पत्रकार दया शंकर सिंह/आज दिनांक 09/06/2026 दिन मंगलवार झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत तोरपा प्रखंड जरिया गौरबैड़ा में स्वांसी पांड़ पान तांती समाज एकता संघ के तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा जी के 126 वा शहादत दिवस पर मूर्ति स्थापना अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसमें क्षेत्र के जिला परिषद अध्यक्ष श्री माशी गुड़िया जी के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया, साथ ही मूर्ति स्थापना समिति के अध्यक्ष श्री मंगल सिंह स्वांसी जी के द्वारा भी माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। उपस्थित सभी स्वजातियों बंधुओं एवं माता बहनों और ग्रामीणों ने भी बारी बारी से माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी ने कहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर हमें उनके जीवन संघर्षों और बलिदानों को आज भी याद करते हुए हमें हमेशा प्रेरणा लेने कि जरुरत है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्र के जिला परिषद अध्यक्ष माशी गुड़िया जी, भूतपूर्व मुखिया श्री सोमा मुंडा जी, श्रीमती हेलेन होरो जी, श्रीमती सेतेग भेगरा जी, श्री मंगल सिंह स्वांसी जी, श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी,सहज स्वांसी जी, स्वरुप स्वांसी,मदन स्वांसी, आंनद स्वांसी,हरि किस्टो स्वांसी,लोझो स्वांसी, दुर्गा स्वांसी, सूरज स्वांसी,देवनाथ स्वांसी,एतवा स्वांसी, रामचंद्र स्वांसी, सहदेव स्वांसी,कई माता बहनें साथ ही आदिवासी मुंडा समाज के गणमान्य सज्जन एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें अमर रहें 🙏






0 Comments:
Post a Comment