(पत्रकार दया शंकर सिंह) सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज वैक्सीन की व्यवस्था होनी चाहिए क्योंकि गरीब मजदूर वर्ग के लोग दूर दराज जा कर इलाज करने में असमर्थ है इस संबंध में आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रत्याशी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती बहुत जल्द जिला चिकित्सा पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपेंगे क्योंकि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है जो कुत्ता बिल्ली बंदर आदि जानवरों के काटने एवं खरोच ने कारण होती है आदित्यपुर एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है जिसमें 35 वार्ड के अंतर्गत लगभग 40/50 बस्तियां आती है लगभग 4/5 लाख आबादी वाला क्षेत्र बन चुका है आदित्यपुर इसको देखते हुए एंटी रेबीज वैक्सीन की व्यवस्था शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदित्यपुर में 24 घंटा होनी चाहिए
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Tuesday, October 14, 2025
कोवाली गांव में मां मनसा पूजा के अवसर पर कलश यात्रा का भव्य आयोजन संपादक सूरज तांती
पत्रकार दया शंकर सिंह (पोटका) : पोटका प्रखंड के कोवाली गांव में मां मनसा पूजा के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपनी भक्ति एवं आस्था के साथ यात्रा में भाग लिया.
भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कलश उठाकर गांव के प्रमुख मार्गों से यात्रा की. रास्ते में भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और सामूहिक आराधना का आयोजन किया गया, जिससे माहौल अत्यंत भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा. स्थानीय लोग और युवा भी श्रद्धालुओं के साथ जुड़कर इस धार्मिक आयोजन को और रंगीन बनाने में मदद कर रहे थे.
आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने मिलकर मां मनसा की आराधना की. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार की धार्मिक परंपराएं समाज में एकता और सामूहिक भावना को मजबूत करती हैं.
घाटशिला उपचुनाव में हुई विधायक जयराम महतो की एंट्री,जल्दी ही पार्टी कर सकती है उम्मीदवार की घोषणा
पत्रकार दया शंकर सिंह :घाटशिला उपचुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. हालांकि अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अपने उम्मीदवारो की घोषणा नहीं की है. कयास लगाए जा रहे है कि जेएमएम की ओर से पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के परिवार से ही किसी को मैदान में उतारेगी लेकिन अब घाटशिला उपचुनाव में एक नया मोड़ आया है. जहां अब घाटशिला उपचुनाव के मैदान में टाइगर जयराम महतो की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है. सुत्रों की मानें तो जल्द ही जेएलकेएम अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है. जिसके बाद अब राजनीतिक महकमे में हलचल तेज हो गई है.जल्दी ही पार्टी कर सकती है उम्मीदवार की घोषणा बताया जा रहा है कि जल्दी ही टाइगर जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी. जिसके लिए केंद्र समिति की ओर से एक टीम घाटशिला विधानसभा का दौरा करेगी., इसके आधार पर नाम का चयन किया जाएगा और प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी. आपको बता दें कि घाटशिला विधान सभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके लिए अंतिम तिथि 24 अक्टूबर रखी गई है. इस दिन तक सभी पार्टियों को अपनी उम्मीदों की घोषणा करनी होगी. रामदास सोरेन की पत्नी के नाम की चर्चा तेज दअरसल सोमवार के दिन धनबाद के तोपचांची में जेएलकेएम पार्टी की ओर से केंद्र बैठक किया गया था, जिसमे डुमरी विधायक जयराम महतो ने यह घोषना की कि घाटशिला उपचुनाव में उनकी भी पार्टी अपनी उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी और किस्मत आज़माएगी. वहीं जेएमएम ने भी अभी तक अपने उम्मीदवर की घोषणा नहीं की है, हालांकि सूत्रों का कहना है कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के परिवार से ही जेएमएम किसी को टिकट देगी जिसमें रामदास सोरेन की पत्नी का नाम काफी चर्चा में चल रहा है.अब घाटशिला उपचुनाव में होगा त्रिकोणीय मुकाबला वहीं अगर भारतीय जनता पार्टी बीजेपी की करें तो अब तक को किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है, क्योंकि चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को बीजेपी की ओर से मैदान में उतारा जा सकता है.अब तक घाटशिला उपचुनाव काफी सुलझा हुआ दिख रहा था, लेकिन जयराम महतो की एंट्री के बाद अब मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प हो सकता है.अब देखने वाली बात होगी कि जेएमएम रामदास सोरेन को लेकर से सिम्पति वोट हासिल करेगी या बीजेपी बाजी मार जाएगी. या फिर टाइगर जयराम सभी को पछाड़ते हुए आगे निकल जाएंगे ये समय ही बताएगा.
Monday, October 13, 2025
आदित्यपुर : मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा, रस्सी से बांध कर किया पुलिस के हवाले।
पत्रकार दया शंकर सिंह आदित्यपुर गुमटी बस्ती चूना भट्ठा रोड नंबर 21 के पास एक महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर आदित्यपुर पुलिस के हवाले किया ।महिला जमशेदपुर से टेंपो में आदित्यपुर रोड नंबर 21 अपने घर की ओर आ रही थी। जब टेंपो घर के पास रुकी, तो युवक ने महिला का मोबाइल छीन लिया और भागने लगा महिला के शोर मचाने पर वहां खड़े डिलीवरी बॉय और स्थानीय लोगों ने युवक का पीछा कर पकड़ लियास्थानीय लोगों ने युवक की पिटाई की और उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार युवक की पहचान मुस्लिम बस्ती निवासी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरायकेला खरसावां जिला के गमहरिया प्रखंड के नियर घोड़ा बाबा चौक में आदिवासी आक्रोश धरना प्रदर्शन जारी
सरायकेला खरसावां जिला के गमहरिया प्रखंड के नियर घोड़ा बाबा चौक में आदिवासी आक्रोश धरना प्रदर्शन जारी
Sunday, October 12, 2025
कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज ने जमशेदपुर के पटमदा के हाथी खेदा मंदिर में की पूजा-अर्चना, संगठन को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा
पटमदा: जमशेदपुर के कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज की ओर से आज पटमदा स्थित हाथी खेदा मंदिर में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और भविष्य की दिशा को लेकर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संगठित, सशक्त और सक्रिय दिशा में आगे बढ़ाना था।
पूजा-अर्चना के पश्चात आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तांती समाज, जो परंपरागत रूप से बुनाई और सेवा कार्य से जुड़ा रहा है, ने हमेशा समाज में एकता और श्रम की मिसाल पेश की है। वक्ताओं ने बताया कि तांती समाज पहले अनुसूचित जाति में शामिल था, लेकिन बाद में इसे अति पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में रखा गया।
बैठक में यह भी मुद्दा उठाया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में “पान” लिखने वालों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जा रहा है, जबकि “पान, तांती” वास्तव में एक ही जाति है। वक्ताओं ने कहा कि यह स्थिति समाज में भ्रम और असमानता पैदा कर रही है। संगठन ने सरकार से मांग की कि तांती समाज को एक समान दर्जा दिया जाए ताकि किसी प्रकार का भेदभाव न हो।
सभा में उपस्थित नेताओं ने कहा कि तांती समाज आज भी सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग में आता है। इसलिए संगठन का लक्ष्य है कि समाज के लोगों को शिक्षा, संगठन और अधिकारों के माध्यम से सशक्त बनाया जाए।
इस अवसर पर संस्थापक उमाकांत दास, केंद्रीय प्रवक्ता जगदीश दास, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पात्रों केंद्रीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र दास, जिला सचिव बनारस दास, प्रखंड संगठन सचिव रत्नाकर पात्रों, पंचायत अध्यक्ष लाल तांती, समाजसेवी उमाकांत दंडपाट,बी.ओ. दिनेश दंडपाट
राकेश पात्रों, दीपाली तंतुबाय, , विकास दास, बासुदेव सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
दिवाली पूर्व नियमित कचड़ा उठाव नहीं होने से आम जनता परेशान - सतीश शर्मा*
*दिवाली पूर्व नियमित कचड़ा उठाव नहीं होने से आम जनता परेशान - सतीश शर्मा*
भाजपा नेता सतीश शर्मा ने दिवाली के पहले नियमित कचड़ा उठाव नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की है। सतीश शर्मा ने कहा कि हिंदुओं का पावन और पवित्र पर्व दिवाली एवं छठ में अब कुछ ही दिन बच गए है । दिवाली और छठ दोनों ही पर्व स्वच्छता एवं पवित्रता का प्रतीक है। ऐसे में प्रत्येक घरों में लोग साफ सफाई में लगे हुए है जिससे घरों में कचड़ा ज्यादा मात्रा में निकल रहा है। ऐसे में नियमित कचड़ा उठाव गाड़ी नहीं आने से लोग कचड़ा नहीं दे पा रहे है। कुछ लोग मजबूरी में घरों का कचड़ा बाहर जहां तहां फेक रहे है।
एक तरफ नगर निगम द्वारा यह फरमान जारी किया जाता है कि जो लोग कचड़ा सार्वजनिक स्थानों में फेंकेगे ऐसे लोगों से भारी जुर्माना वसूला जाएगा और दूसरी तरफ कुछ क्षेत्र में कचड़ा उठाव गाड़ी सप्ताह में मात्र एक या दो दिन ही आ रहा है। ऐसे में आम जनता कचड़ा का निष्पादन कहां करे ?। जबकि इस मद में आदित्यपुर नगर निगम द्वारा अलग से सेवा शुल्क लिया जा रहा है।










