Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Friday, April 18, 2025

अस्तित्व एक सामाजिक संस्था का विस्तार जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई शुरू मीरा तिवारी

सामाजिक संस्था अस्तित्व की एक महत्वपूर्ण बैठक बर्मा माइंस में संपन्न हुई। अस्तित्व की जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे की अध्यक्षता में क्षेत्र की महिलाओं के बीच लघु और कुटीर उद्योग को धरातल पर लाने और महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू कर परिवार की देखभाल करते हुए घर के आमदनी में अपना योगदान देने पर चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि किस तरह छोटा सा व्यापार प्रारम्भ करके अपने घर की आर्थिक स्थिति को और भी बेहतर बना सकते हैं। बताया गया कि ग्रुप बनाकर एकसाथ मिलकर सभी लोग काम शुरू करेंगे। इसके अलावा, सरकार से हमलोगों को क्या सहयोग मिल सकता है और महिलाओ को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का किस तरह लाभ दिलाया जा सकता है,इन बातों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस मौके पर उपस्थित प्रखंड स्तर के सरकारी अधिकारी दयाल बनर्जी ने सरकारी ऋण के बारे में महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी।इस मौके पर अस्तित्व की संस्थापक सदस्य सह सचिव मीरा तिवारी ने महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए मोटिवेट किया। उन्होंने कहा कि एक महिला घर का काम करके दोपहर में जो समय मिलता है उसका सदुपयोग करें और जिससे अपना और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होंगी। उन्होंने महिलाओं को अपने शौक की खूबी को सही प्लेटफार्म पर इस्तमाल करने की बात कही ताकि समाज में अपना योगदान दे सके।             संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती

बैठक में मुख्य रूप से बिंदु देवी, सोनी देवी, ममता यादव, ममता चौबे, चंदा देवी, मंजू देवी, पिंकी सिंह, निशि, रेखा देवी, मोउ आचार्य, राधा सिंह, संगीता देवी समेत कई महिलाएं शामिल थी।

0 Comments:

Post a Comment