Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saturday, June 13, 2026

रामगढ़ में बंद सीसीएल खदान में गैस रिसाव, अवैध खनन के दौरान 3 मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह/झारखंड के रामगढ़ जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जिले के अरगड्डा क्षेत्र स्थित बंद पड़ी सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय खदान के अंदर मौजूद चार मजदूरों में से एक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, जबकि तीन मजदूर खदान के भीतर ही फंस गए हैंघटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए तथा फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

अवैध खनन के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरगड्डा की बंद हो चुकी सीसीएल खदान में कुछ मजदूर अवैध रूप से कोयला निकालने के लिए अंदर गए थे। इसी दौरान खदान के भीतर अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस फैलने के कारण मजदूरों में भगदड़ मच गई

चार मजदूरों में से एक बाहर निकल आया, लेकिन तीन अन्य मजदूर अंदर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव के कारण खदान के भीतर हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हो गए हैं।

प्रशासन और मेडिकल टीम मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है।

रेस्क्यू टीम खदान के अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना उनकी प्राथमिकता है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद बंद पड़ी खदानों में हो रहे अवैध खनन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अक्सर ऐसी खदानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है, जिससे मजदूरों की जान जोखिम में पड़ जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बंद खदानों में अवैध खनन की गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन इन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

Thursday, June 11, 2026

सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक कामतदाता सूची में शामिल होना और सूची का त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है प्रदीप वर्मा भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद प्रदीप वर्मा,/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह / भाजपा सरायकेला खरसावाँ जिले की सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के आदित्यपुर पूर्वी/पश्चिमी, गम्हरिया पूर्वी/मध्य एवं आर.आई.टी. मंडल की आयोजित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत प्रभारी एवं BLA-2 कार्यशाला का आयोजन आदित्यपुर स्थित एशिया सभागार में सम्पन्न हुआ।कार्यशाला में मतदाता सूची के व्यापक सत्यापन, नए एवं पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के निराकरण तथा बूथ स्तर पर संगठन की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का अध्यक्षता उपाध्यक्ष अमितेश अमर, संचालन महामंत्री राकेश मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन मंत्री सतीश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद प्रदीप वर्मा, भाजपा के प्रदेश मंत्री  शैलेन्द्र सिंह , महापौर  संजय सरदार , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  रमेश हांसदा , BLA-1 राकेश सिंह, उपाध्यक्ष सारथी महतो, मंत्री ललन शुक्ला , मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, गणेश कालिंदी, किशन प्रधान, अमरेश गोस्वामी, मंगल महतो सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

TMC के 'पुष्पा' की निकाली परेड, पुलिस ने जहांगीर खान को हाफ पैंट में घुमाया/पत्रकार दया शंकर सिंह

 कोलकाता: पश्चिम बंगाल के फलता में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को हाफ पैंट में घुमाया गया. जहांगीर खान इस विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार रहे हैं. पिछले दिनों बंगाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. अब जहांगीर खान को फलता इलाके में हाफ पैंट में पुलिस ने परेड कराई है. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को पिछले महीने फलता में दोबारा मतदान (रीपोल) से अपना नाम वापस ले लिया था, उन्हें स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार किया. उन पर कई FIR दर्ज थीं, जिनमें दक्षिण 24 परगना निर्वाचन क्षेत्र में EVM पर BJP के चुनाव चिह्न को टेप से ढककर छेड़छाड़ करने के आरोप भी शामिल हैं. कई गड़बड़ियों और शिकायतों की वजह से चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक दो दिन पहले फलता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान का आदेश दिया था. जहां बंगाल की 293 सीटों के नतीजे 4 मई को घोषित किए गए थे, वहीं केंद्रीय चुनाव आयोग ने 'गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने' का हवाला देते हुए फलता विधानसभा क्षेत्र में मतदान रद्द कर दिया था. फलता के कई बूथों पर वोटरों को डराने-धमकाने और EVM से छेड़छाड़ (जैसे विपक्षी उम्मीदवारों के नाम हटाना) की खबरें आईं. CCTV फुटेज भी ठीक से नहीं मिल पाए, जिससे वोटिंग प्रोसेस के निष्पक्ष होने की पुष्टि करना मुश्किल हो गया. पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा को चुनौती देने के लिए 'पुष्पा' नाम अपनाने वाले जहांगीर को बंगाल एसटीएफ ने नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया. इससे पहले वे कई हफ़्तों से फरार बताए जा रहे थे. चुनाव से पहले जब अजय पाल शर्मा ने जहांगीर खान के घर जाकर परिवार वालों को चेतावनी दी थी कि वे चुनाव के दिन वोटरों को न डराएं, तब जहांगीर खान ने कहा था, 'अगर वह सिंघम हैं, तो मैं पुष्पा हूं." जहांगीर पर फलता पुलिस स्टेशन में करीब सात एफआईआर दर्ज हैं. जहांगीर खान की गिरफ्तारी तब हुई, जब कलकत्ता हाई कोर्ट ने राहत बढ़ाने से इनकार कर दिया और तृणमूल कांग्रेस नेता को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम सुरक्षा वापस ले ली. जहांगीर को 18 मई को अंतरिम राहत दी गई थी, जिससे वे 21 मई को हुए फलता विधानसभा री-पोल (दोबारा मतदान) में हिस्सा ले सके. इस उपचुनाव नतीजे 24 मई को घोषित किए गए थे.ममता बनर्जी को बड़ा झटका पश्चिम बंगाल में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी को लेकर घमासान जारी है. कलकत्ता हाईकोर्ट की ओर से ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट की ओर से टीएमसी की याचिका पर तत्काल राहत नहीं दी गई है. हाईकोर्ट ने LoP नियुक्ति पर फिलहाल कोई स्टे लगाने से इनकार कर दिया है. यानि ऋतब्रत बनर्जी नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे. पश्चिम बंगाल में मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. टीएमसी सत्ता से जा चुकी है. विधानसभा में जो पार्टी सत्ता में होती है, उसके मुखिया मुख्यमंत्री होते हैं. लेकिन विपक्ष का भी एक मुखिया होता है, जिसे नेता प्रतिपक्ष कहते हैं. इसी पद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विधानसभा के स्पीकर हैं रथिंद्रनाथ बोस. अब तक नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सोवनदेब चट्टोपाध्याय के पास थी. लेकिन स्पीकर रथींद्रनाथ बोस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष मान लिया और उन्हें इस पद की मान्यता दे दी


Wednesday, June 10, 2026

सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस की एक बैठक जिलाध्यक्ष राज बागची की अध्यक्षता में सरायकेला परिसदन में सम्पन्न हुई /पत्रकार दया शंकर सिंह

झारखंड प्रदेश के सरायकेला खरसावां जिले में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 10 जून 2026 को सरायकेला परिसदन में जिलाध्यक्ष राज बागची की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई 
 इस बैठक का मुख मुद्दा संगठन सृजन के तहत संगठन की मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संदर्भ में बूथ  लेवल एजेंट (बीएलए)-2 तत्काल नियुक्ति कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपयुक्त को भेजा जाय ताकि बीएलए-2 वैधानिक रुप से बूथ  लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को सहयोग कर पारदर्शी तरीके से एसआईआर का कार्य संपन्न करा सके और कोई वैध मतदाता का नाम नहीं छुटे और कोई अवैध मतदाता न बन पाये पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दरमियान ही कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व  जिलाध्यक्ष बासेत हांसदा ने अपने समर्थक भागमत हांसदा,सिब्बल मुर्मू,भुखई हांसदा बाबूलाल हांसदा,वरीय पान सहित अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा । सभी को प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी बेलस तिर्की और प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशिक्षण सुनीत शर्मा ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया 
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में  प्रदेश महासचिव सह जिले के प्रभारी बेलास तिर्की और सम्मानित अतिथि के रूप में प्रदेश में संगठन को देखने के लिए गए महासचिव सुनीत शर्मा उपस्थित रहे l जिले के प्रभारी महासचिव बेलस तिरकी  जी ने कहा कि कांग्रेस के संगठन को पंचायत तक मजबूत करना उनकी प्रथमिकता रहेगी l सभी प्रखण्ड  अध्यक्ष को अगामी 15 तारीख तक (बीएलए)-2 की नियुक्ति अनिवर्य रूप से कर लेने की सलाह दी  श्री तिर्की ने कहा कि भाजपा की सरकार से तंग आ चुकी है जनता एक बेहतर विकल्प के रूप में कांग्रेस की तरफ देख रही है और आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार केंद्र में होगी lइस अवसर पर कांग्रेस के संगठन के कार्यों को देखने के लिए मनोनीत महासचिव सुनीत शर्मा जी ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर अब तक 8.5 करोड मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हट चुकी है और आगामी दिनों में 16 करोड़ वोटरों की सुची हटाने की साजिश रच जा रही है जो उत्तर प्रदेश जैसा एक बड़े राज्य की जनसंख्या है उन्हें बताया कि जिले के समिति के सदस्य और प्रखण्ड के समिति के सदस्य आपस में मिलकर संगठन को पंचायत तक मजबूत करें l उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रभारी के राजू साहब और प्रदेश के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मिलकर प्रदेश कांग्रेस को एक नई दिशा देंगे और उनके प्रयास का परिणाम बहुत जल्दी धरातल पर दिखेगा और प्रदेश में कांग्रेस मजबूत होगीl उन्हें आगे कहा कि कांग्रेस में मेहनत से काम करने वाले लोगों को उनका परिणाम मिलेगा l
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव लक्ष्मी सरदार,प्रदेश सचिव सुरेश धारी,वैद्य संजय कुमार जिला प्रवक्ता सह प्रदेश  उपाध्यक्ष (झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी, सूचना अधिकार विभाग),युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजाराम पड़िया, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष संगीता प्रधान ,ओबीसी  के अध्यक्ष जगबंधु महतो एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विकास महता ,कोल्हान इंटर के प्रभारी राणा सिंह, जिला उपाध्याय खिरोद सरदार ,सुनील सिंह,अवधेश कुमार ,डोमन महतो ,परविंदर मिश्रा,जिला महासचिव प्रकाश राजू, प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग)सह जिला महासचिव रिजवान खान ,तस्लीमा मलिक, मुकेश कुमार ,सूरज महतो, कमल नयन उर्फ अजीत कुमार ,तरुण कुमार प्रमाणिक, मानसिंह मुंडा ,राजू रजक ,कृष्णा सोय ,कुशल समद, वरिष्ठ कांग्रेसी समरेंद्र तिवारी ,होपना हेम्ब्रम, कृष्णा टुडू ,ईचागढ़ विधानसभा युवा अध्यक्ष उपेन्द्र गिरी, विनय मुर्मू, सरायकेला प्रखण्ड अध्यक्ष सचिन हेम्ब्रम,गम्हरिया प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल ठाकुर खरसावां प्रखण्ड अध्यक्ष कोंडो कुमार , कुचाई प्रखण्ड अध्यक्ष फागु मुंडा ,कन्हैया लाल सामड,इन्द्रकांत झा,रतन मुखी, शंकर दिग्गी, हीरालाल ,सिलू मुर्मू,हिरासत तियु सहित सैंकड़ो  कांग्रेसी उपस्थित  रहे

Tuesday, June 9, 2026

झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत तोरपा प्रखंड जरिया गौरबैड़ा में स्वांसी पांड़ पान तांती समाज एकता संघ के तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा जी के 126 वा शहादत दिवस पर मूर्ति स्थापना अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।/पत्रकार दया शंकर सिंह


पत्रकार दया शंकर सिंह/आज दिनांक 09/06/2026 दिन मंगलवार  झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत तोरपा प्रखंड जरिया गौरबैड़ा में स्वांसी पांड़ पान तांती समाज एकता संघ के तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा जी के 126 वा शहादत दिवस पर मूर्ति स्थापना अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसमें क्षेत्र के जिला परिषद अध्यक्ष श्री माशी गुड़िया जी के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया, साथ ही मूर्ति स्थापना समिति के अध्यक्ष श्री मंगल सिंह स्वांसी जी के द्वारा भी माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। उपस्थित सभी स्वजातियों बंधुओं एवं माता बहनों और ग्रामीणों ने भी बारी बारी से माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी ने कहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर हमें उनके जीवन संघर्षों और बलिदानों को आज भी याद करते हुए हमें हमेशा प्रेरणा लेने कि जरुरत है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्र के जिला परिषद अध्यक्ष माशी गुड़िया जी, भूतपूर्व मुखिया श्री सोमा मुंडा जी, श्रीमती हेलेन होरो जी, श्रीमती सेतेग भेगरा जी, श्री मंगल सिंह स्वांसी जी, श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी,सहज स्वांसी जी, स्वरुप स्वांसी,मदन स्वांसी, आंनद स्वांसी,हरि किस्टो स्वांसी,लोझो स्वांसी, दुर्गा स्वांसी, सूरज स्वांसी,देवनाथ स्वांसी,एतवा स्वांसी, रामचंद्र स्वांसी, सहदेव स्वांसी,कई माता बहनें साथ ही आदिवासी मुंडा समाज के गणमान्य सज्जन एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें अमर रहें 🙏

धरती आबा', भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा का 126 वां शहादत दिवस रिजवान खान प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग)सह जिला महासचिव के नेतृत्व में मनाया गया /पत्रकार अनिल कुमार

                     पत्रकार अनिल कुमारझारखंड प्रदेश के सरायकेला खरसांवा जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के ईमली चौक आदिवासी कल्याण समिति परिसर में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर "धरती आबा',महान स्वतंत्रता सेनानी,समाज सुधारक और लोकनायक वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा का 126 वां शहादत दिवस रिजवान खान प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग)सह जिला महासचिव के नेतृत्व में मनाया गया ।
श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए श्री खान ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय गौरव के प्रतीक,जल-जंगल-जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान,उनका संघर्ष,त्याग और राष्ट्रभक्ति का संदेश आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। 
राणा सिंह (इंटक प्रदेश सचिव) सह कोल्हान प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र एवं समाज के उत्थान हेतु उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। 
 जिला प्रवक्ता सह प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (सूचनाधिकार विभाग) ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उलगुलान के महानायक,आदिवासी अस्मिता,जल-जंगल-जमीन और स्वाभिमान के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष और बलिदान से अन्याय के खिलाफ हमें लड़ने की प्रेरणा देते है। 
जिला महासचिव सह अखिल भारतीय ब्रह्मश्री युवा मंच के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल नयन उर्फ अजीत कुमार ने कहा कि उनका संघर्ष और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
जिला महासचिव सह अखिल भारतीय ब्रह्मश्री युवा मंच के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज के उत्थान हेतु उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील सिंह जिला उपाध्यक्ष,अवधेश सिंह जिला उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद,रूईदास चाकी,अरमान अली,मंजर अली, एम. डी. कलाम उद्दीन,मनोज महतो,शत्रुघ्न कालिंदी,वासु गहराई,पवन महतो,नरेश महतो,हंस  दा,शिबु  सरदार ,  सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सरायकेला खरसांवा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से कॉपरेटिव कॉलेज के छात्र की मौत, न्याय के लिए परिजनों का थाने पहुंचे आदित्यपुर थाना/पत्रकार अनिल कुमार

 पत्रकार अनिल कुमार  :आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कॉपरेटिव कॉलेज के 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान आरआईटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती निवासी कन्हाई दास के रूप में हुई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने मंगलवार सुबह आदित्यपुर थाने पहुंचकर उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर गुहार लगाई

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कियादुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान छात्र को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची आदित्यपुर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को तत्काल जब्त कर थाने ले आई।

​थाने पहुंचे परिजन, उचित कार्रवाई की मांगघटना से आक्रोशित और मर्माहत परिजन बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के साथ मंगलवार सुबह आदित्यपुर थाना पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।