Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Monday, July 21, 2025

आदित्यपुर वार्ड नंबर 3 सात बोहनी जमालपुर मुख्य सड़क पूरी तरह से छत्ती ग्रस्त लोग जान हथेली लेकर आना-जाना कर रहे हैं कभी भी हो सकती हैं बड़ी दुर्घटना स्थानीय समाजसेवी नदारद ऑफिसर मोन

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 3 नियर टीचर ट्रेनिंग मोर से सातबोहनी जमालपुर जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह शांति नगर के सामने क्षतिग्रस्त अवस्था में है जिस कारण रोड पर गड्ढे हो चुके है उन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण कई बार रोड एक्सीडेंट हुआ और कई आने जाने वाले लोग गिरे भी हैं 
इस संबंध में आदित्यपुर के लोकप्रिय समाज सेवी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती ने कहा इसकी सूचना जिला के उपायुक्त और आदित्यपुर नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त के साथ साथ सीटी मैनेजर को भी दे दी गई है जितने जल्द हो सके मरम्मत कार्य हो गा 
स्थानीय लोगों का कहना है सरकार जब करेंगे तब तो होगा ही फिलहाल श्रम दान कर हम लोग गुड्डू को भर देंगे ताकि लोग न गिरे और इस काम में स्थानीय लोगों के साथ साथ यहां के समाजसेवियों को भी आना चाहिए 

Sunday, July 20, 2025

राजद में आदिवासी असंतोष उफान पर, 15 दिनों में मांग नहीं मानी गई तो होगा प्रदेश कार्यालय घेराव

आदित्यपुर : कोल्हान क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के भीतर आदिवासी स्वाभिमान की आवाज मुखर होती जा रही है। रविवार शाम आदित्यपुर के ईमली चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा और बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदिवासी नेता सकला मार्डी ने प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जताई और आंदोलन की चेतावनी दी। जनसभा को संबोधित करते हुए सकला मार्डी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव ने सरायकेला-खरसावां जिले में आदिवासी नेताओं की उपेक्षा कर एक गैर-आदिवासी को जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ चापलूस नेताओं के दबाव में आकर आदिवासी नेतृत्व से किए गए वादे को तोड़ा है। सकला मार्डी ने कहा कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर उन्हें राजद का जिलाध्यक्ष घोषित नहीं किया गया तो वे न सिर्फ प्रदेश कार्यालय का घेराव करेंगे बल्कि पटना जाकर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने आदिवासी समाज की उपेक्षा को बर्दाश्त न करने की बात कही और कहा कि राजद में आदिवासियों को केवल दिखावे के लिए रखा जा रहा है जबकि निर्णय लगातार गैर-आदिवासी नेतृत्व के पक्ष में लिए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आंदोलन के लिए तैयार रहें। जनसभा में सुंदर सोरेन, डान्दू टुडू, मोहित यादव, अर्जुन हांसदा, लक्ष्मण हेंब्रम, पिथो हांसदा, राजा मिंज, विनय पासवान, आशिक लोहार, भीम, विशाल बास्के, सरस्वती मार्डी, चिता सोरेन, गुरबारी टुडू, बाले टुडू, सुमित समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आदिवासी समाज के अपमान पर एकजुटता दिखाते हुए प्रदेश नेतृत्व से आदिवासी सम्मान और हिस्सेदारी की रक्षा की मांग की।

अपने पिताजी के हिस्सा वाला ज़मीन पर हो रहे अवैध रूप से काम पर रोक लगाने के लिए पुत्र पहुंचा इंसाफ मांगने आदित्यपुर थाना

आदित्यपुर दिल्ली बस्ती वार्ड नंबर 16 के रहने वाले शशि भूषण महतो द्वारा आदित्यपुर थाना में अपने ही परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा अवैध रूप शशि भूषण महतो के कहना है कि मेरे पिता जी का हिस्सा का ज़मीन को घेरा जा रहा है जबकि सब का अपने हिस्सा का जमीन मिल चुका हैं मेरे मना करने पर भी नहीं सुन रहे हैं उल्टा मुझे ही डराया धमकाया जा रहा है हम को बोला जा रहा हैं तुम को देख लेंगे इस संबंध में मैने आदित्यपुर थाना को सूचना दी 

जमशेदपुर में पहला पंचमुखी शिव मंदिर की हुई स्थापना, 101 महिलाएं हुई कलश यात्रा में शामिल,22 जुलाई तक चलेगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह

जमशेदपुर :जमशेदपुर का पहला पंचमुखी शिव मंदिर की स्थापना की गई है।यह मंदिर सिदगोड़ा 28 नंबर रोड स्थित श्री श्री अखिल चन्द्र पंचमुखी हनुमान एवं पंचमुखी शिवमंदिर के रूप में स्थापित की गई है।इस मंदिर में पूर्व से ही पंचमुखी हनुमान विराजमान है,अब इसी प्रांगण में सावन के पावन महीने में शिव भक्तों के मांग पर इस पंचमुखी शिव मंदिर का निर्माण कराया गया है।जिसके प्राणप्रतिष्ठा समारोह के प्रथम दिन जलाभिषेक कार्यक्रम में 101 महिलाओं के द्वारा सूर्यमंदिर से जल लेकर मंदिर में स्थापित किया गया।जिसका पंडितों के मंत्रोचारण में पंचमुखी भगवान शिव की जलाभिषेक की गई। 21 जुलाई को भगवान शिव की नगर भ्रमण और 22 को पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी।इस पूरे समारोह के बारे में मंदिर कमिटी के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भक्तों के द्वारा लगातार यह इच्छा जताई जा रही थी की पंचमुखी शिव का मंदिर जमशेदपुर में नहीं है जिसे स्थापित किया जाय जिसमें भगवान शिव के परिवार की प्रतिमा साथ में रहे जिसके बाद पंचमुखी शिव लिंग स्थापित करने का निर्णय लिया गया।शिवलिंग का निर्माण गुजरात में विशेष पत्थर से बनाया गया है जिसमें शिव,पार्वती और उनके परिवार को दर्शाया गया है।जो जमशेदपुर सहित आस पास क्षेत्र के लोगों को आकर्षित करेगी।

Friday, July 18, 2025

स्वास्थ्य विभाग में कहीं बड़े पैमाने में तबादला

Ranchi:  जुलाई महीना आते ही सरकारी बाबू और अधिकारियों की चांदी हो जाती है। मामला जनता को सेवा देने का नहीं बल्कि ट्रांसफर पोस्टिंग का बड़ा खेल करने का शुरू ही जाता है। जब से डॉ इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री बने है तब से राज्य का स्वास्थ्य विभाग खासे चर्चा में है, वर्तमान में जो बातें सुर्खियां बटोर रहा है वो है स्वास्थ्य निदेशालय में ट्रांसफर पोस्टिंग की दुकान!


 ये बात जगजाहिर है ट्रांसफर पोस्टिंग एक बड़ा उद्योग के रूप में विकसित हो रहा है। जिसमें जान बूझकर कर्मियों को पत्राचार के माध्यम से पहले डराया जाता है। उसके बाद कर्मचारी कार्यालय के चक्कर लगाते है फिर  शुरू होती है ट्रांसफर के नाम पर बड़ी बोली। सामूहिक ट्रांसफर पोस्टिंग से राजकीय श्रावणी मेला  और बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारी की रोकथाम पर सीधा असर पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

सामूहिक तबादले के नाम पर लग रही है बड़ी बोली
पूर्व के निदेशक प्रमुख ने सामूहिक तबादले से संबंधित आदेश जारी किया तो कर्मचारी संगठनों ने विरोध दर्ज कर दिया और साफ शब्दों में अभ्यावेदन के आधार पर तबादला करने की मांग रखी और सामूहिक तबादले का विरोध किया। सूत्र बताते है कि 8 जुलाई की पूर्व निदेशक प्रमुख के जाते ही नए निदेशक प्रमुख डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने पदभार संभाला और फिर नए तरीके से ट्रांसफर पोस्टिंग की कारवाई पर कदम रख रहे हैं। सूत्र बताते है कि ये फरमान ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर बड़ी बोली लगाने की है।


सामूहिक ट्रांसफर पोस्टिंग का क्यों कर रहे विरोध
सभी कर्मचारी संघ ने सामूहिक ट्रांसफर पोस्टिंग का विरोध दर्ज कर चुके है। इसकी वजह उन्होंने विभाग को बता रखी है। उनका मानना हैं कि बहुत विषम परिस्थिति में कर्मचारी सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में कार्य कर रहे है ऐसे में सामूहिक ट्रांसफर पोस्टिंग से कर्मचारी जो बहुत दिनों से कार्य कर रहे है उन्हें फिर से एक बार नए जगह पर पारिवारिक और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। नए पदस्थापन से कई जगह फिर से रिक्त हो जाएंगे। जिसका सीधा असर स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ेगा।

अभ्यावेदन पर ट्रांसफर करने की मांग.. क्या कहते है संगठन
पूर्व में भी कर्मचारी संगठन ने इस संबंध में मांग की थी कि सिर्फ अभ्यावेदन के आधार पर ही ट्रांसफर पोस्टिंग किया जाय। मालूम हो कि इसके पूर्व भी निदेशक प्रमुख प्रवीण चंद्रा ने सामूहिक ट्रांसफर पोस्टिंग की थी जो कि न्यायालयवाद का माकामला बना था और हाइकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग  को आड़े हाथ लिया था और फटकार लगाई थी।

फिलहाल आनन फानन में जिस तरह से निदेशक प्रमुख से लेकर सिविल सर्जन तक के ट्रांसफर किए गए उससे कर्मचारी संगठन आपस में गोल बंद हो रहे है। उनका मानना है कि इससे स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त नहीं बल्कि बदहाल होगी। ट्रांसफर उद्योग को पूरी तरह ध्वस्त करने की दिशा रणनीति बनाने में राज्यभर के कर्मी अग्रसर है।

आदित्यपुर 2 वार्ड नंबर 33 के पूरे क्षेत्र में खराब पड़े वेपर लाइट की अभिलम्ब मरम्मत और सी जॉन प्लेटिना सिटी रोड पर न्यू वेपर लाइट की मांग पत्र सौंपा आदित्यपुर नगर आयुक्त को सरायकेला खरसावां जिला के महिला समाज सेवी वैजयंती बारी

आज दिनांक 18/07/25 आदित्यपुर 2 नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 C जॉन प्लेटिना सिटी जाने वाले मुख्य सड़क के किनारे लगे सभी पोल पर वेपर लाइट लगाने और की मांग पत्र सौंपा गया आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त महोदय को सरायकेला खरसावां जिला के लोकप्रिय महिला समाज सेवी वैजयंती बारी द्वारा अपने संबोधन में समाजसेवी वैजयंती बारी जी ने कहा आज के आधुनिक युग में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में ऐसी भी बस्तियां हैं जहां आज भी सरकार द्वारा दिया गया मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रहा है गरीब मजदूर वर्ग के लोगों को आज के समय महिलाएं भी काम काज कर रही है ऐसे में क्या रोड के सामने लगे पोल पर वेपर लाइट की आवश्यकता है कि नहीं रात के अंधेरे में चोरी चिंताएं होने के साथ साथ छेड़ खानी का डर बने रहता है इसलिए महिलाओं के हित में जल्द से जल्द आदित्यपुर वार्ड नंबर 33 के पूरे क्षेत्र में खाली पड़े पोल पर वेपर लाइट अभिलम्ब लगने के साथ साथ खराब पड़े लाइट की मरम्मत कार्य की जाए पत्र सौंपाने में मुख्य रूप से उपस्थित थे समाजसेवी वैजयंती बारी जी,ऐस्तर तिर्की सुभानी सुंडी

Thursday, July 17, 2025

5 वी बार निर्विरोध चुने गए एशिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल झा मु मो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने दी बधाई

इंदर अग्रवाल 5वी बार निर्विरोध चुने गए एशिया के अध्यक्ष इस अवसर पर आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने आदित्यपुर स्मॉल इंडस्टरीज के नव अध्यक्ष श्री इंदर अग्रवाल और उनके पूरी टीम को बधाई दी आदित्यपुर नगर झा मु मो कमेटी की ओर से