आज दिनांँक 08/08/2025 को बाबा तिलका मांझी स्मारक इमली चौक आदित्यपुर मे एक बैठक माझी बाबा श्री कुंज माझी की अध्यक्षता में संपन्न हुए इसमें निर्णय लिया गया कि आगामी विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2025 को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में होने वाली कार्यक्रम को स्थगित किया गया है.क्योंकि जन-जन के नायक झारखंड के माटी पुत्र ढिशोम गुरु शिबू सोरेन का देहांत (निधन) होने के कारण झारखंड शुन्य हो गया है इसलिए झारखंड आदिवासी संगठन के अध्यक्ष एवं महासचिव ने ऐलान किया है की जब तक गुरु जी का श्राद्ध कार्यक्रम संपन्न नहीं होता है तब तक किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजन नहीं करेंगे और झारखंड आदिवासी संगठन सोरेन परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में सदैव खड़ा रहेगा इस बैठक में संगठन के अध्यक्ष शंकर मार्डी महासचिव रविन्द्र बास्के एवं राम हाँसदा , रुहिदास चाकी, मुकेश हेंब्रम, सुधाकर हाँसदा, दीपक सोरेन ,शंकर किस्कु इत्यादि शामिल थे
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Friday, August 8, 2025
विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2025 को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में होने वाली कार्यक्रम को स्थगित किया गया है.क्योंकि जन-जन के नायक झारखंड के माटी पुत्र ढिशोम गुरु शिबू सोरेन का देहांत (निधन) होने के कारण झारखंड शुन्य हो गया है
आज दिनांँक 08/08/2025 को बाबा तिलका मांझी स्मारक इमली चौक आदित्यपुर मे एक बैठक माझी बाबा श्री कुंज माझी की अध्यक्षता में संपन्न हुए इसमें निर्णय लिया गया कि आगामी विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2025 को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में होने वाली कार्यक्रम को स्थगित किया गया है.क्योंकि जन-जन के नायक झारखंड के माटी पुत्र ढिशोम गुरु शिबू सोरेन का देहांत (निधन) होने के कारण झारखंड शुन्य हो गया है इसलिए झारखंड आदिवासी संगठन के अध्यक्ष एवं महासचिव ने ऐलान किया है की जब तक गुरु जी का श्राद्ध कार्यक्रम संपन्न नहीं होता है तब तक किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजन नहीं करेंगे और झारखंड आदिवासी संगठन सोरेन परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में सदैव खड़ा रहेगा इस बैठक में संगठन के अध्यक्ष शंकर मार्डी महासचिव रविन्द्र बास्के एवं राम हाँसदा , रुहिदास चाकी, मुकेश हेंब्रम, सुधाकर हाँसदा, दीपक सोरेन ,शंकर किस्कु इत्यादि शामिल थे
वीर शहीद निर्मल महतो जी की 38 वा शहादत दिवस श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए झा मु मो युवा नेता रबिंद्र बास्के आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एरिया स्थित झा मु मो कार्यालय
आज दिनाक 8/08/2025 को चावलिया मोड़ स्थित झा मु मो कार्यालय में वीर शहीद निर्मल महतो जी का 38 वा शहादत दिवस मनाया गया वीर शहीद निर्मल महतो जी की फोटो पर पुष्प फूल की माला पहना कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और युवा नेता रवींद्रबास्के ने अपने संबोधन में कहा वीर शहीद निर्मल महतो युवा नेता, जिन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड के हक़, सम्मान और पहचान के लिए समर्पित कर दिया। झारखंड आंदोलन की आवाज़ बने संघर्ष और साहस के प्रतीक वीर शहीद निर्मल महतो जी को शहादत दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
हर साल उनका यह शहादत दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि हक़ और सम्मान की लड़ाई सिर्फ लड़ी नहीं जाती, बल्कि उस राह पर निरंतर चलते रहना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में वीर शहीद निर्मल महतो जी का 38 शहादत दिवस मनाया गया झा मु मो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान उपाध्यक्ष राजेश लाहा उपाध्यक्ष लाल बाबू सरदार समस्त नगर समिति द्वारा
सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर झा मु मो नगर समिति द्वारा आदित्यपुर 2 बनता नगर में वीर शहीद निर्मल महतो स्मारक पर फूलो का माला पहना कर 38 वा शहादत दिवस मनाया गया, इसमें मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष राजेश लाहा, लालबाबू सरदार, प्रदीप मुखी, लाल मुखी, नटवर करवा, बंसीलाल सरदार, अंगद प्रधान, बुंडू प्रधान, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे
Thursday, August 7, 2025
आदित्यपुर नगर निगम के टेंडर व्यवस्था में खामी का असर, दिन्दली और फाटक बाजार क्षेत्र में नहीं हो रही नियमित सफाई इस संबंध युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती ने कहा सभी वार्डों का अलग अलग टेंडर हो साफ सफाई का इसको लेकर जिला के उपायुक्त और नगर आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 20 के गुमटी बस्ती रेलवे फाटक से अंडरग्राउंड ब्रिज तक जाने वाली मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार लग गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आदित्यपुर दिन्दली बाजार और फाटक बाजार की गंदगी को प्रतिदिन रात में यहां लाकर फेंक दिया जाता है जिससे इलाके में बदबू, मच्छरों और संक्रमण की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार सफाई को लेकर विरोध जताया गया लेकिन अब उनकी बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पहले प्रतिदिन नियमित सफाई होती थी लेकिन अब शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग टेंडर प्रक्रिया के तहत सफाई एजेंसियों की नियुक्ति की जाए। वर्तमान में एक ही एजेंसी को समूचे नगर निगम की सफाई जिम्मेदारी सौंप दी गई है जिससे काम की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। स्थानीय प्रशासन से नागरिकों ने अपील की है कि गंदगी की बढ़ती समस्या को देखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके इस संबंध युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती ने कहा सभी वार्डों का अलग अलग टेंडर हो साफ सफाई का इसको लेकर जिला के उपायुक्त और नगर आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा
NIT जमशेदपुर के चेयरमैन बी ओ जी से मिले आदित्यपुर नगर अध्यक्ष झा मु मो बीरेंद्र प्रधान उपाध्यक्ष लाल बाबू सरदार संस्थान द्वारा निकली गई नौकरी के विज्ञापन के संबंध में
आज दिनांक 07/08/2025 को झारखंड मुक्ति मोर्चा आदित्यपुर नगर समिति द्वारा NIT जमशेदपुर पूर्व में RIT जमशेदपुर संस्थान में विस्थापित परिवार एवं आस पास के स्थानीय ग्रामीणों का नियोजन नहीं हो रहा है इस संबंध में संस्थान में विभिन्न पदों पर नियोजन हेतु विज्ञापन निकली गई है विस्थापित परिवार पर कोई दिशा निर्देश नहीं है इसके बावजूद विस्थापित परिवार के साथ-साथ स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवकों ने फार्म भरे हैं इसलिए यौगिता के अनुसार विस्थापितों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण शिक्षक बेरोजगार युवकों को भी संस्थान स्थाई रूप से कार्य करने हेतु प्राथमिकता मिलनी चाहएइस संबंध में आदित्यपुर नगर झा मु मो अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष लाल बाबू सरदार,बिरसापती,दैनिक मजदूरी करनेवाले कर्मचारी भी मौजूद थे ने चियरमेंने बी ओ जी NIT जमशेदपुर को जापन सौंपा इस संबंध में आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा से संपर्क कर पूछा गया आखिर नौकरी में क्यों प्राथमिकता मिलनी चाहिए झा मु मो आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने बताया जब NIT संस्थान का निर्माण हुआ तो यहां रहने वाले स्थानीय लोगों का जमीन गया है वैसे परिवार को पहले प्राथमिकता मिलनी चाहिए साथ ही NIT संस्थान के आस पास स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र के पढ़े लिखे युवाओं को
पिता स्वर्गीय दिशोम गुरु सोरेन अंतिम संस्कार एवं मुख अग्नि के बाद श्राद्ध कर्म की तैयारियों में जुटे CM हेमंत, नेमरा में ग्रामीणों के साथ 3 नहान कर श्राद्ध पर की चर्चा
शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में ग्रामीणों के साथ 3 नहान कर श्राद्ध पर की चर्चा की. इस बैठक में वीर योद्धा दिशोम गुरुजी की अंत्येष्टि के उपरांत होने वाले अनुष्ठान को लेकर गांव के अपने लोगों के साथ तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म को लेकर विस्तृत चर्चा की. जिसके बाद ग्रामीणों ने श्राद्ध कर्म को लेकर सीएम को स्थानीय परंपरों की जानकारी दी और दस कर्म को लेकर सीएम को अपने अपने सुझाव भी दिए. बता दें कि हेमंत सोरेन श्राद्धकर्म तक अपने गांव में हो रहेंगे. वहीं गुरुवार को सीएम हेमंत ने अपने सोशल हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह है. यहां के जंगलों, नालों-नदियों और पहाड़ों ने क्रांति की उस हर गूंज को सुना है - हर कदम, हर बलिदान को संजोकर रखा है. नेमरा की इस क्रांतिकारी भूमि को शत-शत नमन करता हूँ. वीर शहीद सोना सोबरन मांझी अमर रहें!झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
Wednesday, August 6, 2025
झारखंड प्रदेश पान तांती स्वासी समाज के वरिष्ठ कर्मठ समाज सेवक मिश्री लाल जी का निधन
अभी अभी पता चला है, की झारखंड प्रदेश पान तांती स्वासी समाज के वरिष्ठ कर्मठ समाज सेवक मिश्री लाल जी का निधन हो गया, वे काफी दिनों से अस्वस्थ थे, झारखंड प्रदेश पान तांती स्वासी कल्याण समिति के बैनर तले कई बैठक में एक साथ शिरकत की है, मै ईश्वर से प्राथना करता हूं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दे, आज उनकी अंतिम संस्कार चक्रधरपुर में किया जाएगा, ओम शांति🙏










