www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Thursday, August 7, 2025
आदित्यपुर नगर निगम के टेंडर व्यवस्था में खामी का असर, दिन्दली और फाटक बाजार क्षेत्र में नहीं हो रही नियमित सफाई इस संबंध युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती ने कहा सभी वार्डों का अलग अलग टेंडर हो साफ सफाई का इसको लेकर जिला के उपायुक्त और नगर आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 20 के गुमटी बस्ती रेलवे फाटक से अंडरग्राउंड ब्रिज तक जाने वाली मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार लग गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आदित्यपुर दिन्दली बाजार और फाटक बाजार की गंदगी को प्रतिदिन रात में यहां लाकर फेंक दिया जाता है जिससे इलाके में बदबू, मच्छरों और संक्रमण की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार सफाई को लेकर विरोध जताया गया लेकिन अब उनकी बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पहले प्रतिदिन नियमित सफाई होती थी लेकिन अब शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग टेंडर प्रक्रिया के तहत सफाई एजेंसियों की नियुक्ति की जाए। वर्तमान में एक ही एजेंसी को समूचे नगर निगम की सफाई जिम्मेदारी सौंप दी गई है जिससे काम की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। स्थानीय प्रशासन से नागरिकों ने अपील की है कि गंदगी की बढ़ती समस्या को देखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके इस संबंध युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती ने कहा सभी वार्डों का अलग अलग टेंडर हो साफ सफाई का इसको लेकर जिला के उपायुक्त और नगर आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा
NIT जमशेदपुर के चेयरमैन बी ओ जी से मिले आदित्यपुर नगर अध्यक्ष झा मु मो बीरेंद्र प्रधान उपाध्यक्ष लाल बाबू सरदार संस्थान द्वारा निकली गई नौकरी के विज्ञापन के संबंध में
आज दिनांक 07/08/2025 को झारखंड मुक्ति मोर्चा आदित्यपुर नगर समिति द्वारा NIT जमशेदपुर पूर्व में RIT जमशेदपुर संस्थान में विस्थापित परिवार एवं आस पास के स्थानीय ग्रामीणों का नियोजन नहीं हो रहा है इस संबंध में संस्थान में विभिन्न पदों पर नियोजन हेतु विज्ञापन निकली गई है विस्थापित परिवार पर कोई दिशा निर्देश नहीं है इसके बावजूद विस्थापित परिवार के साथ-साथ स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवकों ने फार्म भरे हैं इसलिए यौगिता के अनुसार विस्थापितों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण शिक्षक बेरोजगार युवकों को भी संस्थान स्थाई रूप से कार्य करने हेतु प्राथमिकता मिलनी चाहएइस संबंध में आदित्यपुर नगर झा मु मो अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष लाल बाबू सरदार,बिरसापती,दैनिक मजदूरी करनेवाले कर्मचारी भी मौजूद थे ने चियरमेंने बी ओ जी NIT जमशेदपुर को जापन सौंपा इस संबंध में आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा से संपर्क कर पूछा गया आखिर नौकरी में क्यों प्राथमिकता मिलनी चाहिए झा मु मो आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने बताया जब NIT संस्थान का निर्माण हुआ तो यहां रहने वाले स्थानीय लोगों का जमीन गया है वैसे परिवार को पहले प्राथमिकता मिलनी चाहिए साथ ही NIT संस्थान के आस पास स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र के पढ़े लिखे युवाओं को
पिता स्वर्गीय दिशोम गुरु सोरेन अंतिम संस्कार एवं मुख अग्नि के बाद श्राद्ध कर्म की तैयारियों में जुटे CM हेमंत, नेमरा में ग्रामीणों के साथ 3 नहान कर श्राद्ध पर की चर्चा
शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में ग्रामीणों के साथ 3 नहान कर श्राद्ध पर की चर्चा की. इस बैठक में वीर योद्धा दिशोम गुरुजी की अंत्येष्टि के उपरांत होने वाले अनुष्ठान को लेकर गांव के अपने लोगों के साथ तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म को लेकर विस्तृत चर्चा की. जिसके बाद ग्रामीणों ने श्राद्ध कर्म को लेकर सीएम को स्थानीय परंपरों की जानकारी दी और दस कर्म को लेकर सीएम को अपने अपने सुझाव भी दिए. बता दें कि हेमंत सोरेन श्राद्धकर्म तक अपने गांव में हो रहेंगे. वहीं गुरुवार को सीएम हेमंत ने अपने सोशल हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह है. यहां के जंगलों, नालों-नदियों और पहाड़ों ने क्रांति की उस हर गूंज को सुना है - हर कदम, हर बलिदान को संजोकर रखा है. नेमरा की इस क्रांतिकारी भूमि को शत-शत नमन करता हूँ. वीर शहीद सोना सोबरन मांझी अमर रहें!झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
Wednesday, August 6, 2025
झारखंड प्रदेश पान तांती स्वासी समाज के वरिष्ठ कर्मठ समाज सेवक मिश्री लाल जी का निधन
अभी अभी पता चला है, की झारखंड प्रदेश पान तांती स्वासी समाज के वरिष्ठ कर्मठ समाज सेवक मिश्री लाल जी का निधन हो गया, वे काफी दिनों से अस्वस्थ थे, झारखंड प्रदेश पान तांती स्वासी कल्याण समिति के बैनर तले कई बैठक में एक साथ शिरकत की है, मै ईश्वर से प्राथना करता हूं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दे, आज उनकी अंतिम संस्कार चक्रधरपुर में किया जाएगा, ओम शांति🙏
चाईबासा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत
चाईबासा: चाईबासा व्यवहार न्यायालय के एमपी एमएलए कोर्ट में आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पेश हुए राहुल गांधी ने अपना पक्ष रखा। कोर्ट में उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी के खिलाफ मानहानि के मुकदमे के तहत ऐसा कोई बयान नहीं दिया है जिससे किसी को भी ठेस पहुंचे ।
यह पूरी तरह से निराधार मामला दर्ज किया गया है इसके बाद एमपी एमएलए कोर्ट न्यायाधीश सुप्रिया रानी तिग्गा ने 10,000 के मचल के पर राहुल गांधी को जमानत दे दी है।

Tuesday, August 5, 2025
अलविदा ‘दिशोम गुरु’: पंचतत्व में विलीन हुए शिबू सोरेन, अंतिम विदाई के वक्त हर चेहरा खामोश, आंखें हुईं नम
झारखंड आंदोलन के महानायक , पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गए. राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. गुरुजी का अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में बड़का नाला के पास किया गया. उनके बड़े पुत्र और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी. दिशोम गुरु की अंतिम विदाई में सभी की आंखें नम थीं.

गुरु जी को अंतिम विदाई देने के लिए नेमरा में भारी जनसैलाब उमड़ा. गुरु जी का पार्थिव शरीर अनके पैतृक गांव नेमरा पहुँचने पर अंतिम विदाई से पहले पारंपरिक रस्में निभाई गईं. इस वक्त सभी की आँखें नम हो गईं. इन नम आँखों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि गुरुजी अब हमारे बीच नहीं रहे.

गुरु जी का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचा वहां सन्नाटा पसरा था. उनके परिवारजन, झामुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में गहरा शोक है. दिशोम गुरु के निधन से झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है.
बता दें कि दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ने शिबू सोरेन को सोमवार (4 अगस्त) की सुबह 8.56 बजे मृत घोषित किया. लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हुआ. वह किडनी संबंधी समस्या से जूझ रहे थे. उन्हें लगभग डेढ़ महीना पहले स्ट्रोक भी आया था और लगभग एक महीने से लाइफ सपोर्ट पर थे.सरायकेला खरसावां जिला उपाध्यक्ष शकुन्तला महाली एवं आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान उपाध्यक्ष राजेश लाहा अपने जन समर्थकों के साथ रांची पहुंच कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित किए
जिला उपाध्यक्ष शकुंतला माहली अपने जन समर्थकों के साथ रांची पहुंच कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन पुष्प फूल अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी 
अमृत महतो, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा, लालबाबू सरदार, बंसीलाल सरदार, भुंडू प्रधान,राखाल प्रधान ने श्रद्धांजलि अर्पित की एवं आदित्यपुर नगर निगम के लोक प्रिय आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने कहा लम्बी दूरी के चलते आदित्यपुर नगर के काफी लोग आ नहीं सके इस के लिए उन सभी पदाधिकारियों से में क्षमा मांगता हैं आदित्यपुर 2 रेलवे कॉलोनी झा मु मकार्यालय के समीप श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा झा मु मो आदित्यपुर नगर समिति द्वारा सभी पदाधिकारियों सदर आमंत्रित










