Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Friday, July 25, 2025

आदित्यपुर2 नगर निगम क्षेत्र के रोड नंबर 32 नियर सूर्य मंदिर राधा स्वामी मार्ग पर श्राद्ध कर्म के पूजा पाठ करने हेतु खुली जगह पर छत की मांग पत्र सौंपने जा रहे हैं नगर निगम के आयुक्त को आदित्यपुर नगर इंटक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश बालमुचू

आदित्यपुर 2 रोड नंबर 32 नियर सूर्य मंदिर राधा स्वामी मार्ग कारखाई नदी के किनारे आम जनता लोगो श्राद्ध कर्म के पूजा पाठ करने हेतु पक्का जगह तो बना दिया गया है लेकिन खुला हुआ है जिसके कारण श्राद्ध कर्म के पूजा पाठ में वर्षा होते ही लोगों को काफी परेशानी होती है इसलिए जन सुविधा हेतु आदित्यपुर नगर निगम के आयुक्त से इस जगह पर पक्की छत जो चारों तरफ से खुली हो इसकी मांग की जायेगी गर्मी बरसात में लोगों को परेशानी न हो 

राजद नेता ने मुख्यमंत्री से की निलंबन और सचिव स्तर से जांच की मांग



गम्हरिया बीडीओ अभय द्विवेदी पर एसटी/एससी विरोधी मानसिकता और योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप
गम्हरिया : प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभय कुमार द्विवेदी पर योजनाओं में भ्रष्टाचार और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग विरोधी रवैये का गंभीर आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि बीडीओ के कार्यकाल में अबुआ आवास योजना में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। पक्के मकान वाले लोगों को निजी स्वार्थ में आवास दिए गए जबकि जरूरतमंद एसटी, एससी और विधवा महिलाओं को बार-बार आवेदन देने के बावजूद लाभ नहीं मिला। पत्र में बताया गया है कि लाभुक लखन टुडू का वैध रूप से आवंटित आवास कार्य बीडीओ ने फोन कर बंद करवा दिया जबकि उनके पक्ष में सिविल और अनुमंडल न्यायालय का आदेश था। इसके अलावा बलरामपुर पंचायत की वार्ड सदस्य रीता सरदार को अपमानित कर प्रखंड कार्यालय आने से मना किया गया जिससे वे डर के कारण पद छोड़ने तक को मजबूर हुईं। अर्जुन यादव ने लिखा है कि बीडीओ द्विवेदी महागठबंधन समर्थकों को सम्मान नहीं देते और लाभुकों से तानाशाही व्यवहार करते हैं। शिवनारायणपुर, बलरामपुर और अन्य क्षेत्रों के कई ग्रामीणों को पेंशन और अन्य योजनाओं से वंचित रखा गया है। उन्होंने मांग की है कि रांची से सचिव स्तर की जांच टीम गठित कर अबुआ आवास योजना की जांच कराई जाए और बीडीओ को तत्काल निलंबित कर जिले से हटाया जाए। राजद नेता ने इस पत्र की प्रतिलिपि ग्रामीण विकास मंत्री, मुख्य सचिव, जिला उपायुक्त, उपायुक्त ग्रामीण विकास, डीडीसी और कोल्हान आयुक्त को भी भेजी है।

Thursday, July 24, 2025

BREAKING: कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम हेमंत दिल्ली रवाना

रांची (RANCHI) : झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर से दिल्ली रवाना हो गए. बताते चलें कि इससे पहले भी 11 जुलाई को कैबिनेट की बैठक हुई थी. मुख्यमंत्री पूर्वी क्षेत्रीय परिषद और कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए 9 जुलाई की रात रांची आए और कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे.

मालूम हो कि सीएम हेमंत अपने पिता शिबू सोरेन के इलाज के लिए लगातार दिल्ली में रह रहे है. सीएम हेमंत 22 जुलाई की शाम रांची आए थे. 23 जुलाई को वे झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। 24 जुलाई यानी कि आज सीएम ने कैबिनेट की बैठक की। उसके बाद वे फिर दिल्ली चले गए थे। ज्ञात हो कि 19 जून को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में गुरुजी के भर्ती होने के बाद से मुख्यमंत्री 24 जून से लगातार दिल्ली में ही रह रहे हैं.

सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त और जिला श्रम आयुक्त से बहुत जल्द आदित्यपुर इंटक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश बालमुचू अपने पुरे नगर समिति के साथ मिलने जा रहे हैं कंपनी मालिकों के मनमानी के विरुद्ध

झारखंड प्रदेश के कोल्हान के स्थानीय आदिवासी मूलवासी नेता स आदित्यपुर इंटेक्स कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रमेश बालमुचू जी का कहना है 
सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर स्मॉल इंडस्टरीज एरिया में हजारों कंपनियों में लाखों लोग कार्य करते है उद्योगों के कंपनियों के मालिकों द्वारा  कई कंपनियों में मजदूरों को शोषण किया जाता है । सरकार के द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दिया जाता है। और तो और 8 घंटे के बजाय 12 घंटा का काम लिया जाता हैं कोई समाज सेवा यह मजदूर यूनियन से जुड़े पार्टी कार्यकर्ता मजदूरों के हित की आवाज उठाते हैं  तो औद्योगिक मालिकों द्वारा उस आवाज को दबाया जाता हैं प्रशासनिक दबाव के साथ नहीं तो उसके बाद और झूठा आरोप लगा कर  उस आवाज को दबाने का हर प्रयास किया जा रहा है 
INTUC नगर कमिटी आदित्यपुर नगर अध्यक्ष रमेश बालमुचू के नेतृत्व में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के कंपनियां में न्यूनतम मजदूरी दर जांच की मांग झारखंड सरकार श्रम मंत्री से कानून की सहायक से जांच कराने की सुनिश्चित किया है और रमेश बालमुचू के नेतृत्व में अभी तक मजदूरों के हित में कई औद्योगिकों में लिखित रूप से सरकार के द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी वेतन ब्यौरा 2019 से 2024 तक साल की वेतन भुगतान ब्यौरा मांग की है। और कई कंपनियों के साथ कानूनी लड़ाई मजदूरों के हित में  लड़ाई लड़ी जा रही है।

Tuesday, July 22, 2025

Adityapur Road Accident: सुधा डेयरी के पास भीषण सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल, टीएमएच में इलाजरत



Adityapur: आदित्यपुर थाना अंतर्गत सुधा डेयरी के समीप मंगलवार की देर रात 9:00 बजे करीब दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। सड़क दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बीच सड़क में ही गिर पड़े। घायल युवकों में सालडीह बस्ती निवासी रतीलाल बेहरा एवं संजय कुमार के रूप में पहचान हुई हैं, जिसे समय रहते झामुमो नेता सन्नी सिंह ने टीएमएच अस्पताल पहुंचवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज चल रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही युवक एक मोटरसाइकिल में सवार होकर गम्हरिया से आदित्यपुर की ओर जा रहे थे, इसी दरमियान सुधा डायरी के समीप खड़े पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बीच सड़क में ही गिरकर तड़पने लगे। जहां बगल से गुजर रहे झामुमो नेता सनी सिंह ने त्वरित मदद करते हुए घायल युवकों को उठाया। साथ ही पुलिस को सूचित करते हुए टीएमएच अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया। हालांकि, घायलों को समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए रोड एंबुलेंस को भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन रोड एंबुलेंस नहीं पहुंची। इससे साफ प्रतीत होता है कि सरायकेला क्षेत्र की जनता के साथ कोई अप्रिय घटना घट जाती है तो राहगीरों के लिए कितनी मुसीबत साबित होगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

सर पर कफ़न बांध कर निकल गए तो मुश्किल कर देंगे,भगत सिंह याद है ना.....विधायक के बयान से मची खलबली

रांची(RANCHI) : सर पर कफ़न बांध कर निकल गए तो सभी कंपनी को इसकी कीमत चुकानी होगी. झारखण्ड हमारा है और हम इसके मालिक है. बाहर  से आकर  यहाँ राज चलाओगे तो मुश्किल कर देंगे. यह शब्द एक माननीय विधायक के है. जो खुली सभा में बोल रहे थे इसका परिणाम क्या होगा यह तो नहीं मालूम लेकिन जिस सभा में विधायक जी भगत सिंह और कफ़न की बात कर रहे थे उस सभा में हजारो लोग शामिल हुए और अपने नेता के इस शब्द पर खूब ताली बजाई.अब सवाल है कि आखिर और कितना आंदोलन नेता 
अपने हक़ और अधिकार के लिए  लड़ेंगे.हलाकि झारखण्ड में कम्पनी के खिलाफ कई आंदोलन हुए. कई बड़े नेता बन गए. सत्ता के शीर्ष तक पहुँच गए. लेकिन मज़दूर और झारखंडी के दिन नहीं बदले. चलिए पूरी कहानी बताते है. डुमरी विधायक जयराम महतो एक सभा कर रहे थे. इस सभा में कम्पनी के खिलाफ खूब गरजे. कहा कि झारखण्ड में बड़ी कम्पनी यहाँ लूटने का काम कर रही है. मज़दूरों को उनका हक़ और अधिकार नहीं मिलता है. कोयला हमारा और हमें ही सम्मान नहीं दिया जा रहा है. आखिर यह सब कब तक चेलगा. उन्होंने कहा कि अब आगे बड़े आंदोलन की शुरुआत होगी. साथ ही कई बार विधायक का  आक्रामक तेवर भी देखने को मिला जिसमें सीधी चेतवानी दी है.
 अगर कफ़न बांध कर निकल गए तो मुश्किल कर देंगे,एक इट भी नहीं बचेगाइस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग यह भी सवाल उठाने लगे की आखिर जयराम महतो के इस रूप को किस तरह से देखते है. इस भाषण का परिणाम क्या होगा. झारखण्ड की लड़ाई हर कोई लड़ता है लेकिन जनता की समस्या का हल किसी ने नहीं किया. खुद इस लड़ाई में कई नेता हीरो बने और सत्ता के शीर्ष में पहुंचे लेकिन इसके बाद आगे क्या होगा. हक़ और अधिकार कब मिलेगा.
कई ऐसे लोग भी है जो खुद इस लड़ाई को क़ानूनी दाव पेंच के साथ लड़ने की बात बोल रहे है. उनका मानना है कि ऐसे आक्रामक भाषण से कुछ नहीं होता है. संवैधानिक देश है और यहाँ संविधान के तहत लड़ाई लड़नी होगी. इसके आगे और कुछ नहीं किया जा सकता है. हलाकि जयराम महतो युवा है और आवाज़ भी उठाते है यह सही है. सदन में भी मज़दूर और विस्थापित के मुद्दे पर मुखर रहे है.अब सवाल है कि जब कोई हल नहीं हो रहा है तो कोर्ट का रास्ता चुनना चाहिए. जिससे मज़दूरों को उनका हक़ मिल सके.                                 

Chandil Pension Issue: चांडिल में 79 वर्षीय वृद्धा को 15 महीने से नहीं मिली पेंशन, उपायुक्त से की राशि बहाल करने की अपील

झारखंड राज्य सरकार की लापरवाही से सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के सैकड़ों वृद्ध - वृद्धा असहाय व्यक्तियों को वृद्धा पेंशन राशि नहीं मिल रहा है। सुदूरवर्ती गांव लाकड़ी के 79 वर्षीय अलावाती देवी को विगत 15 महीने से वृद्धा पेंशन की राशि नहीं मिला। जिसके कारण वे काफी आर्थिक तंगी का सामना कर रही है।
वे बैंक का चक्कर लगाते हुए थक गई है। आखिर आलावती देवी ने जिला के उपायुक्त के नाम नीमडीह प्रखंड कार्यालय में आवेदन देकर पेंशन राशि दिलाने का आग्रह किया। आलावती देवी ने बताया कि उन्हें मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की बीमारी है। जिसके कारण प्रतिदिन दवा खाना पड़ता है। पैसे की कमी के कारण दवा भी खरीद नहीं पा रही है। अप्रैल 2024 से पेंशन राशि बंद है।

नीमडीह के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह लाकड़ी पंचायत के उप मुखिया नारायण गोप ने कहा कि हेमंत सोरेन सभी क्षेत्र में विफल है। सरकारी निष्क्रियता के कारण नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के हजारों वृद्ध असहाय को पेंशन राशि नहीं मिल पा रहा है। कहा कि इस निकम्मे सरकार के कार्यकाल में सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं की कमी होने लगा है। आगामी चुनाव में जनता जवाब देगी