Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Sunday, May 4, 2025

10 जांच अब 10रुपए में 381दवाएं भी मुफ्त

        10 जांच अब 10 रुपए में 381 दवाएं भी मुफ्त 
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रबंधन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक और सभी सिविल सर्जनों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने इन निर्देशों के तहत तत्काल सुविधा बहाल करने का आदेश दिया है ताकि मरीजों को लाभ मिल सके।10 रुपए में उपलब्ध टेस्टसिरम क्रेटनीन,ब्लड शुगर (एफ, पीपी, आर),कंप्लीट ब्लड काउंटरूटीन यूरिन,डेंगू,मलेरिया,फाईलेरिया,चिकेनगुनिया,कोविड381 तरह की दवाएं मुफ्त में मरीजों के लिए रहेगी उपलअस्पताल स्तर के अनुसार ये है दवाओं की संख्यासदर अस्पताल: 381 दवाएं,अनुमंडल अस्पताल: 318 दवाएं,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: 300 दवाएं,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र: 172 दवाएं,स्वास्थ्य उप केंद्र: 108 दवास्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि “स्वास्थ्य व्यवस्था में तेजी से बदलाव हो रहा है। हर मरीज को अब अपने ही जिले में बेहतर उपचार मिलेगा। यह राज्य में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत

सरायकेला खरसावां जिला के समाज सेवी स हिंदुस्तान क्लब के संस्थापक स्वर्गीय जगनारायण गुप्ता उफ़ जगलू गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती

सरायकेला खरसावां जिला के चर्चित समाजसेवी सह हिंदुस्तान क्लब के संस्थापक स्वर्गीय जगनारायण गुप्ता उफ़ जगलू गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित किए साथ ही आदित्यपुर के अनेकों समाजसेवी ने श्रद्धांजलि अर्पित की भाजपा नेता टोनी एंथनी,सरोज साहु,बाबू सरदार,अजित पांडे, मरएल मछुआ,अजय यादव,पुटवा वर्मा,बापी कोयल,बाबू तिवारी 

जमशेदपुर एमजीएम हॉस्पिटल में हुई घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बोले सरकारी लापरवाही का कारण यह हादसा हुआ

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां इमारत का एक हिस्सा ढहने से दो मरीजों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस घटना पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है

चंपाई सोरेन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि इस हादसे में दो मरीजों की मौत और कुछ लोगों के घायल होने की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि अस्पताल जैसे स्थान पर, जहां लोग इलाज के लिए जाते हैं, वहां इस तरह की दुर्घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की लापरवाही इसका कारण है और सरकार पहले से ऐसे सरकारी भवनों का सर्वे नहीं करवाती, बल्कि दुर्घटनाओं के बाद जांच के नाम पर खानापूर्ति कर चुप बैठ जाती है

इस हादसे ने सरकारी अस्पतालों की जर्जर होती संरचनाओं और प्रशासनिक उदासीनता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Saturday, May 3, 2025

जमशेदपुर शहर में दर्दनाक घटना घटी, चलती कार में घरेलू सिलेंडर फटा, कार में मौजूद व्यक्ति जलकर हुआ राख

    शहर में दर्दनाक घटना घटी, चलती कार में घरेलू सिलेंडर फटा कार में मौजूद व्यक्ति जलकर हुआ राख
 
कदमा थाना प्रभारी डीएसपी मौके पर पहुंचे, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच जांच में जूटी

एक भारत-श्रेष्ठ भारत" अभियान के तहत दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास में बिहार भाजपा के वरिष्ट नेता श्री राज कुमार सिंह जी का आगमन सरायकेला खरसवाँ जिले आदित्यपुर सतबोहनी वार्ड 3 में हुआ।, संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती

आज "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" अभियान के तहत दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास में बिहार भाजपा के वरिष्ट नेता श्री राज कुमार सिंह जी का आगमन सरायकेला खरसवाँ जिले आदित्यपुर सतबोहनी वार्ड 3 में हुआ।
आज विभिन्न गणमान्य ब्यक्तियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मिलना जुलना हुआ जिसमे मुख्य रूप से सलेंद्र सिंह ,भगवान सिंह ,संजय सरदार ,रितिका मुखी ,सुरेश सिंह ,बुलेट रामनारायण सिंह, सुदर्शन प्रसाद, देवेश महापात्रा, गणेश कलंदी, प्रमोद पाठक, बिनोद कुमार सिंह,अनिल सिंह, अनुज सिंह,राजु सिंह,अनुज सिंह,प्रमोद सिंह,संतोष सिंह,राघवेन्द्र सिंह,ब्रजेशपति तिवारी,स्वपनिल सिंह, अजित सिंह, धनंजय स्वर्णकार ,बिरेन्दर कुमार,पंकज सिंह,अमित सिंह,परमानन्द सिंह,मानिकचंद्र दाश,चन्दन सिंह,बीरबल सिंह,सुजीत कुमार जी और ग्रामीण उपस्थित थे।

झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ ने सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त से मुलाकात कर बधाई दी

आज झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल श्री रवींद्र नाथ चौबे के नेतृत्व में सरायकेला खरसवां जिले के उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ल भा प्र सेवा को प्रधानमंत्री एक्सलेंस आवार्ड मिलने पर उनके कार्यालय में जाकर उन्हें शाल ओढ़ाकर और सभी सदस्यों के द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया। 
वास्तव में यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश भर के 500 आकांक्षी प्रखंडों में कई कसौटियों पर हुए प्रतियोगिता में गमहरिया प्रखण्ड को प्रथम स्थान प्राप्त होने के कारण हुईं हैं। 
सरायकेला खरसवां जिले के उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ल के गतिशील नेतृत्व और  लक्ष्य के प्रति सीधे समर्पण की भावना को जागृत बनाये रखने के कारण तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कठोर परिश्रम और आपसी तालमेल के कारण संभव हुआ है। इसलिए इससे जुड़े सभी बधाई के पात्र हैं। 
इसके बाद उपायुक्त महोदय के साथ एक घंटे तक बहुत आत्मीय वातावरण में आदित्यपुर और जिले के विकास पर बातचीत हुई। 
रवींद्र नाथ चौबे ने उपायुक्त महोदय का ध्यान आदित्यपुर के विकास की ओर आकर्षित किया और कहा कि जलापूर्ति में हो रही अत्यधिक विलंब को दूर करने का आग्रह किया। उपायुक्त महोदय इस चुनौती को स्वीकार कर  सभी संबंधित एजेंसियों से शीघ्र प्रगति कराने के लिएआगे की कारवाई करने का आश्वासन दिया। 
उसके बाद वरिष्ठ नागरिकों से लेकर कई समस्याओं की ओर उपायुक्त महोदय का ध्यान आकर्षित किया गया। 

फिर उपायुक्त महोदय ने प्रबुद्ध , संतुलित जनमत के लिए पुस्तकालय और पठन पाठन को बढ़ावा देने के लिए वरिष्ठ नागरिकों से अपील की।प्रतिनिधिमण्डल में रवींद्र नाथ चौबे, शिव शंकर मिश्र, श्री बिजय नारायण पांडे, श्री एस डी प्रसाद, श्री अखिलेश दूबे और डॉ डी पी शुक्ल रहे।

भू राजस्व परिवहन मंत्री झारखंड सरकार से मिला आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मूलभूत समस्या की समाधान हेतु झा मु मो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान,लाल बाबू सरदार डोनाल्ड मंडल बिरजू पति

आज दिनांक 03/05/2025 को झारखंड सरकार भू राजस्व परिवहन मंत्री श्री दीपक वीरूवा से मिलकर सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के समस्या से अवगत कराया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे आदित्यपुर नगर निगम झा मु मो नगर अध्यक्ष श्री बीरेंद्र प्रधान आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष झा मु मो श्री लाल बाबू सरदार स सचिव बिरजू पति कोषाध्यक्ष डोनाल्ड मंडल ,
माननीय मंत्री जी ने जल्द ही सभी समस्या का समाधान करने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के द्वारा करवाने की बात कही 
आम जनता की कार्य करने मे किसी तरह की लापरवाई करने वाले पदाधिकारी को चिह्नित करने की बात कही