Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Sunday, January 18, 2026

*झारखण्ड प्रदेश के खूंटी जिला अंतर्गत तोरपा प्रखंड में भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी जी के प्रतिमा स्थापित निर्माण को लेकर विशेष बैठक संपन्न हुआ!* (पत्रकार दया शंकर सिंह)


(पत्रकार दया शंकर सिंह) आज दिनांक 18/01/2026 दिन रविवार को झारखण्ड प्रदेश के खूंटी जिला अंतर्गत तोरपा प्रखंड ग्राम जरिया गोरबैड़ा में स्वांसी पान पांड़ तांती समाज उत्थान संघ झारखण्ड के द्वारा एवं गुरु आनंद स्वांसी जी के मूर्ति स्थापना समिति के अध्यक्ष श्री मंगल सिंह स्वांसी जी के अध्यक्षता में मूर्ति स्थापना हेतु पूर्व में चयनित स्थान को फिर से निरक्षण करते हुए।जल्द से जल्द चबूतरा बेस निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए एक विशेष बैठक रखा गया।
 विषेश बैठक का संचालन श्री अरुण पात्रो जी द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान शिवराम मुंडा जी एवं ग्राम पहान सोमा मुंडा जी द्वारा कहां गया कि भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी जी के पैतृक गांव जरिया गोरबैड़ा पर खाता संख्या -98 प्लॉट नंबर-748 रकबा 05 डिसमिल जमीन गुरु आनंद स्वांसी जी के प्रतिमा एवं चबूतरा बनाने के लिए उनके ( वंशज ) श्री तेतरु स्वांसी जी, श्री सहदेव स्वांसी जी, श्री दशरथ स्वांसी जी, श्री लाड़ो स्वांसी जी, श्री शिबू स्वांसी जी, द्बारा सर्वसम्मति से स्वांसी पान पांड़ तांती समाज उत्थान संघ झारखण्ड एवं स्वांसी पांड़ समाज को खुशी स्वेच्छा से जमीन अनुदान दिया जा रहा है। 
इस विषेश बैठक पर मुख्य रूप से समाज के दूर दराज से आए कई सामाजिक, बुद्धिजीवी गण, अभिभावक गण, मूर्ति स्थापना समिति के पदाधिकारीगण, सदस्य गण,स्वजातियों,बंधुओं गण, एवं माता बहनें साथ ही हमारे युवा साथीगण ने भी इस कार्य को सराहनीय कदम कहा समाज के इतिहास को जीवित रखने के लिए हम सभी स्वजाति बंधु का कर्तव्य है एवं इस पुण्य कार्य में हमसभी को यथासंभव सहयोग करना चाहिए इस तरह के कार्य के लिए।
 इसी प्रकार हमारे समाजिक हर कार्य में हम सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। 
भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी जी का 190 वीं जन्म जयंती समारोह के शुभ अवसर पर प्रतिमा स्थापित किया जाएगा, आगामी दिनांक 16 02 2026 जिसमें झारखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्र से सो जातियों को आमंत्रित किया जाएगा।

जिसमें में मुख्य रूप से उपस्थित ग्राम प्रधान श्री शिवराम मुंडा जी, ग्राम पहान श्री सोमा मुंडा जी , गुरु आनंद स्वांसी जी के (वंशज)श्री तेतरु स्वांसी जी, श्री सहदेव स्वांसी जी, श्री दशरथ स्वांसी जी,लाडो स्वांसी जी, श्री शिबू स्वांसी जी, श्रीमती सुनीता स्वांसी जी, श्रीमती दुखनी देवी जी, सोमवारी देवी जी, श्री मंगल सिंह स्वांसी जी, श्री सहज स्वांसी जी, श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी, श्री अरुण पात्रो जी, श्री आनंद स्वांसी पांड़ जी,बिशु स्वांसी, दुर्गा स्वांसी, अभिराम स्वांसी, सुखलाल स्वांसी, विजय कुमार स्वांसी, तुलसी स्वांसी, अर्जुन स्वांसी, विरेन्द्र स्वांसी,मनीनाथ स्वांसी, रामसिंह स्वांसी, विश्वनाथ स्वांसी, पंचानन स्वांसी,अमर स्वांसी, विश्वकर्मा स्वांसी, संतोष स्वांसी,अजय स्वांसी बाल्मिकी स्वांसी, विशाल स्वांसी, हरिकृष्ण स्वांसी,मदन कुमार स्वांसी, विजय कुमार दास, अरुण कुमार दास, बुद्धेश्वर पान, राहुल स्वांसी, राजेश स्वांसी, भीमराव स्वांसी,देवनाथ स्वांसी,युगेश कुमार तांती,हारीराम प्रधान,छोटराय पहान, बीरबल स्वांसी, रामचंद्र स्वांसी, स्वरुप स्वांसी,विरसिह स्वांसी, साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे! 
 *भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी अमर रहें अमर रहें 🙏*  *स्वांसी पान पांड़ तांती समाज एक है एक है* ✊

झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पलामू जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। पलामू जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा जी के नेतृत्व मे मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह जी के साथ सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ली (पत्रकार दया शंकर सिंह)

आज रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पलामू जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। पलामू जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा जी के नेतृत्व मे मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह जी के साथ सदस्यता लेनेवालों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी मे स्वागत किया।

इस अवसर पर सभी को पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया और संगठन को मजबूत बनाने हेतु मार्गदर्शन किया। साथ ही राज्य की लोकप्रिय हेमन्त सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने एवं राज्य के विकास मे अपना अहम योगदान देने हेतु संकल्प दिलाया।

सदस्यता लेनेवालों मे मुख्य रूप से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेदिनीनगर श्रीमती पूनम सिंह जी, सूर्यांश प्रताप सिंह (पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस) , आजाद खान, जितेंद्र सिंह, रौनक सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मो फिरोज, प्रतीक सिंह, रुद्र कुमार, कृष्ण कांत, इम्तियाज अंसारी, गुड्डू कुमार, रौशन कुमार एवं अन्य कई लोग रहे।

इस अवसर पर पलामू जिला से पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष शानू सिद्दीकी, केंद्रीय सदस्य हाजी ललन, रमेश सिंह, अनुराग सिंह, बबलू सिंह, देवानंद भारद्वाज, रिशु अग्रवाल एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे

Friday, January 16, 2026

महापौर प्रत्याशी रमेश बालमुचू आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के पूर्व महापौर प्रत्याशी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती एवं शिक्षा वादी नेता मुकेश श्रीवास्तव, समाज सेवी प्रकाश मंडल, अधिवक्ता राजेन्द्र तांती उप राजू तांती से अपने पक्ष में समर्थन मांगते हुए (पत्रकार दया शंकर सिंह)


सरायकेला खरसांवा जिला के ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष स आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रत्याशी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती से आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026 के महापौर प्रत्याशी रमेश बालमुचू ने अपने पछ नगर निगम चुनाव में समर्थन मांगा साथ ही सरायकेला खरसावां जिला के शिक्षा वादी नेता मुकेश श्रीवास्तव,इच्छापुर आर ई टी के समाज सेवी प्रकाश मंडल, सरायकेला अधिवक्ता संघ के सदस्य राजेंद्र तांती उप राजू तांती,गुमटी बस्ती के चंद्रशेखर प्रजापति अप गुड्डू ,मिला और अपने पछ में समर्थन मांगा आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में श्री रमेश बालमुचू महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में होंग 
पूर्व महापौर प्रत्याशी स समाज सेवी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जी ने कहा रमेश बालमुचू जी का हमलोग अभिनंदन करते हैं रमेश बालमुचू हमेशा समाज में दबे कुचले और बेसहारा लोगों का मदद करते हैं मुझ से पहले यानी लगभग 25 वर्षों से समाज सेवा में है जमीन से जुड़े रहते हैं इनका ये अंदाज काफी अच्छा लगता हैं इसलिए हम सब मिलकर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के महापौर पद के प्रत्याशी रमेश बालमुचू के साथ है रमेश बालमुचू आदित्यपुर नगर निगम महापौर प्रत्याशी 2026

Wednesday, January 14, 2026

रमेश बालमुचू इंटैक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्यपुर नगर महापौर पद पर चुनाव पूरी तैयारी में (पत्रकार दया शंकर सिंह)

सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026 बड़े ही दिलचस्प मोड़ पर है आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां 35 वार्ड पार्षद एरिया में लगभग 40 से अधिक बस्तियां है हर एक गली मोहल्ला में एक नेता है उसी गली मोहल्ला से एक युवा आदिवासी मूलवासी चेहरा पिछले 25 वर्षों से लोगो के बीच बना हुआ है जो की लोकप्रिय बन चुका है रमेश बालमुचू आदित्यपुर नगर कांग्रेस इंटैक अध्यक्ष है अपने युवा साथियों के साथ पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के समूचे 35 वार्ड पार्षद एरिया और बस्तियों में जनसंपर्क कर महापौर प्रत्याशी बन ने जा रहा हैं 

झारखंड निकाय चुनाव: तीन बच्चों का नियम बना सियासी सिरदर्द, कई दावेदार हो सकते हैं बाहर(पत्रकार दया शंकर सिंह)

 (पत्रकार दया शंकर सिंह): झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. लंबे इंतजार के बाद अब चुनाव की आहट साफ सुनाई देने लगी है. सत्ताधारी दल हो या विपक्ष, सभी अपनी-अपनी रणनीति में जुट गए हैं. इसी बीच झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने कुछ अहम गाइडलाइन जारी की हैं, जो इस बार कई उम्मीदवारों की राह मुश्किल कर सकती हैं.

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम बोर्ड की लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले सदस्य अब दोबारा निगम का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. यही नहीं, 9 अक्टूबर 2013 के बाद यदि किसी उम्मीदवार का तीसरा बच्चा हुआ है, तो वह भी चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य माना जाएगा. हालांकि, अगर तीसरा बच्चा जीवित नहीं है, तो ऐसे उम्मीदवार पर यह नियम लागू नहीं होगा.

सरकारी बकाया वालों पर भी सख्ती
चुनाव लड़ने के लिए उम्र से जुड़ी शर्तें भी तय की गई हैं. वार्ड पार्षद बनने के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि मेयर और नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की उम्र नामांकन के समय कम से कम 30 वर्ष होनी जरूरी है. कोई भी वार्ड पार्षद प्रत्याशी एक से ज्यादा वार्ड से नामांकन नहीं कर सकेगा.

केंद्र या राज्य सरकार के किसी लाभ के पद पर कार्यरत व्यक्ति नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. वहीं, अगर कोई प्रत्याशी किसी आपराधिक मामले में 6 महीने से ज्यादा समय से फरार है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द मानी जाएगी. कोर्ट द्वारा किसी मामले में 6 साल की सजा पाए और जिसकी सजा अवधि पूरी नहीं हुई है, वह भी चुनावी मैदान में नहीं उतर सकेगा.

इसके अलावा, किसी भी सरकारी संस्था का बकाया रखने वाले, दिवालिया घोषित व्यक्ति या मानसिक रूप से अस्वस्थ उम्मीदवार भी चुनाव लड़ने के योग्य नहीं होंगे. खास बात यह है कि इस बार नगर निकाय चुनाव 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल की गई मतदाता सूची के आधार पर ही कराए जाएंगे. इसमें न तो कोई नया नाम जोड़ा जाएगा और न ही कोई नाम हटाया जाएगा.

तीन बच्चों का नियम बना चर्चा का विषय
देखें तो नगर निकाय चुनाव के उम्मीदवार तीन बच्चों के नियम से कई दावेदार प्रभावित हो सकते हैं. धनबाद नगर निगम की मेयर सीट इस बार सामान्य वर्ग के लिए घोषित की गई है, जिसके चलते उम्मीदवारों की लंबी कतार देखने को मिल रही है. शहर में अभी से होर्डिंग और पोस्टर लगने लगे हैं.

कारोबार से जुड़े लोग हों या किसी अन्य पेशे से, कई चेहरे खुद को समाजसेवी बताकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. समाजसेवी बनने की जैसे होड़ मच गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि नामांकन के वक्त मेयर पद के लिए कितने दावेदार सामने आते हैं. जो भी हो, इस बार मेयर की कुर्सी के लिए मुकाबला काफी रोचक होने वाला है. चर्चा है कि बाहुबली परिवार भी चुनावी रण में उतर सकता है, जिससे सियासी पारा और चढ़ना तय माना जा रहा है.

आदित्यपुर नगर पार्षद के वार्ड नंबर 30 के युवा नेता बिष्णु बाउरी मकर संक्रांति की शुभ अवसर पर झा मु मो सरायकेला विधानसभा के लोकप्रिय नेता श्री गणेश महाली जी से आशीर्वाद लेते हुए पार्षद चुनाव के संबंध में (पत्रकार दया शंकर सिंह)

आदित्यपुर नगर पार्षद के वार्ड नंबर 30 के युवा नेता बिष्णु बाउरी मकर संक्रांति की शुभ अवसर पर झा मु मो सरायकेला विधानसभा के लोकप्रिय नेता श्री गणेश महाली जी से आशीर्वाद लेते हुए और अपने वार्ड नंबर 30 की मूलभूत समस्या की जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 30 के अधूरा पार्क का निर्माण किया पर गति लाने और नियमित रूप से साफ सफाई और खराब पड़े वेपर लाइट की मरम्मत जल्द करवा देने की बात कही मुख्य रूप से उपस्थित थे विष्णु बा ऊ री,विकास चौधरी, सपन बाउरी, गोपी दास, मितुन बाउरी, आशीष बाउरी ,गोलू बाउरी ,प्रदुम ठाकुर

Tuesday, January 13, 2026

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 30 से पार्षद चुनाव लड़ने जा रहे हैं बिट्टू ऊर्फ सत्य प्रकाश राय जो की सरायकेला खरसावां जिला सचिव पद पर है मानवाधिकार सहायता संघ से जुड़े हुए हैं (पत्रकार दया शंकर सिंह)

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 30 से पार्षद चुनाव लड़ने जा रहे हैं बिट्टू ऊर्फ सत्य प्रकाश राय जो की सरायकेला खरसावां जिला सचिव पद पर है मानवाधिकार सहायता संघ और हमेशा अपने क्षेत्र में लोगो के बीच सामाजिक कार्य में जुड़े रहते हैं बड़े ही दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है इस बार वार्ड नंबर 30 में युवा कर्मठ जुझारू और शिक्षित समाज सेवी चुनाव मैदान में होंगे बिट्टू उप सत्य प्रकाश राय हमेशा लोगो के बीच जन समस्या का समाधान हेतु बने रहते है चाहे नाली की साफ सफाई की बात हो वेपर लाइट की मरम्मत या पानी की व्यवस्था हाल ही में आदित्यपुर नगर निगम के नगर अपर आयुक्त से मिल कर फुट पाथ दुकानदारों की रोजी रोटी के रोजगार की बात की जो कि सबसे महत्वपूर्ण मांग है