमेश बालमुचू ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पिछले 8 वर्षों में सैकड़ों करोड़ राशि खर्च हो गए। लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अत्यंत अभाव देखा जा रहा है। लेकिन चुनाव जीतने के बाद वह इसे पूरी तरह चेंज कर देंगी। प्रत्येक चौक- चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि नगर निगम क्षेत्र में कोई अपराध करके भाग ना सके।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। सभी नगर वासियों के पास टोल फ्री नंबर रहेगा। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर इसका प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पानी के लिए प्रत्येक वर्ष हाहाकार मचता है। वे नगर निगम क्षेत्र वासियों को आस्वस्त करते हैं कि हर हाल में उन्हें नल से हर घर शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर पूर्व महापौर प्रत्याशी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल किया गया। नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्रवासी दोहरी टैक्स व मालगुजारी देने को विवश हैं। बदले में इन्हें निगम की मूलभूत सुविधा नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त, सुरक्षित व सुंदर शहर बनाने, नालियों व सड़कों की जर्जर स्थिति से निजात दिलाने के लिए। की रमेश बालमुचू को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा गया है। वह चुनाव जीतने के बाद नगर निगम को विकसित नगर निगम बनाएंगी। रमेश बालमुचू मेयर बनेगे तो नगर वासियों को अपराधमुक्त व भ्रष्टाचारमुक्त नगर मिलेगा 
 नागरिकों ने रमेश बालमुचू को अपना आशीर्वाद दिया। साथ ही जुलूस की शक्ल में नामांकन करने समाहरणालय पहुंचे। इसका नेतृत्व पूर्व महापौर प्रत्याशी स युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती,सरोज साहू, गोलू सोनकर,पाकुल दास, बिल्टू चटर्जी, सुमित गोप,आनंद कुशल,थापा दा,आदि युवा जन कर रहे थे 

0 Comments:

Post a Comment