Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Friday, August 1, 2025

डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू जी को राष्ट्रीय हैंडबॉल उपाध्यक्ष बनने परआदित्यपुर इंटक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश बालमुचू ने नगर समिति के पदाधिकारीयो के साथ दी बधाई

 पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू के नेशनल हैंडबॉल फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने जाने पर इंटक नगर अध्यक्ष रमेश बालमुचू ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को प्रदीप बालमुचू के जन्म दिवस पर यह सम्मान उनके और झारखंड के हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार साबित होगा। रमेश बालमुचू ने कहा कि डॉ प्रदीप कुमार बालमुचु के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने जाने से झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के हैंडबॉल खिलाड़ियों को नेशनल स्तर पर जगह मिलने नई दिशा मिलेगी। क्योंकि डॉ प्रदीप बालमुचू जी शुरू से झारखंड में खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों के संवर्धन के लिए हमेशा लगे रहते हैं। यही कारण है कि आज इनको हैंडबॉल का बड़ा सम्मान नेशनल हैंडबॉल फेडरेशन के द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
मुख्य रूप से उपस्थित यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष pk मिश्रा, नेशनल एंटी करप्शन अनिल मुखी, रूइदास चाकी, राजा राम पड़ेया, सुखलाल होनहागा राजेश स्वामी, आदि कांग्रेस पार्टी के सदस्य उपस्थित रहे।

आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान उपाध्यक्ष राजेश लाहा पूरे आदित्यपुर नगर समिति के साथ मिले सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त से मांग की आदित्यपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी मैदानो का सौंदर्यकरण की

आज दिनांक 01/08/25 को सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त  से आदित्यपुर नगर झारखंड मुक्ति मोर्चा के आदित्यपुर नगर समिति द्वारा आदित्यपुर इमली चौक के फुटबॉल मैदान और आदित्यपुर 2 आर आई टी थाना के सामने वाला मैदान का चारदीवारी और समतल हेतु सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त को पत्र सौंपा गया इसकी जानकारी
आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने दी फोन की माध्यम से और राजेश लाहा ने बताया आज के आधुनिक युग में बच्चों का खेलने का जगह और बड़े बुर्जुग का टहलने का जगह समाप्त होता जा रहा हैं इसलिए आदित्यपुर फुटबॉल मैदान की उबर खबर जगह का समतल करते हुए पूर्व की भांति चारदीवारी का पुनः निर्माण किया जाए क्योंकि आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में समय समय पर पर्व तैयार में संस्कृत कर्यक्रम भी होते रहता है ठीक उसी तरह
आदित्यपुर 2 आर आई टी थाना के सामने वाला मैदान भी अतिक्रमण की गिरफ्त में है उसको भी चारदीवारी कर दिया जाना चाहिए क्योंकि अब आदित्यपुर NIT में लोगो को खेलने या टहलने और युवाओं को दौड़ने नहीं दिया जाता है 
इस मुद्दा पर आदित्यपुर नगर झा मु मो समिति आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त महोदय को पत्र सौंपा गया 

Thursday, July 31, 2025

झा मु मो सरायकेला खरसावां जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला माहाली को बधाई देते हुए आदित्यपुर नगर समिति

आज दिनांक 31/7/25 झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला खरसावां जिला समिति द्वारा लोकप्रिय समाज सेविका सरायकेला खरसावां जिला के होने के साथ साथ पूर्व जिला परिषद के चियरमेन भी रह चुकी है इनके कार्य को देखते हुए श्रीमती शकुंतला माहाली को सर्व समिति से सरायकेला खरसावां जिला उपाध्यक्ष का पद दिया गया इस अवसर पर झा मु मो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान उपाध्यक्ष राजेश लाहा उपाध्यक्ष लाल बाबू सरदार , बंसी लाल सरदार, झारखंड आंदोलनकारी नेता श्री बीरेंद्र गुप्ता द्वारा आदित्यपुर नगर समिति की और से फूलों का बुके और मिठाई खिलाकर श्रीमती शकुंतला माहाली को बधाई दी 

Wednesday, July 30, 2025

बाइक से आया और जबरन लड़की को उठा ले गया अपराधी, CCTV में कैद हुई वारदात, परिजन बोले-नहीं मिला इंसाफ तो कर लेंगे सुसाइड

दरभंगा (DARBHANG) : बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक बेखौफ युवक की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है. युवक एक लड़की को बाइक पर उठाकर जबरन अगवा कर लिया है. पीड़ित परिवार अब थाने में आवेदन देकर अपनी बेटी की वापसी की गुहार लगा रहा है. पूरे परिवार ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने का ऐलान किया है.

दरअसल जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के अलीनगर बाजार में पान की दुकान चलाने वाले राज कुमार भगत की बेटी लक्ष्मी कुमारी के अपहरण का आरोप उसी गांव के हिजबुल रहमान उर्फ आरजू पर लगा है. अपहरण की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. यह घटना 29 जुलाई की शाम 5 बजे की है जब लड़की दुकान से घर जा रही थी, आरोपी युवक ने हाट गाछी के पास वारदात को अंजाम दिया.

पीड़िता के पिता ने बताया कि 27 तारीख को भी आरोपी युवक आरजू ने दुकान में तोड़फोड़ की थी और मेरी छोटी बेटी के साथ मारपीट की थी. जिसकी शिकायत मैंने आरोपी के पिता से की थी. कहा गया था कि पंचायत होगी लेकिन नहीं हुई, जिसके बाद 28 तारीख को थाने में आवेदन दिया गया. थाने में एफआईआर भी दर्ज हुई, प्रक्रिया चल ही रही थी कि आवेदन की जानकारी आरोपी युवक को हो गई. उसने बेटी का अपहरण कर लिया, लेकिन पुलिस प्रशासन मेरी मदद नहीं कर रहा है, हम परेशान हैं, अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएंगे.

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 20 अंडरग्राउंड ब्रिज तौल कुली बस्ती में पानी की समस्या को देखते हुए भा ज पा नेता बिशु महतो ने आंदोलन की चेतावनी दी नगर निगम को

आज दिनांक 30/07/25 को आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 20 के गुमटी बस्ती नियर अंडरग्राउंड ब्रिज तौल कुली बस्ती में पानी की समस्या को देखते हुए भाजपा नेता विशु महतो ने नगर निगम के उपर लगाया गंभीर आरोप रेलवे का बिना NOC का कैसे बना दिया था नगर निगम द्वारा डीप बोरिंग रेलवे प्रशासन द्वारा कई बार नगर निगम को नोटिस देने का बावजूद नगर निगम द्वारा डीप बोरिंग का ना आपने स्तर से तोड़ा गया ना नगर निगम द्वारा स्थानांतरं किया गया  मजबूर होकर जब रेलवे प्रशासन ने डीप बोरिंग को तोड़ा तो यहाँ पर बसे वॉर्ड  न. 20 गुमटी बस्ती के लोगो  डीप बोरिंग के अंदर मोटर को निकालने नही दिया उन लोगों ने कहा की  पानी के लिए काफी परेशानी हो रहा है  भाजपा नेता विशु महतो ने बस्ती वासियों के समर्थन में निकल कर आरोप लगाया की बिना NOC रेलवे प्रशासन ने नगर निगम को डीप बोरिंग बनाने क्यों दिया अगर डीप बोरिंग बनाया गया तो रेलवे प्रशासन या  नगर निगम प्रशासन मिलकर बस्ती वासियों के हित में पानी के सुविधा के लिए डीप बोरिंग का स्थानांतरं करें नही तो बस्ती वासियों ने मिलकर विशु महतो के नेतृत्व में नगर निगम के उपर बिना NOC का डीप बोरिंग का निर्माण करने का आरोप में पानी के लिये जोरदार आंदोलन करेंगे

दर्जनों आदिवासी युवाओं ने थामा आजसू का दामन, झारखंड के नवनिर्माण के संघर्ष को बताया लक्ष्य

रांची, 30 जुलाई  : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को युवा आजसू मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों आदिवासी युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समारोह के मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर थे, जिन्होंने सभी नए सदस्यों का माला एवं पट्टा पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर युवा आजसू के प्रदेश संयोजक चेतन प्रकाश तथा देवाशीष चट्टोराज भी मंच पर उपस्थित थे। देवाशीष ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण प्रभाकर ने कहा, “जब भी युवा मचलता है, तो इतिहास बदलता है। झारखंड के नवनिर्माण की लड़ाई में युवाओं की सक्रिय भागीदारी इसे जनआंदोलन का रूप दे रही है। आजसू पार्टी इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।” उन्होंने आगे कहा कि झारखंड के युवा सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पुनर्निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने को तैयार रहें।दर्जनों युवा हुए शामिल मिलन समारोह में सुमित कुमार एवं बसंत तिर्की के नेतृत्व में बबलू मुंडा, निखिल मुंडा, सुरेश मुंडा, अनुराग, अभिषेक कुमार, बजरंग गंजू, सनी नायक, छोटू दामू, राज सिंह गंजू, सीजक लकड़ा और सचिन सिंह सहित कई युवाओं ने आजसू पार्टी की विचारधारा में आस्था जताते हुए संगठन की सदस्यता ली। प्रवीण प्रभाकर का हुआ सम्मान

इस अवसर पर आजसू कार्यकर्ताओं ने प्रवीण प्रभाकर को केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अभिनंदन किया और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।समारोह में उज्वल महतो, अजीत कुमार, तौफीक, अनुराग और संजीव पासवान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित

Tuesday, July 29, 2025

Adityapur: मुथूट फाइनेंस द्वारा सोना हड़पने का मामला, आदित्यपुर थाना में प्राथमिक दर्ज

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने एक वित्तीय संस्था पर उसकी स्वर्गवासी पत्नी द्वारा जमा किए गए सोने को हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।

आदित्यपुर रोड नंबर-1, ब्लॉक नंबर 126/2/2 के रहने वाले ओम प्रकाश ने आदित्यपुर थाना को लिखित शिकायत देकर 'मुथूट फाइनेंस' कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
ओम प्रकाश का कहना है कि उनकी पत्नी रीमा देवी ने 'मुथूट फाइनेंस' में सोने की चेन गिरवी रखकर लोन लिया था। उनकी पत्नी की मृत्यु 4 अप्रैल 2024 को हो गई।

ओम प्रकाश ने बताया कि वह नोमिनी हैं, फिर भी कंपनी ने अब तक सोना उसके नाम ट्रांसफर नहीं किया है। सभी दस्तावेज़ देने के बाद भी टालमटोल किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि उसे संदेह है कि कंपनी सोना हड़पना चाहती है।

ओम प्रकाश का कहना है कि उन्होंने फाइनेंस कंपनी द्वारा मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए हैं, लेकिन फिर भी स्वर्ण ट्रांसफर की प्रक्रिया को लगातार टाला जा रहा है। पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।