झारखंड प्रदेश के सरायकेला खरसावां जिला के अंतर्गत
आने वाले आदित्यपुर के उद्योग क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की स्थिति ज्यों की त्यों आज भी बनी हुई है इसको लेकर सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस सचिव रमेश बलमुचू नाराजगी जताते हुए अपने संबोधन में बोले स्थानीय विधायक एवं महापौर भाजपा की है उसके बाद भी इससे साफ जाहिर होता हैं भारतीय जनता पार्टी क्या चाहती है न क्षेत्र का विकास और न ही मजदूरों का विकास इस लिए झारखंड सरकार को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया की कंपनियों में व्यापक सर्वे कराया जाए, ताकि मजदूरों की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और उनका परिवार भी खुशी हाल जिंदगी जी सके जिसके वे हकदार हैं आज के आधुनिक युग में भी कई कंपनियों में मजदूरों से *12-12 घंटे काम कराया जा रहा है लेकिन इसके बदले उन्हें बहुत कम मजदूरी* दी जाती है। वहीं, जहां *8 घंटे की ड्यूटी* है, वहां भी मासिक वेतन संतोष जनक नहीं बताया जा रहाकंपनी मालिक और ठेकेदार मजदूरों के हक का पैसा हड़प रहे हैं झारखंड सरकार को आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रियल एरिया के बंद पड़े कंपनी का भी सर्वे करना चाहिए और कितने स्थानीय मजदूर कार्य कर रहे हैं क्या उनको वो सारी सुविधाएं मिल। रही है सर्वे के दौरान यह जांच की जाए कि मजदूरों को ईएसआई (ESI) पीएफ (PF) और अन्य श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। साथ ही, यह भी देखा जाए कि 8 घंटे और 12 घंटे काम के लिए कितना भुगतान किया जा रहा है*और कानून के मुताबिक कितना भुगतान होना चाहिए जनता ही जनप्रतिनिधियों को चुनकर सत्ता तक पहुंचाती है, इसलिए जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं रमेश बलमुचू जिला सचिव सरायकेला खरसावां इंटैक अध्यक्ष रमेश बलमुचू ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि आदित्यपुर के मजदूरों के साथ हो रहे कथित अन्याय पर अब गंभीर विचार करने की जरूरत है।






0 Comments:
Post a Comment