Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Wednesday, July 1, 2026

आदित्यपुर टाटा-कांड्रा मेन रोड पर जोरदार सड़क दुर्घटना, स्कूटी और अपाची बाइक की आमने-सामने टक्कर, दोनों सवार गंभीर रूप से घायल/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह  / आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मेन रोड स्थित मंगलम सिटी के पास  को एक जोरदार सड़क दुर्घटना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक स्कूटी और अपाची  के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज रफ्तार में हुई, जिससे दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों की पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानी और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

0 Comments:

Post a Comment