पत्रकार दया शंकर सिंह ( सरायकेला खरसांवा)/आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 20 स्थित गुमटी बस्ती की मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है रोड पर ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क पर फैली गंदगी और कचरे के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के युवा नेता बाबू तांती ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। बाबू तांती ने बताया कि *आदित्यपुर गुमटी बस्ती रेलवे फाटक की यह मुख्य सड़क लगभग 40 से 50 वर्ष पुरानी है लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पहले हर 2 से 3 दिन में ट्रैक्टर के माध्यम से कचरा उठाव का कार्य किया जाता था* जिससे कुछ हद तक सफाई व्यवस्था बनी रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि साफ-सफाई के कार्य की निगरानी करने वाले अधिकारी पूरी तरह से इस समस्या की अनदेखी कर रहे हैं बाबू तांती ने कहा कि यह समझ से परे है कि आखिर किसके इशारे पर बस्ती की सफाई व्यवस्था को नजरअंदाज किया जा रहा है
उनका कहना है कि *बस्ती से कचरा नहीं उठाया जा रहा है, जबकि बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन साफ-सफाई हो रही है*। इससे साफ प्रतीत होता है कि सफाई व्यवस्था में कहीं न कहीं भेदभाव या लापरवाही बरती जा रही है। बाबू तांती ने मांग की कि *नगर निगम के महापौर और नगर आयुक्त सभी वार्डों के लिए अलग-अलग साफ-सफाई का टेंडर जारी करें* उनका मानना है कि इससे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के स्थानीय ठेकेदारों को रोजगार मिलेगा और साथ ही सफाई व्यवस्था में जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी उन्होंने नगर निगम प्रशासन से अविलंब गुमटी बस्ती की सफाई व्यवस्था सुधारने, नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने और मुख्य सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। *बाबू तांती* जो पूर्व महापौर प्रत्याशी भी रह चुके हैं, ने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थानीय जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने पर भी विचार किया जाएगा।






0 Comments:
Post a Comment