www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Tuesday, July 29, 2025
Adityapur: मुथूट फाइनेंस द्वारा सोना हड़पने का मामला, आदित्यपुर थाना में प्राथमिक दर्ज
Monday, July 28, 2025
NIT जमशेदपुर के प्रबंधक महोदय से मिले सरायकेला विधानसभा के लोकप्रिय नेता गणेश माहाली के संघ अमृत महतो,बीरेंद्र प्रधान, राजेश लाहा, लाल बाबू सरदार
Sunday, July 27, 2025
मंईयां सम्मान योजना में आ रही कोई भी परेशानी तो इस WhatsApp नंबर पर करें शिकायत, 24 घंटे में होगा समाधान
बार-बार सरकारी कार्योलयोंं के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
ऐसी स्थिति में बार-बार पंचायत या प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी समाधान नहीं मिल पाता, जिससे महिलाओं को मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अब राज्य सरकार ने इस समस्या का आसान समाधान खोज निकाला है. अब महिलाएं घर बैठे सिर्फ़ एक व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अपनी समस्या दर्ज करा सकती हैं और 24 घंटे के अंदर समाधान पा सकती हैं.
24 घंटे के अंदर होगा शिकायत का समाधान
राज्य सरकार ने मंईयां योजना से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है. अब लाभार्थी महिलाओं को ब्लॉक कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. अगर किसी महिला को किस्त नहीं मिल रही है, भले ही उसके सभी दस्तावेज़ सही हों और EKYC भी पूरी हो, तो वह इस नंबर पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर अपनी समस्या दर्ज करा सकती है.इस सुविधा से महिलाओं को 24 घंटे के अंदर जवाब और समाधान मिल रहा है. व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत भेजना बेहद आसान है और इसके लिए किसी तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं है. बस अपना नाम, आधार के अंतिम 4 अंक, आवेदन संख्या (यदि कोई हो), बैंक खाते का विवरण और किस्त न मिलने की जानकारी एक साथ भेजेंमंईयां सम्मान योजना के व्हाट्सएप नंबर का ऐसे करें उपयोग
मंईयां सम्मान योजना की इस सेवा का लाभ उठाने के लिए, आपको बस अपने मोबाइल से व्हाट्सएप खोलना है और 9430328080 नंबर सेव करना है. इसके बाद, आपको एक साधारण संदेश लिखना है जिसमें आप अपनी समस्या स्पष्ट शब्दों में बताएँ. जैसे-" नाम, आधार नंबर के अंतिम 4 डिजीट, आवेदन क्रमांक है और कब से किस्त नहीं मिली है. ये आपको स्पष्ट शब्दों में बतानी होगी.
आप चाहें तो बैंक खाते की जानकारी जैसे बैंक का नाम और खाता संख्या के अंतिम चार अंक भी जोड़ सकते हैं. यह जानकारी देने के बाद, इसे भेज दें. आपकी शिकायत सीधे ज़िले के डीसी तक पहुँच जाएगी और 24 घंटे के भीतर उस पर कार्रवाई की जाएगी. अगर कोई अन्य जानकारी मांगी जाती है, तो आपको उसी नंबर पर जवाब भी मिल जाएगा. इस तरह, व्हाट्सएप के ज़रिए मंईयां योजना से जुड़ी समस्या का समाधान अब बेहद आसान हो गया हैSaturday, July 26, 2025
खारखाई नदी और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर
सरायकेला, 26 जुलाई : विगत कुछ दिनों से हो रही लगातार वर्षा एवं ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से जलप्रवाह में वृद्धि के कारण जिले से होकर प्रवाहित स्वर्णरेखा एवं खरकई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 123.36 मीटर, खरकई नदी का जलस्तर 134.90 मीटर और गाजिया बैराज का जलस्तर 140.5 मीटर दर्ज किया गया है, जो कि चेतावनी स्तर से ऊपर है।
चांडिल डैम से डिस्चार्ज हो रहा है 939.06 क्यूमेक पानी चांडिल डैम का जलस्तर 180.19 दर्ज किया गया है। चांडिल डैम की क्षमता 192 मीटर जल भंडारण की है। जबकि यहां 177 मीटर जल भंडारण करने पर सहमति जताया गया है। डैम का जलस्तर घटाने के लिए सात रेडियल गेट खोले गए हैं। इसके साथ ही दो स्यूलिश गेट भी खुला है। ओडिशा के ब्यांबिल डैम का जलस्तर 303.79 मीटर दर्ज किया गया है। डैम का जल भंडारण क्षमता 305 मीटर है।
जिला प्रशासन का तटीय एवं निचले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपीलजलस्तर बढ़ने से उत्पन स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन संबंधित सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। आपदा प्रबंधन इकाई एवं प्रशासनिक टीमें संभावित प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी कर रही हैं। तटीय एवं डूब संभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव एवं पुनर्वास की पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की जा चुकी हैं। लोगो के बीच युवा समाजसेवी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती और रमेश बालमुचू बिस्कुट और केला बंटे क्योंकि भारी बारिश के कारण कई लोगों के घरों में भोजन भी नहीं बना है
जिला प्रशासन की अपील नदी तटीय एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से अनुरोध है कि वे अत्यंत सतर्क रहें एवं संभावित जलभराव क्षेत्रों से ऊँचे एवं सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की तैयारी रखें। नदी किनारे न जाएं, विशेषकर बच्चों को जलधाराओं के समीप न जाने दें। किसी भी आपात स्थिति की जानकारी हेतु जिला नियंत्रण कक्ष या नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय से तत्काल संपर्क करें।
BIG BREAKING : रांची में युवती पर सरेआम एसिड से किया गया अटैक, हालत गंभीर
रांची (RANCHI) : बड़ी खबर राजधानी रांची से सामने आ रही है. जहां कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में दिनदहाड़े सरेआम युवती पर एसिड अटैक किया किया है. इस घटना में युवती पूरी तरह से झुलस गई है.
युवती की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. आनन-फानन में इलाज के लिए युवती को देवकमल हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि युवक के द्वारा युवती पर तेजाब फेंका गया है. वहीं इस मामले की पुष्टि ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने की है. पुलिस टीम आरोपी युवक को पकड़ने में जुटी है. घटना की वजह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.










