Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saturday, September 27, 2025

पूजा के पूर्व ही स्ट्रीट लाईट का स्टॉक खत्म**ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ नगर निगम का स्ट्रीट लाईट ठीक करने का आश्वासन : सतीश शर्मा



भाजपा नेता सह सार्वजनिक दुर्गा पूजा, रोड न. 7 के लाइसेंसी सतीश शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा के पूर्व ही आदित्यपुर नगर निगम में नया स्ट्रीट लाईट का स्टॉक खत्म हो गया। जबकि पूरे नगर निगम क्षेत्र में अभी भी हजारों की संख्या में स्ट्रीट लाईट खराब पड़े हुए है। यहां तक कि पूजा पंडाल के आस पास का क्षेत्र एवं पूजा पंडाल का पहुंच पथ का लाईट भी अभी खराब पड़े है।
    भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारी स्ट्रीट लाईट मरम्मती मामले में आदित्यपुर की जनता के साथ साथ जिले के उच्च पदाधिकारियों को भी भ्रमित कर रहे है। निगम क्षेत्र में कुल 35 वार्डो के लिए मात्र 3 सौ लाइटें खरीदी गई। जबकि निगम क्षेत्र में हजारों की संख्या में स्ट्रीट लाईट खराब है जहां नये लाईट लगाने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर कई बैठके हुई जिसमें मैं भी शामिल हुआ। हर बैठक में स्ट्रीट लाईट खराब होने की समस्या को लोगो ने प्रमुखता से उठाया और हर बार आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारी द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि दुर्गा पूजा के पूर्व सभी स्ट्रीट लाईट को ठीक कर दिया जाएगा। लेकिन अब आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारी स्ट्रीट लाईट का स्टॉक खत्म होने का रोना रोकर कन्नी काट करे है। कुल मिलाकर स्ट्रीट लाईट ठीक करने के मामले में आदित्यपुर नगर निगम का आश्वासन ऊंट में मुंह में जीरा साबित हुआ।

0 Comments:

Post a Comment