Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saturday, July 12, 2025

9 अगस्त 2025 को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आदिवासी दिवस के अवसर पर कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से 11000 आदिवासी शामिल होंगे

सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के स्वर्णरेखा अतिथि भवन आदित्यपुर में माझी बाबा सालडीह मिर्जा सोरेन का अध्यक्षता में *झारखंड* *आदिवासी* *संगठन* के सदस्यों का एक दिवस  बैठक रखा गया इस बैठक में आगामी दिनांँक 9 अगस्त 2025 को *फुटबॉल मैदान आदित्यपुर* में विश्व आदिवासी दिवस" _आदिवासी अधिकार "दिवस_ के रूप में मनाया जाएगा इस दिवस में संपूर्ण कोल्हान से 11,000 हजार आदिवासी शामिल होंगे और राष्ट्रीय मंच पर आदिवासी संवैधानिक अधिकार पर विचार विमर्श रखेंगे साथ ही आदिवासियों का सामाजिक, पारंपरिक, धार्मिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण पर प्रस्ताव लाया जाएगा एवं जनजाति भाषाओं का संरक्षण और विकास के लिए विशेष पहल किया जाएगा इस बैठक में झारखंड आदिवासी संगठन के केंद्रीय मुख्य संरक्षक मुकेश सेंब्रम केंद्रीय अध्यक्ष शंकर मार्डी, कार्यकारी अध्यक्ष रवि पाड़ेया, महासचिव रवींद्र बास्के ,राम हाँसदा, सचिव सुधाकर हँसदा, राहुल हेंब्रम, जयराम हेंब्रम, संगठन सचिव दीपक सोरेन ,साधु चरण सोय, कोषाध्यक्ष शंकर  किस्कु, माझी बाबा मिरुडीह दुलाराम मार्डी,बोंज, शंकर कुमार हेंब्रम, रामबाबू मुद्देया, रामेश्वर सुरेन, सानो हाँसदा, रवि मेलगंडी इत्यादि समाज के लोग शामिल हुए।।

Friday, July 11, 2025

सरायकेला गोपबंधु चौक से कालूराम चौक तक के इलाके में जल संकट की पुरानी समस्या है।

सरायकेला : नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल संकट की समस्या के समाधान हेतु स्थानीय विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पहल पर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सनत कुमार आचार्य, नगर पंचायत के प्रशासक शशि शेखर सुमन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता ललित कुमार और संवेदक दिनेश साथुआ उपस्थित रहे। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के उन मोहल्लों की पहचान की गई जहां पाइपलाइन तो बिछी है लेकिन नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है। सर्वसम्मति से तय किया गया कि नगर पंचायत और पेयजल विभाग मिलकर शनिवार से वार्डवार सर्वे शुरू करेंगे और एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति ने जल संकट की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक प्रतिनिधि सनत कुमार आचार्य ने बताया कि गोपबंधु चौक से कालूराम चौक तक के इलाके में जल संकट की पुरानी समस्या है। कनेक्शन होने के बावजूद यहां के कई घरों तक पानी या तो बहुत कम पहुंचता है या बिल्कुल नहीं मिलता जबकि विभाग की ओर से सभी क्षेत्रों में समान रूप से आपूर्ति किए जाने का दावा किया जाता रहा है। तकनीकी और मैदानी स्तर पर समस्याओं की समीक्षा कर शीघ्र हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि वर्षों पुरानी जल समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा।

Thursday, July 10, 2025

Adityapur : अर्थ इन्क्लेव से संदिग्ध हालत में पकड़े गए महिला और पुरुष

आदित्यपुर 2 आरआईटी पुलिस की टीम ने कुलुपटाँगा बस्ती (मार्ग संख्या-24 के आगे), आदित्यपुर-02 के पास स्थित अर्थ इन्क्लेव के फ्लैट संख्या-301 में संदिग्ध अवस्था में एक महिला-पुरुष को पकड़ा है, जिन्हें पुलिस टीम अपने साथ लेकर थाना आ गई है. उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई. वहीं, पुलिस टीम पकड़े गए महिला-पुरुष से पूछताछ भी कर रही है. पुलिसिया कार्रवाई के बाद वहाँ रहने वालों में हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि उक्त फ्लैट में संपन्न परिवार के लोग आवासित हैं. और पूर्व में वहाँ चोरी की घटनाएं भी घटित हो चुकी है.

अमित शाह और सीएम हेमंत सोरेन की महत्वपूर्ण बैठक, 31 मांगों को रखा गया केंद्र के समक्ष

राजधानी रांची में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की 27वीं बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित हुई, जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक में झारखंड राज्य की ओर से 31 अहम मुद्दे रखे। इनमें प्रमुख रूप से केंद्र सरकार की कोल कंपनियों (PSU) पर झारखंड सरकार का ₹1.36 लाख करोड़ का बकाया, रांची मेट्रो रेल परियोजना को जल्द मंजूरी, जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना, एसीएल (ACEL) सिंचाई परियोजना, राज्य के मेडिकल कॉलेजों का विस्तार, ग्रामीण बैंकिंग व्यवस्था में सुधार, मयूराक्षी और फूलबाड़ी परियोजनाओं में बंगाल-झारखंड समन्वय, रेल सुविधाओं में विस्तार और फास्ट-ट्रैक कोर्ट की संख्या में वृद्धि आदि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “झारखंड को उसके संसाधनों के अनुपात में विकास और अधिकार दोनों मिलने अमित शाह ने दिया भरोसा


गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक में उपस्थित सभी राज्यों को यह भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र-राज्य समन्वय को और मजबूत करने के लिए इस प्रकार की क्षेत्रीय परिषद की बैठकों का विशेष महत्व है।


अमित शाह ने जल जीवन मिशन, महिला सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल उन्मूलन और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे विषयों पर चर्चा की और सभी राज्यों से सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।।”

बैठक के आरंभ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें गुलदस्ता, पेंटिंग और पौधा भेंट किया गया। मंच पर दोनों नेताओं के बीच सौहार्द्रपूर्ण संवाद भी देखा गया।


पूर्वी भारत के चार राज्यों की यह बैठक सिर्फ प्रशासनिक नहीं बल्कि विकास और अधिकारों की साझा वकालत का मंच बनकर सामने आई। झारखंड सरकार ने जिस मजबूती से अपने मुद्दे रखे, वह राज्य की जरूरतों और अपेक्षाओं को केंद्र तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब राज्य में लगातार बारिश, बाढ़, और विकास योजनाओं के ठहराव जैसे मुद्दे जनता के बीच चिंता का कारण बने हुए हैं। ऐसे में केंद्र-राज्य समन्वय की यह पहल उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई हे।