Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Monday, April 14, 2025

*मंत्री हफ़ीज़ुल हसन को मंत्री मंडल से बाहर करे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाबू लाल मरांडी*


CM Hemant Soren should remove minister Hafizul Hasan from the cabinet: Babulal Marandi
  • कांग्रेस झामुमो करे स्पष्ट.. हफीजूल हसन के संविधान से संबंधित बयान पर सहमत है या असहमत
  • हफीजूल के बयान के खिलाफ भाजपा प्रदेश में करेगी आंदोलन, जनता के बीच जाएगी पार्टी कार्यकर्ता 
  • रांची भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सोमवार को राज्य सरकार के मंत्री हफीजूल हसन (Hafizul Hasan) के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) गिरिडीह में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने  कहा कि मंत्री हफीजूल हसन (Hafizul Hasan) के बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि वे भारतीय संविधान से ऊपर शरीयत कानून को मानते हैं। उनके बयान से यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस झामुमो के लोग चाहे लोकसभा, राज्यसभा हो या विधानसभा, संविधान को पॉकेट में लेकर घूमते हैं जो संविधान का भद्दा मजाक है।

बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि इंडी गठबंधन का यही वास्तविक चरित्र है। जिसका प्रकटीकरण हफीजूल हसन (Hafizul Hasan) की जुबान से प्रकट हुआ है। आज बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर जिस प्रकार से एक संवैधानिक पद पर बैठे राज्य के मंत्री से संविधान का अपमान हुआ यह अक्षम्य अपराध है। राष्ट्र विरोधी,संविधान विरोधी बयान है। इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren)को तत्काल मंत्रिमंडल से हफीजूल हसन (Hafizul Hasan) को बर्खास्त करना चाहिए।

0 Comments:

Post a Comment