पत्रकार दया शंकर सिंह आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 20 स्थित गुमटी बस्ती रेलवे फाटक की मुख्य सड़क की साफ-सफाई कराए जाने की पहल पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों के प्रति आभार जताया है।
गुमटी बस्ती के लोगों की ओर से कोल्हान प्रभारी, नेशनल एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया एवं आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रत्याशी बाबू तांती ने नगर निगम के सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क की लंबे समय से साफ-सफाई की आवश्यकता थी। अब नगर निगम की ओर से साफ-सफाई कराए जाने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।बाबू तांती ने कहा कि क्षेत्र की स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना लगातार जारी रहेगा।www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Monday, August 31, 2026
Sunday, August 30, 2026
आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 20 की गुमटी बस्ती में गंदगी का अंबार स्थानीय लोगों में रोष/पत्रकार दया शंकर सिंह
पत्रकार दया शंकर सिंह ( सरायकेला खरसांवा)/आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 20 स्थित गुमटी बस्ती की मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है रोड पर ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क पर फैली गंदगी और कचरे के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के युवा नेता बाबू तांती ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। बाबू तांती ने बताया कि *आदित्यपुर गुमटी बस्ती रेलवे फाटक की यह मुख्य सड़क लगभग 40 से 50 वर्ष पुरानी है लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पहले हर 2 से 3 दिन में ट्रैक्टर के माध्यम से कचरा उठाव का कार्य किया जाता था* जिससे कुछ हद तक सफाई व्यवस्था बनी रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि साफ-सफाई के कार्य की निगरानी करने वाले अधिकारी पूरी तरह से इस समस्या की अनदेखी कर रहे हैं बाबू तांती ने कहा कि यह समझ से परे है कि आखिर किसके इशारे पर बस्ती की सफाई व्यवस्था को नजरअंदाज किया जा रहा है
उनका कहना है कि *बस्ती से कचरा नहीं उठाया जा रहा है, जबकि बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन साफ-सफाई हो रही है*। इससे साफ प्रतीत होता है कि सफाई व्यवस्था में कहीं न कहीं भेदभाव या लापरवाही बरती जा रही है। बाबू तांती ने मांग की कि *नगर निगम के महापौर और नगर आयुक्त सभी वार्डों के लिए अलग-अलग साफ-सफाई का टेंडर जारी करें* उनका मानना है कि इससे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के स्थानीय ठेकेदारों को रोजगार मिलेगा और साथ ही सफाई व्यवस्था में जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी उन्होंने नगर निगम प्रशासन से अविलंब गुमटी बस्ती की सफाई व्यवस्था सुधारने, नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने और मुख्य सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। *बाबू तांती* जो पूर्व महापौर प्रत्याशी भी रह चुके हैं, ने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थानीय जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने पर भी विचार किया जाएगा।
Saturday, August 29, 2026
*डुमरी विधायक जयराम महतो का गुस्सा किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि तंत्र की तानाशाही के खिलाफ है : युवा नेता बाबू तांती*
डुमरी के विधायक *जयराम महतो* को लेकर सामने आए ऑडियो प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए *युवा नेता बाबू तांती* ने कहा कि जयराम महतो जी का गुस्सा किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह *तंत्र की तानाशाही, अन्याय और जनभावनाओं की अनदेखी* के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में सामने आए *पूरे ऑडियो रिकॉर्डिंग की निष्पक्ष और सत्यता के साथ जांच* होनी चाहिए, ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके। बिना पूरी जांच के किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
बाबू तांती ने कहा कि झारखंड की माटी, अस्मिता, अधिकार और झारखंडियों के सम्मान की आवाज जो भी उठाएगा, झारखंड का समाज उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ने वाले हर जनप्रतिनिधि को जनता का समर्थन मिलना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की जनता जागरूक है और अपने हक, सम्मान तथा पहचान के मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगी। यदि कोई जनप्रतिनिधि जनता की आवाज को बुलंद करता है और तंत्र के दमनकारी रवैये के खिलाफ खड़ा होता है, तो समाज उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर बाबू तांती ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सच सामने आना चाहिए और किसी भी तरह की राजनीतिक दुर्भावना या भ्रामक प्रचार से बचना चाहिए।
युवा नेता, सरायकेला-खरसावां
पूर्व महापौर प्रत्याशी, आदित्यपुर नगर निगम
Thursday, August 27, 2026
मजदूर नेता जय नारायण शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान व सेवा कार्य आदित्यपुर पत्रकार/दया शंकर सिंह
आदित्यपुर (का.प्र.)
बीएमएस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रख्यात मजदूर नेता स्व. जय नारायण शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके पुत्र सतीश शर्मा तथा शुभचिंतकों ने रक्तदान और सेवा कार्य कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया गया। वहीं बिष्टुपुर स्थित रेस्ट हाउस में रह रहे जरूरतमंद कैंसर पीड़ितों के बीच सुरुचिपूर्ण अल्पाहार का वितरण भी किया गया।
सेवा कार्यों के माध्यम से स्व. जय नारायण शर्मा के राष्ट्रहित, मजदूर वर्ग के कल्याण और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया।
सतीश शर्मा ने कहा कि उनके पिता ने अपना संपूर्ण जीवन मजदूरों के अधिकारों और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने आम लोगों से नियमित रक्तदान करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।
इस मौके पर सरोज सिंह, संजय सिंह, रहीस कुमार, हेमंत सिंह, चंदन शर्मा, छोटू, बाबू सरदार, सुमिता Sharma, कुमुद सिंह, रेनू राय, प्रवीण राय सहित कई लोग उपस्थित थे।
Wednesday, August 26, 2026
आदित्यपुर के हेवन सिटी अपार्टमेंट की बहुमंजिला से कूदकर युवती ने दी जान पत्रकार/दयाशंकर सिंह
आदित्यपुर के हेवन सिटी अपार्टमेंट की बहुमंजिला से कूदकर युवती ने दी जान
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित हेवन सिटी अपार्टमेंट में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार,
बहुमंजिला से कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली
मृतका की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। वह मोहन शर्मा की पुत्री बताई जा रही है। वहीं, उसका भाई नारायण शर्मा बताया जा रहा है।
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हैवन सिटी इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़की ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी।
घटना की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घटना पर वार्ड नंबर 3 के पार्षद बंकिम चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही भाजपा समाजसेवी नेता अशोक सिंह ने भी शोक जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tuesday, August 25, 2026
जमशेदपुर के दक्षिण सारजामदा पंचायत की माननीय मुखिया *श्रीमती नागी मुर्मू* जी नेतृत्व में *सारजामदा पुराना बस्ती* क्षेत्रीय विकास से संबंधित दो महत्वपूर्ण मांगों को लेकर झा मु मो विधायक प्रतिनिधि श्री पाल्टन मुर्मू को जापन सौंपा गया।/संपादक बाबू तांती
यह ज्ञापन *जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र* के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के निर्वाचित विधायक **माननीय मंगल कालिंदी जी* की ओर से **जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि श्री पाल्टन मुर्मू जी* को सौंपा गया। इस दौरान श्री पाल्टन मुर्मू ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि इन दोनों मांगों पर **जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा* ताकि क्षेत्र में विकास कार्य धरातल पर उतर सके और उसका लाभ पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों को मिल सके।
ग्रामीणों ने बताया कि **जाहेर थान* आदिवासी समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जिसकी सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए चारदीवारी अत्यंत आवश्यक है। वहीं, *कला-संस्कृति भवन* बनने से क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी सुविधा होगी।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से *श्री अंकुरा लियांगी नुनु मुखी* *पाल्टन हो* मदन महतो *अरुण पात्रो*, *दामु टोपनो* *विशाल तियु* *कृष्ण बेहरा* *श्याम चंद्र स्वांसी* *विमल करुवा* और सोमा प्रधान उपस्थित थे। इसके साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल होगी और सारजामदा क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय होगी।
Monday, August 24, 2026
जमशेदपुर के बिजनेसमैन निखार सबलोक की कांदरबेड़ा में गोली मरकर हत्या पुलिस जांच में पत्रकार/दया शंकर सिंह
सरायकेला : होटल 10th Mile Stone में जमशेदपुर के कारोबारी की गोली मारकर हत्या, 9 राउंड फायरिंग से दहला इलाका
कदमा विजय हेरिटेज के व्यापारी निखार सबलोक की TMH में मौत, पीछे से आए हमलावर ने बरसाईं गोलियां
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। टाटा-रांची नेशनल हाईवे पर आसनबनी स्थित होटल 10th Mile Stone में जमशेदपुर के एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कदमा स्थित विजय हेरिटेज निवासी व्यापारी निखार सबलोक* के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निखार सबलोक होटल में बैठकर चाय पी रहे थे। चाय पीने के बाद जैसे ही वह होटल से बाहर निकलने लगे, पीछे से आए एक हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक के पीछे-पीछे चार लोग एक साथ निकले थे, जिनमें से एक ने इस वारदात को अंजाम दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ने करीब 9 राउंड फायरिंग की। इनमें से 7 गोलियां निखार सबलोक को लगीं, जबकि 2 गोलियां मिसफायर* हो गईं। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही *चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) शिव प्रकाश कुमार** पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे और गोलियां बरामद की हैं। साथ ही होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आपसी रंजिश, व्यावसायिक विवाद और अन्य संभावित कारणों* को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दिनदहाड़े हाईवे किनारे स्थित होटल में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस का कहना है मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।










