Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Monday, January 12, 2026

रांची पुलिस ने हिंदपीढ़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ग्राहक बनकर तस्करों तक पहुंचे (पत्रकार दया शंकर सिंह)

(पत्रकार दया शंकर सिंह) रांची पुलिस ने हिंदपीढ़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ग्राहक बनकर तस्करों तक पहुंचे और 42 हजार में पिस्टल का सौदा तय किया। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार और 110 कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपित बिहार के मुंगेर और कैमूर से हथियार लाते थे। पुलिस अब उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 30 से समाज सेवी युवा नेता भावी उम्मीदवार बिष्णु बाऊरी चुनाव की तैयारी में (पत्रकार दया शंकर सिंह)

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 30 सबसे कम उम्र के युवा कर्मठ और शिक्षित समाज सेवी युवा नेता बिष्णु बाऊरी इस बार वार्ड नंबर 30 से चुनाव मैदान में चुनाव के संबंध में बिष्णु बाऊरी से पूछे जाने पर कहा में किसी जाती और धर्म के विशेष काम नहीं करता हूं हमारे युवाओं का एक टीम है और हम सब मिलकर इस वार्ड नंबर 30 की विकाश कार्य करने का संकल्फ लिया है इस वार्ड के लोग रोड नाली पार्क वेपर लाइट जैसे आदि समस्या से परेशान है और हम सब मिलकर यानि हमारे युवा टीम इस वार्ड की हर एक समस्या का समाधान करेगी युवा एकता जिंदा बाद 

कोल्हान पत्रकार एकता मंच ने निभाया सामाजिक दायित्व, टुसू पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण(पत्रकार दया शंकर सिंह)


पूर्वी सिंहभूम(Reports Daya Shankar Singh)
पत्रकार एकता मंच कोल्हान द्वारा एक बार फिर सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए सोमवार को टुसू पर्व के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किताडीह सरना मार्शल क्लब परिसर में किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्टी सह संरक्षक गोविंदा पति ने कहा कि टुसू पर्व झारखंड का प्रमुख लोकपर्व है, जिसे पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। पर्व के दौरान नए वस्त्र पहनने की परंपरा रही है, ऐसे में समाज के गरीब और निचले तबके की महिलाएं इससे वंचित न रहें, इसी उद्देश्य से पत्रकार एकता मंच द्वारा साड़ी वितरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मंच के महासचिव सुनील पांडे, सलाहकार विजय कुमार चंद्रवंशी, वरीय सदस्य शहजादा खान, जिला प्रभारी मनीष ओझा, आईटी सेल प्रभारी गुणाधर गोप, शिवरंजन, सदस्य कामदेव कुमार, दिनेश मुदी, परमबीर पात्रो उपस्थित रहे।
इसके अलावा पश्चिम कीताडीह पंचायत की पंचायत समिति सदस्य द्रोपदी मुंडा, वार्ड सदस्य आशा ईचागट्टू, गुड़िया पात्रो, समाजसेवी सरस्वती सामंत, निता सरकार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और महिलाएं मौजूद थीं।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Sunday, January 11, 2026

आदित्यपुर भाटिया बस्ती बिकास समीती के सदस्यो के द्वारा एक समाजिक सनातन हिन्दू सम्मेलन , लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया तथा जरूरत मंदो को कम्बल वितरण भि किया गया(पत्रकार दया शंकर सिंह)

आज दिनांक 11.01.26 को भाटिया बस्ती बिकास समीती के सदस्यो के द्वारा  एक समाजिक सनातन हिन्दू सम्मेलन , लिट्टी  पार्टी का आयोजन किया गया तथा जरूरत मंदो को कम्बल  वितरण भि किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे श्री शम्भू सिंह, अमित कुमार सिंह उर्फ़ बॉबी सिंह, जय सिंह, अंकुश सिंह, डॉ अंगद तिवारी (V.C Arka jain university ) ने भाग लिया
 इस  आयोजन का मुख्य  उदेश्य समाज मे आपसी भाईचारा  को बढ़ाना  था l
एवं गर्मी के दिनों मे होने वाली पानी की समस्या को भी उप महापौर ( बॉबी सिंह) के द्वारा निवारण का सश्वाशन दिया गया 
जिसमे कार्यकर्ता के रूप मे उदय गुप्ता, मंटु सिंह, विकाश सिंह, संजय  तिवारी, राजीव रंजन त्रिगुण जी शामिल थे.

Saturday, January 10, 2026

Adityapur Municipal Election: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 35 वार्डों से एस टी, एस सी, ओ बी सी अल्फसंखयक सामान्य समिति से जुड़े लोग चुनाव में उतरेगी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जिला अध्यक्ष एस टी एस सी ओ बी सी अल्फसंखयक सामान्य समिति सरायकेला खरसावां

आदित्यपुर:(पत्रकार दया शंकर सिंह) आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए रोस्टर की स्थिति स्पष्ट होते ही वर्षों से समाज सवा करने वाले लोग हो या राजनीतिक दलों के नेता अपने अपने अस्तर से चुनावी माहौल बनाने में लग गए हैं ऐसे में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोक प्रिय समाजसेवी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जो की नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया के कोल्हान प्रभारी है एवं ओल इंडिया तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां एवं एस टी एस सी ओ बी सी अल्फसंखयक सामान्य समिति सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष है तांती जी द्वारा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र समूचे 35 वार्ड उमीदवार के साथ महापौर प्रत्याशी भी देगी जो कि लोकप्रिय लोगो को चुनाव में उतारेगी जो हमेशा सामाजिक कार्य में जुड़े रहे बहुत जल्द सभी के नाम की भी घोषणा की जाएगी। 

Wednesday, January 7, 2026

Jharkhand Mayor Seat Reservation : झारखंड नगर निगम चुनाव – मेयर आरक्षण पर सस्पेंस बरकरार(संपादक विशेष कुमार उप बाबू तांती)

Ranchi( रिपोर्टर दया शंकर सिंह ): झारखंड के नगर निकायों में चुनावी बिगुल बजने से पहले मेयर पदों के आरक्षण का मामला कानूनी पेचीदगियों में उलझ गया है। राज्य सरकार द्वारा नगर निगमों को दो श्रेणियों (ग्रुप-A और ग्रुप-B) में बांटने के फैसले के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई एक बार फिर टल गई है।

बुधवार, 7 जनवरी को चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने के कारण यह सुनवाई स्थगित की गई। अब अदालत इस मामले पर 13 जनवरी मंगलवार को सुनवाई करेगी।

नगर निकाय चुनाव: मेयर पद के लिए आरक्षणक्या है विवाद?

पूरा विवाद नगर विकास विभाग की उस अधिसूचना से शुरू हुआ, जिसमें रांची और धनबाद जैसे बड़े निगमों को एक ही समूह (वर्ग ‘क’) में रखा गया है। याचिकाकर्ता शांतनु चंद्रा (बबलू पासवान) ने इसे असंवैधानिक बताते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आरोप है कि सरकार ने 2011 की जनगणना के आंकड़ों को दरकिनार कर आरक्षण का ऐसा ‘समीकरण’ तैयार किया है, जिससे रांची की सीट एसटी (ST) के लिए आरक्षित हो जाए और धनबाद की सीट अनारक्षित रहे।

जनसंख्या के आंकड़ों पर सवाल :

याचिका में दावा किया गया है कि नियमों के अनुसार, सबसे अधिक आबादी वाले आदित्यपुर को जनरल और सर्वाधिक एससी (SC) आबादी वाले धनबाद को एससी के लिए आरक्षित होना चाहिए था। इसके अलावा गिरिडीह में कम आबादी के बावजूद पद आरक्षित करने पर भी सवाल उठाए गए हैं। न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने पिछली सुनवाई में सरकार और निर्वाचन आयोग को जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया था। अब 13 जनवरी को तय होगा कि सरकार का यह फॉर्मूला संवैधानिक है या नहीं।

Tuesday, January 6, 2026

डीआईजी मो.अर्शी से मिले AISMJWA के पदाधिकारी*नववर्ष की बधाई दी और एसोसिएशन की औपचारिक मुलाकात की(संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती)


रांची:(पत्रकार दया शंकर सिंह) ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने अपनी टीम के साथ कल रांची में डीआईजी (होमगार्ड) मो.अर्शी से नववर्ष पर औपचारिक मुलाकात की.बातचीत के दौरान डीआईजी ने सरायकेला-खरसावां एसपी रहते पत्रकार साथियों के साथ सामाजिक संगठनों के कोरोना काल में बेहतर कार्यों के लिए आयोजित सम्मान समारोह को भी याद किया.उन्होने कहा कि एसोसिएशन और सरायकेला-खरसावां पुलिस के सहयोग से आयोजित कोरोना वारियर्स के सम्मान का वह कार्यक्रम मुझे हमेशा याद रहेगा पहली बार पुलिस,प्रेस और पब्लिक के समन्वय से ऐसा अनोखा कार्यक्रम AISMJWA द्वारा आयोजित किया गया जो कि अविस्मरणीय है.
मौके पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने मो.अर्शी को एक बार पुनः जमशेदपुर आने का आमंत्रण दिया और कहा कि बहुत जल्द एक ऐसा ही कार्यक्रम फिर से आयोजित किया जाएगा.बताते चलें कि डीआईजी अर्शी एक चर्चित पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ एक अच्छे गायक भी हैं झारखंड में विभिन्न जिलों में पदस्थापित होने के साथ ही उन जिलों में उन्होंने विभिन्न मौकों पर अपनी गायकी का जलवा भी बिखेरा है.झारखंड में मोहम्मद अर्शी को पिपुल और मीडिया फ्रेंडली पुलिस पदाधिकारी के रूप में जाना जाता है जिन्हें हाल ही में सिमडेगा एसपी से डीआईजी होमगार्ड बनाया गया है.
ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से डीआईजी कार्यालय में उनसे मुलाकात करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद सईद,जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह,पश्चिमी सिंहभूम के पूर्व जिला महासचिव सुजीत साहू और सोमनाथ बैठा शामिल थे.