Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Wednesday, June 25, 2025

Adityapur : दिन्दली बस्ती में विरोध के बाद वापस लौटी प्रशासनिक टीम


      दिन्दली बस्ती, आदित्यपुर में अतिक्रमण हटाने पहुँची      प्रशासनिक टीम स्थानीय लोगों के जोरदार विरोध के बाद   वापस लौटना पड़ा. इस दौरान प्रशासनिक टीम को स्थानीय लोगों का कड़ा आक्रोश भी झेलना पड़ा. उल्लेखनीय है कि दिन्दली बस्ती स्थित हनुमान मन्दिर के पास आवास बोर्ड की भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कराने हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस-प्रशासन की टीम वहाँ पहुँची थी.

परन्तु जैसे हीं वहाँ जेसीबी पॉकलेन की मदद से अवैध निर्माण को हटाने का काम शुरु हुआ, एकत्रित स्थानीय लोगों ने कड़ा प्रतिरोध शुरु कर दिया. इस क्रम में प्रशासनिक टीम के उपर पथराव करने की बात भी कही जा रही है. वहीं, आवास बोर्ड की भूमि पर अवैध रुप से आवासित राजा मिंज ने बताया कि संबंधित मामला झारखंड उच्च न्यायालय में विचाराधीन है. उसके बावजूद पुलिस-प्रशासन की टीम के द्वारा बार-बार उनके तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

69 वा जयंती पर याद किये गए झारखंड प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम स्वर्गीय सुधीर महतो आदित्यपुर नगर समिति ने पुष्प और फूलों का गुलदस्ता देकर याद किया महान झारखंड आंदोलन कारी नेता सुधीर महतो जी को और उनके नक्शे कदम पर चलने का संघकल्फ लिया

झारखंड आंदोलन कारी नेता पूर्व डिप्टी सीएम झारखंड सरकार स्वर्गीय सुधीर महतो जी 69 वा जयंती समारोह  कदमा स्थित यूलियान झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय परिसर में मनाया गया सरायकेला खरसावां जिला के वरिष्ट नेताओं के साथ साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा आदित्यपुर नगर समिति सभी पदाधिकारियों द्वारा भी पुष्प और फूलों का गुलदस्ता दिया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष राजेश लाहा, उपाध्यक्ष लाल बाबू सरदार 

Monday, June 23, 2025

पाकुड़-बंगाल को जोड़ने वाला अंतरराज्यीय फाटक बना जानलेवा जाम पॉइंट, इलाज के लिए बंगाल जाते हैं पाकुड़वासी, जान जोखिम में डालकर करते हैं सफर।

पाकुड़: झारखंड को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली अंतरराज्यीय मालपहाड़ी सड़क पर स्थित 1C और 2C रेल फाटक अब आमजन के लिए परेशानी साबित हो रहा है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन इन गेटों से गुजरते हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर यहां कुछ भी नहीं। अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, और यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन (ईजेरप्पा) हावड़ा मंडल के प्रतिनिधियों ने इन रेलगेटों का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष हिसाबी राय, सचिव राणा शुक्ला, सह सचिव अनिकेत गोस्वामी, सिग्नल विभाग के कनिष्ठ अभियंता रणधीर पासवान और सादेकुल आलम शामिल रहे।

स्वास्थ्य संकट में भी यही रास्ता है जीवन रेखा

पाकुड़ जिला वैसे ही स्वास्थ्य व्यवस्था के मोर्चे पर जूझ रहा है। इलाज के लिए लोगों को अक्सर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होना पड़ता है – और यही रास्ता उनका जीवन मार्ग बन जाता है। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि जिस सड़क से मरीजों को अस्पताल ले जाया जाता है, वही सड़क मौत की ओर भी ले जा सकती है।हाथ से खुलते रेल फाटक, बिना चौकीदार, बिना अलार्म – यहां हर गुजरता वाहन किस्मत के सहारे ही पार कर रहा है। मरीजों को ले जा रही एंबुलेंसें भी जाम में फंसती हैं, जिससे अनमोल जीवन खोने का खतरा मंडराता है।

हादसों के आंकड़े डराते हैं

1C और 2C दोनों रेलगेटों पर अब तक कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। टोटो, बाइक, ऑटो तकरीबन हर दिन किसी न किसी रूप में रेल लाइन पर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सबसे खतरनाक स्थिति तब बनती है जब भारी वाहन जैसे हाईवा गुजरते हैं तो बेल फाटक पर लगा हाथ संचालित फाटक से टक्कर हो जाती है।रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरती 25 हजार वोल्ट की बिजली लाइन एक और बड़ा खतरा है। यह किसी भी वक्त जानलेवा साबित हो सकती है।

विभाग जिम्मेदारी से भाग रहा, आमजन भुगत रहा

निरीक्षण के दौरान सिग्नल विभाग के कनिष्ठ अभियंता रणधीर पासवान ने स्थिति पर असमर्थता जताते हुए कहा कि ये गेट उनके अधीन नहीं हैं। 1C रेलगेट इंजीनियरिंग विभाग के अधीन है, जबकि 2C WPDCL (पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की निजी मालगाड़ी लाइन के तहत आता है। यहां से प्रतिदिन औसतन 14 कोयला रेक गुजरती हैं, जिससे भीषण जाम लगता है।

ईजेरप्पा ने ROB निर्माण की उठाई मांग

संगठन के अध्यक्ष हिसाबी राय ने स्पष्ट कहा है कि यह केवल यातायात का मुद्दा नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सवाल है। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।ईजेरप्पा की ओर से रेलवे मंत्रालय एवं संबंधित विभागों से मांग की गई है कि दोनों रेलफाटकों पर अतिशीघ्र रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण कराया जाए। इससे न सिर्फ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि मरीजों के लिए इलाज का रास्ता भी आसान और सुरक्षित बनेगा।

भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल की सौंदर्य करण की मांग झा मु मो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान उपाध्यक्ष राजेश लाहा, लाल बाबू सरदार बीरेंद्र गुप्ता,कृष्ण चंद्र महतो, बुंडू प्रधान आदित्यपुर नगर निगम के आयुक्त से की

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा जो कि आदित्यपुर 2 NIT रोड पर स्थापित है जहां पर प्रति वर्ष भगवान बिरसा मुंडा जयंती के शुभ अवसर पर नेता मंत्री समाजसेवक से लेकर विभिन्न समाज के लोग उपस्थित होते हैं आनेको सांस्कृतिक कार्यक्रम इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम भी किया जाता है समाज की ओर से इन सारी चीज कुछ ध्यान में रखते हुए भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा स्थल की सौंदर्य करण हेतु झा मु मो आदित्यपुर नगर समिति द्वारा आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक आयुक्त महोदय को पत्र सौंपा गया मुख्य रूप से उपस्थित थे झारखंड आंदोलन कारी नेता बीरेंद्र गुप्ता, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष झा मु मो श्री बीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष राजेश लाहा, उपाध्यक्ष लाल बाबू सरदार,कृष्ण चंद्र महतो, बुंडू प्रधान

Sunday, June 22, 2025

आदित्यपुर की सूरज ऑटो मोबाइल कंपनी में लोहा-तांबा चोरी मामले में दो गिरफ्तार

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित सूरज ऑटो मोबाइल कंपनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कंपनी मालिक हरजीत सिंह के लिखित आवेदन पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 190/2025, दिनांक 21 जून 2025, धारा 303(2)/317(2) बी.एन.एस. के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन के अनुसार कंपनी के कामगार आकाश पुष्टि और सुरक्षा गार्ड प्रकाश यादव पर मिलीभगत कर लोहा और तांबा चोरी करने का आरोप है। मामले की छानबीन के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। चोरी के बरामद सामग्रियों में 13 पीस लोहा की पत्तियाँ, 8 पीस अन्य लोहे के सामान, एक लोहे का हथौड़ा और कॉपर तार शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश पुष्टि  पिता डोमन पुष्टि, निवासी ग्राम पंचायत सिमला, गोण्डपुर, थाना खरसावां, जिला सरायकेला-खरसावां और प्रकाश यादव पिता हरिचरण यादव, निवासी बागबाड़ा गाढ़ाबासा, थाना बागबेड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है। छापेमारी दल में स०अ०नि० नागमनी सिंह, आ० 372 नितिश कुमार पाण्डेय और आ० 945 राघवेन्द्र कुमार सिंह शामिल थे। पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है और चोरी के पीछे अन्य संभावित संलिप्तों की भी तलाश जारी है

झारखंड में 25 जून तक भारी बारिश की संभावना,

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के कई जिलों में बीते दिनों भारी बारिश हुई। इससे जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया। आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण 25 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

बारिश का सिलसिला शनिवार को कुछ जगहों पर थमा। हालांकि आज यानी 22 जून से राज्‍य के कई जिलों में फिर से भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार (22 जून) और सोमवार (23 जून) को 10 जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने 24 और 25 जून को रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, गुमला और खूंटी में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 25 जून को रांची के साथ-साथ रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश की संभावना है। इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Saturday, June 21, 2025

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 28 इंदिरा कोलनी स्थित मां शीतला माता मंदिर में चोरी का प्रयास करने वाले युवक को स्थानीय लोगों के साथ मंदिर समिति ने धर दबोचें और आर आई टी थाना को सौंप दिया

आदित्यपुर 2 आर आई टी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 इंदिरा कोलनी स्थित मां शीतला माता मंदिर से माता का सामग्री सोना चांदी एवं दान पेटी की कई बार चोरी हो चुकी है इसकी सूचना मंदिर समिति द्वारा आर आई टी थाना को भी दी गई थी आज सुबह जब पूजा पाठ का समय समाप्त होने के बाद मंदिर के पट बंद कर दिया गया था उस वक्त समय लगभग 12 बजे एक युवक मंदिर के अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था लगो को शक हुआ तो आस पास के लोग और मंदिर समिति द्वारा उसको पकड़ लिया गया और
जांच कर आर आई टी थाना को सौंप दिया गया आग पुलिस जांच उपरांत करवाई करने की बात कही