Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Wednesday, January 7, 2026

Jharkhand Mayor Seat Reservation : झारखंड नगर निगम चुनाव – मेयर आरक्षण पर सस्पेंस बरकरार(संपादक विशेष कुमार उप बाबू तांती)

Ranchi( रिपोर्टर दया शंकर सिंह ): झारखंड के नगर निकायों में चुनावी बिगुल बजने से पहले मेयर पदों के आरक्षण का मामला कानूनी पेचीदगियों में उलझ गया है। राज्य सरकार द्वारा नगर निगमों को दो श्रेणियों (ग्रुप-A और ग्रुप-B) में बांटने के फैसले के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई एक बार फिर टल गई है।

बुधवार, 7 जनवरी को चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने के कारण यह सुनवाई स्थगित की गई। अब अदालत इस मामले पर 13 जनवरी मंगलवार को सुनवाई करेगी।

नगर निकाय चुनाव: मेयर पद के लिए आरक्षणक्या है विवाद?

पूरा विवाद नगर विकास विभाग की उस अधिसूचना से शुरू हुआ, जिसमें रांची और धनबाद जैसे बड़े निगमों को एक ही समूह (वर्ग ‘क’) में रखा गया है। याचिकाकर्ता शांतनु चंद्रा (बबलू पासवान) ने इसे असंवैधानिक बताते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आरोप है कि सरकार ने 2011 की जनगणना के आंकड़ों को दरकिनार कर आरक्षण का ऐसा ‘समीकरण’ तैयार किया है, जिससे रांची की सीट एसटी (ST) के लिए आरक्षित हो जाए और धनबाद की सीट अनारक्षित रहे।

जनसंख्या के आंकड़ों पर सवाल :

याचिका में दावा किया गया है कि नियमों के अनुसार, सबसे अधिक आबादी वाले आदित्यपुर को जनरल और सर्वाधिक एससी (SC) आबादी वाले धनबाद को एससी के लिए आरक्षित होना चाहिए था। इसके अलावा गिरिडीह में कम आबादी के बावजूद पद आरक्षित करने पर भी सवाल उठाए गए हैं। न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने पिछली सुनवाई में सरकार और निर्वाचन आयोग को जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया था। अब 13 जनवरी को तय होगा कि सरकार का यह फॉर्मूला संवैधानिक है या नहीं।

Tuesday, January 6, 2026

डीआईजी मो.अर्शी से मिले AISMJWA के पदाधिकारी*नववर्ष की बधाई दी और एसोसिएशन की औपचारिक मुलाकात की(संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती)


रांची:(पत्रकार दया शंकर सिंह) ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने अपनी टीम के साथ कल रांची में डीआईजी (होमगार्ड) मो.अर्शी से नववर्ष पर औपचारिक मुलाकात की.बातचीत के दौरान डीआईजी ने सरायकेला-खरसावां एसपी रहते पत्रकार साथियों के साथ सामाजिक संगठनों के कोरोना काल में बेहतर कार्यों के लिए आयोजित सम्मान समारोह को भी याद किया.उन्होने कहा कि एसोसिएशन और सरायकेला-खरसावां पुलिस के सहयोग से आयोजित कोरोना वारियर्स के सम्मान का वह कार्यक्रम मुझे हमेशा याद रहेगा पहली बार पुलिस,प्रेस और पब्लिक के समन्वय से ऐसा अनोखा कार्यक्रम AISMJWA द्वारा आयोजित किया गया जो कि अविस्मरणीय है.
मौके पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने मो.अर्शी को एक बार पुनः जमशेदपुर आने का आमंत्रण दिया और कहा कि बहुत जल्द एक ऐसा ही कार्यक्रम फिर से आयोजित किया जाएगा.बताते चलें कि डीआईजी अर्शी एक चर्चित पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ एक अच्छे गायक भी हैं झारखंड में विभिन्न जिलों में पदस्थापित होने के साथ ही उन जिलों में उन्होंने विभिन्न मौकों पर अपनी गायकी का जलवा भी बिखेरा है.झारखंड में मोहम्मद अर्शी को पिपुल और मीडिया फ्रेंडली पुलिस पदाधिकारी के रूप में जाना जाता है जिन्हें हाल ही में सिमडेगा एसपी से डीआईजी होमगार्ड बनाया गया है.
ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से डीआईजी कार्यालय में उनसे मुलाकात करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद सईद,जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह,पश्चिमी सिंहभूम के पूर्व जिला महासचिव सुजीत साहू और सोमनाथ बैठा शामिल थे.

झा मु मो आदित्यपुर नगर समिति का लिट्टी चोखा पार्टी स नव वर्ष मिलन समारोह आदित्यपुर अटल पार्क में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने किया (पत्रकार दया शंकर सिंह)

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अटल पार्क में नव वर्ष के शुभ अवसर पर झा मु मो आदित्यपुर नगर समिति द्वारा लिट्टी चोखा स मिलन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन सर्वसमिति से राजेश लाहा आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष द्वारा किया गया मुख्य रूप से उपस्थित थे सरायकेला विधानसभा के पूर्व लोकप्रिय विधायक प्रत्याशी श्री गणेश महाली, श्रीमती सुशीला दास महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां, श्री भोगलू सोरेन अप (डब्बा सोरेन) जिला अध्यक्ष झारखंड युवा मोर्चा सरायकेला खरसावां, श्री बीरेंद्र गुप्ता झारखंड आंदोलन कारी नेता,बाबू तिवारी,अजीत प्रधान,रूपलाल महतो,कुंदन थापा, अवेदश सिंह,मनोहर कर्मकार,सनी सिंह,रंजीत सरकार, अनीता केराई,अमृत महतो, नायकी हेमाराम,लगभग आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के साथ साथ झा मु मो आदित्यपुर नगर समिति के साथ साथ जिला के वरीय अधिकारी भी शामिल हुए 

Monday, January 5, 2026

आज दिनांक 05/01/2026 दिन सोमवार को मनरेगा कानून को हटाकर केंद्र सरकार ने विबी जी राम जी के नाम से जो नया योजना लागू कर गरीबो के 100 दिन के रोजगार के साथ बेइमानी की है और इसको बंद करने के लिए एक साजिश के तहत राज्य सरकारों पर 30% अतिरिक्‍त वित्तीय भार डाला गया है इसके विरोध में बापू वाटिका मोरहाबादी से लोकभवन (राजभवन)तक पैदल मार्च किया गया(पत्रकार दया शंकर सिंह)

आज दिनांक 05/01/2026 दिन सोमवार को मनरेगा कानून को हटाकर केंद्र सरकार ने विबी जी राम जी के नाम से जो नया योजना लागू कर गरीबो के 100 दिन के रोजगार के साथ बेइमानी की है और इसको बंद करने के लिए एक साजिश के तहत राज्य सरकारों पर 30% अतिरिक्‍त वित्तीय भार  डाला गया है इसके विरोध में बापू वाटिका मोरहाबादी से लोकभवन (राजभवन)तक पैदल मार्च किया गया तत्पश्चात लोकभवन के सामने एक सभा का आयोजन किया गया । सभा स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू ,झारखंड सह प्रभारी भूपेन्द्र भरावी,प्रतिपक्ष के नेता प्रदीप यादव,सांसद सुखदेव भगत,प्रदेश सचिव देबू चटर्जी,प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, प्रदेश सचिव सह कोल्हानप्रभारी इंटक राणा सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचनाधिकार विभाग) वैद्य संजय कुमार,रिजवान खान प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग),पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह वरीय कांग्रेसी कमल नयन ,खिरोद सरदार, महिला जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान,सहित हजारों कांग्रेसी और समर्थक उपस्थित रहे और प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू के नेतृत्व में माननीय राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन, माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार  को समर्पित किया गया है ।
उपस्थित कांग्रेसियों ने यह संकल्प लिया कि श्री केशव महतो कमलेश,प्रदेश अध्यक्ष,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कुशल नेतृत्वकर्ता झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू के नेतृत्व में श्री मल्लिकार्जुन खड़गे,राष्ट्रीय अध्यक्ष,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और माननीय प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गाँधी जी को हाथ को मजबूत करें और "महात्मा गांधी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान" नारा के साथ यह अंदोलन सडक से लेकर सांसद तक जबतक चलता रहेगा तबतक मनरेगा से छेडछाड मोदी  सरकार बंद न कर दे और विबी जी राम जी योजना वापस न ले ले।

Saturday, January 3, 2026

बासाहातु में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा का होगा अनावरण,संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती

पत्रकार दया शंकर सिंह : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत देवलटांड पंचायत के बासाहातु गांव मे 03 जनवरी शनिवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाई जा रही हैं। जयंती कार्यक्रम के दौरान यहां नव-निर्मित प्रतिमा का भव्य अनावरण एवं चबूतरा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा समिति, बासाहातु की ओर से आयोजित कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे पूजा-पाठ के साथ होगी, जिसमें विधिवत रूप से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

आयोजन के दूसरे चरण में प्रातः 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक अतिथियों का स्वागत, प्रसाद वितरण, भाषण कार्यक्रम, आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा समिति, बासाहात द्वारा क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन आदिवासी समाज के महान नायक को सम्मान देने और उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Wednesday, December 31, 2025

आज दिनांक 31/12/2025 दिन बुधवार को वर्ष 2025 के अंतिम दिन में 2026 के लिए ऐतिहासिक खुशी का सौगात! भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनन्द स्वांसी पांड़ जी के आदमकद प्रतिमा निर्माण कार्य के लिए अग्रिम राशि मूर्तिकार जी को श्री आनंद स्वांसी जी द्वारा 25000 रुपए दिये गये! (पत्रकार दया शंकर सिंह)

*श्री आनंद स्वांसी जी के द्वारा झारखण्ड राज्य के स्वांसी पान पांड़ तांती समाज को दिया नव वर्ष 2026 का इतिहासिक सौगात!( पत्रकार दया शंकर सिंह )* 
आज दिनांक 31/12/2025 दिन बुधवार को वर्ष 2025 के अंतिम दिन में 2026 के लिए ऐतिहासिक खुशी का सौगात! भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनन्द स्वांसी पांड़ जी के आदमकद प्रतिमा निर्माण कार्य के लिए अग्रिम राशि मूर्तिकार जी को श्री आनंद स्वांसी जी द्वारा 25000 रुपए दिये गये! 
स्वांसी पान पांड़ तांती समाज के लिए अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक सहयोग 101151 रुपए यानी पूरे मूर्ति निर्माण का पूर्ण खर्च उठाने वाले श्री आनंद स्वांसी जी के जैसे बुद्धिजीवी,अभिभावक, मार्गदर्शक, व्यक्ति जब तक हमारे समाज में मौजूद हैं तब तक हमारे समाज का गौरवशाली इतिहास और पहचान बरकरार रहेगा! 
श्री आनंद स्वांसी जी ने भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि समर्पण किया! 
हमारा समाज उनके इस सराहनीय कार्य के लिए जितने भी शब्द कहे कम ही होंगे! 
इस कार्य के लिए साथ में रांची जिलाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी, प्रतिमा स्थापना समिति के सदस्यगण श्री लोझो स्वांसी जी,श्री दुर्गा स्वांसी जी,आदि जाति बंधु उपस्थित रहें!

Friday, December 26, 2025

Adityapur जमशेदपुर: दर्दनाक सड़क हादसे में आदित्यपुर के दो युवकों की मौत, कॉलोनी में छाया मातम(पत्रकार दया शंकर सिंह)

जमशेदपुर: (पत्रकार दया शंकर सिंह) जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 7 निवासी कृष (19 वर्ष लगभग) और अभय (लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, कृष और अभय शुक्रवार की रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकले थे. देर रात करीब 10 बजे के आसपास जुगसलाई रेलवे फाटक के समीप उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए.

सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि अभय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है और पूरे  इलाके में शोक का माहौल है.

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है.