आदित्यपुर बस्ती में 80 वर्षों पुरानी अन्नपूर्णा पूजा, महाअष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़(पत्रकार दया शंकर सिंह)
आदित्यपुर। माँ अन्नपूर्णा जन कल्याण संघ के तत्वावधान में इस वर्ष भी आदित्यपुर बस्ती स्थित श्री श्री सार्वजनिक अन्नपूर्णा पूजा कमेटी द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अन्नपूर्णा पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित की जा रही है। महाअष्टमी के दिन पूजा-अर्चना के दौरान विशेष उत्साह देखने को मिला, जहाँ बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं सहित भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस अवसर माता का आर्शीवाद लेना पहुंचे आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास
कमेटी के अनुसार यह पूजा पिछले लगभग 80 वर्षों से पूर्वजों की परंपरा के रूप में लगातार आयोजित की जा रही है। चैत्र नवरात्रि के दौरान चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन भोग वितरण किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह पूजा 29 अप्रैल तक चलेगी और दसवीं के दिन माँ अन्नपूर्णा का विसर्जन किया जाएगा।
पूजा को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष अजय नदी, उपाध्यक्ष संजय सतपथी एवं सचिव उत्तम पॉल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं कैशियर राधा कांत नदी, जॉइंट सेक्रेटरी समीर नदी, ट्रेजर ऋषि नदी तथा सक्रिय सदस्य गौतम पॉल, महावीर पॉल, सागर नायक, संजय नंदी सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं। इसके साथ ही पूर्व अध्यक्ष मिलु सरदार, पूर्व सचिव तुलसी गोराई, पूर्व ट्रेजर सनातन प्रमाणिक, निखिल नदी, खोकन कुंडू, सुधांशु पाल, फटिक नदी सहित पुराने सदस्यों का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है।






0 Comments:
Post a Comment