Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Sunday, June 14, 2026

6 साल बाद भी अमर हैं सुशांत सिंह राजपूत, ये फिल्में आज भी जीत लेती हैं दिल, देखिए लिस्ट/पत्रकार दया शंकर सिंह

 (पत्रकार दया शंकर सिंह): बॉलीवुड अभिनेता Sushant Singh Rajput को दुनिया से गए 6 साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी यादें और उनका काम आज भी दर्शकों के बीच उतनी ही मजबूती से मौजूद है. छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत ने मेहनत और लगन के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाई थी. उनका अभिनय, उनकी सोच और किरदारों को जीने का अंदाज़ आज भी लोगों को प्रभावित करता है.कम समय के करियर में सुशांत ने कई ऐसी फिल्में दीं, जिन्होंने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई. उनकी फिल्मों में भावनाओं, संघर्ष और प्रेरणा का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता हैMS Dhoni: The Untold Story – एक ऐतिहासिक भूमिका 2016 में आई फिल्म MS Dhoni: The Untold Story सुशांत के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म में उन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था उन्होंने धोनी के जीवन के संघर्ष, धैर्य और सफलता की यात्रा को बेहद सहजता और वास्तविकता के साथ पेश किया. यह फिल्म दर्शकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई और सुशांत के अभिनय को नई ऊंचाइयों पर ले गई.Chhichhore – जिंदगी का महत्वपूर्ण संदेश 2019 की फिल्म Chhichhore में सुशांत ने एक ऐसे पिता की भूमिका निभाई, जो अपने बेटे को असफलता का डर दूर करने की सीख देता है. यह फिल्म युवाओं के लिए एक मजबूत संदेश लेकर आई कि हार जीवन का अंत नहीं होती. हल्के-फुल्के अंदाज़ में गंभीर विषय को पेश करने के कारण यह फिल्म काफी लोकप्रिय हुई.Kai Po Che! – शानदार शुरुआत सुशांत की शुरुआती सफल फिल्मों में से एक Kai Po Che! (2013) थी. इस फिल्म में उन्होंने एक युवा दोस्त की भूमिका निभाई, जो दोस्ती और सामाजिक परिस्थितियों के बीच अपने सपनों को जीने की कोशिश करता है. उनकी परफॉर्मेंस ने इंडस्ट्री में उनके टैलेंट को साबित कर दिया था.Detective Byomkesh Bakshy! – अलग अंदाज़ का किरदार इस फिल्म में सुशांत ने एक जासूस का किरदार निभाया था, जो अपने आप में काफी अनोखा और चुनौतीपूर्ण था. 1940 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से यह साबित किया कि वे हर तरह के रोल निभा सकते हैं.Kedarnath – भावनाओं से भरी कहानी 2018 में आई फिल्म Kedarnath में सुशांत ने एक गाइड की भूमिका निभाई, जिसकी कहानी प्राकृतिक आपदा और प्रेम के बीच बुनी गई थी. इस फिल्म में उनका संवेदनशील अभिनय दर्शकों को गहराई से छू गया.आज भी जीवित है सुशांत की विरासत सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में, उनके किरदार और उनकी सोच आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं. सोशल मीडिया पर उनके डायलॉग और क्लिप्स लगातार वायरल होते रहते हैं. उनकी विरासत यह बताती है कि सच्ची प्रतिभा कभी खत्म नहीं होती, वह हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहती है.

रांची से लापता बच्चों को खोजने में पुलिस फेल!अब गैंगस्टर दिखा रहे आईना,सोशल मीडिया पर की अपील /पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह/रांची (RANCHI): राजधानी रांची में एक के बाद एक बच्चे रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए. पहले अदिति फिर शिवा और करण अर्जुन का कोई सुराग नहीं मिला. वह कहाँ गए किस हाल में है. बच्चों की तलाश में रांची पुलिस लगी है. दूसरी तरफ अब कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर आम लोगों से अपील की है. करण अर्जुन के साथ सभी बच्चों को खोजने की अपील की है. सोशल मीडिया पर विज्ञप्ति जारी कर बच्चों को तलाश करने में आम लोगों से मदद मांगी है.

दरअसल रांची धुरवा इलाके से करण अर्जुन पिछले महीने गायब हो गए. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.लेकिन 15 दिन होने के बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिला. वह कहाँ गए किस हाल में है और कैसे वापस आएंगे. इसकी कोई जानकारी किसी के पास नहीं है. दूसरी तरफ कोकर इलाके की रहने वाली अदिति पिछले एक माह से ज्यादा दिन से गायब है. लेकिन पुलिस अब तक उसे खोज नहीं पाई है. वह कहाँ गई. कैसे घर के आँगन से लापता हुई. इसका की सुराग नहीं मिला. पुलिस सिर्फ दावा करने में लगी है. बच्चे मिल जाएंगे. लेकिन अब माँ बाप की आँख भी पथरा गई है.

इस बीच अब कुख्यात राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि रांची से लापता बच्चों को खोजने में आम लोगों के सहयोग की जरूरत है. सभी साथ मिल कर बच्चों को उनके परिवार के साथ मिलाने में मदद करें. राहुल सिंह ने भावुक अपील करते हुए कहा कि बच्चों को खोजने में एक मुहिम छेड़ी जानी चाहिए. पूरा झारखंड एक जुट हो कर उस माँ के गोद में वापस उसके लाल को पहुंचा सके.                             

 

Saturday, June 13, 2026

वार्ड नं 20 में एक साथ दो दो हयूम पाईप नाली निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास*



पत्रकार दया शंकर सिंह/सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं 20 में पार्षद श्रीमती प्रभावती देवी, माननीय मेयर श्री संजय सरदार,डिप्टी मेयर श्री अंकुर सिंह के साथ वार्ड के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में एक साथ दो दो हयूम पाईप नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया
जिसमे एक नाली जय प्रकाश स्टोर से लेकर HYDT तक और दूसरा नाली छगनलाल गुप्ता के घर से लेकर HYDT तक निर्माण कार्य जारी है 
शिलान्यास के बाद पार्षद प्रभावती देवी ने कहा कि वार्ड में और भी अन्य कई योजनाओं का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा
कार्यक्रम में वार्ड के पूर्व पार्षद स झारखंड आंदोलन कारी नेता श्री वीरेंद्र गुप्ता,युवा नेता बाबू तांती,श्री मुन्नालाल मुनका,श्री अशोक तांती,श्री सदेश रजक,श्री अनादि आचार्य,श्री दिलीप साव,श्री विष्णु यादव, विशु महतो,श्री समीर गोराई,जयदीप शर्मा,सावन गुप्ता,रोहित कुमार,कुंदन थापा,संतोष पासवान,मनोज सोनकर,रोशन पंडित,सागर गुप्ता,विनोद चौधरी,गोपाल पोद्दार,हरि गोराई,राजेश सोनकर,विनीता देवी, किरण देवी,ऊषा देवी,काजल कुमारी,शांति गुप्ता,कई और महिला व पुरुष उपस्थित रहे

सरायकेल खरसांवा /:आदित्यपुर: एसपी निधि द्विवेदी ने जियाडा कार्यालय में शुरू की जनसुनवाई, हर नागरिक तक पुलिस सहायता पहुंचाना प्राथमिकता’/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह/सरायकेला खरसांवा जिले की कमान संभालते ही नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। शनिवार से उन्होंने जियाडा शिविर कार्यालय में आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनके ऑन-द-स्पॉट निपटारे के लिए फरियादियों से मुलाकात का सिलसिला शुरू कर दिया है
मीडिया से मुखातिब होते हुए एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्पष्ट निर्देश है कि पुलिस प्रशासन की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी का सपना है कि कानून-व्यवस्था पर हर नागरिक का भरोसा मजबूत हो, और आज से मैंने उनके इसी विजन को धरातल पर उतारने का प्रयास शुरू कर दिया है।सरायकेला-खरसावां जिले की भौगोलिक और रणनीतिक स्थिति की चर्चा करते हुए एसपी ने बताया कि जिला काफी बड़ा है, जिसके अंतर्गत 17 थाने, ओपी और दो अनुमंडल आते हैं। हालांकि, इनमें सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र आदित्यपुर का औद्योगिक जोन है, जहां लगभग 2,000 छोटी-बड़ी इंडस्ट्रीज संचालित हैं। इसी व्यावसायिक और रणनीतिक महत्व को देखते हुए उन्होंने जियाडा कार्यालय में बैठकर आम जनता और उद्यमियों की समस्याएं सुनने का निर्णय लिया मांग बढ़ने पर दो दिन होगी जनसुनवाई
एसपी ने स्पष्ट किया कि पूर्व के पुलिस अधिकारी भी इस कार्यालय का उपयोग जनसंवाद के लिए करते रहे हैं। वर्तमान में वह सप्ताह में एक दिन (शनिवार) यहां उपलब्ध रहेंगी, लेकिन यदि भविष्य में स्थानीय जनता और फरियादियों की मांग बढ़ती है, तो इसे बढ़ाकर सप्ताह में दो दिन कर दिया जाएगा।
पहले ही दिन एसपी के जनता दरबार में दो दर्जन से अधिक मामले सामने आए। उन्होंने बेहद संवेदनशीलता के साथ सभी फरियादियों की शिकायतों को सुना और मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों को त्वरित जांच और कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किया गया है

रामगढ़ में बंद सीसीएल खदान में गैस रिसाव, अवैध खनन के दौरान 3 मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह/झारखंड के रामगढ़ जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जिले के अरगड्डा क्षेत्र स्थित बंद पड़ी सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय खदान के अंदर मौजूद चार मजदूरों में से एक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, जबकि तीन मजदूर खदान के भीतर ही फंस गए हैंघटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए तथा फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

अवैध खनन के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरगड्डा की बंद हो चुकी सीसीएल खदान में कुछ मजदूर अवैध रूप से कोयला निकालने के लिए अंदर गए थे। इसी दौरान खदान के भीतर अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस फैलने के कारण मजदूरों में भगदड़ मच गई

चार मजदूरों में से एक बाहर निकल आया, लेकिन तीन अन्य मजदूर अंदर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव के कारण खदान के भीतर हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हो गए हैं।

प्रशासन और मेडिकल टीम मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है।

रेस्क्यू टीम खदान के अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना उनकी प्राथमिकता है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद बंद पड़ी खदानों में हो रहे अवैध खनन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अक्सर ऐसी खदानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है, जिससे मजदूरों की जान जोखिम में पड़ जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बंद खदानों में अवैध खनन की गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन इन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

Thursday, June 11, 2026

सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक कामतदाता सूची में शामिल होना और सूची का त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है प्रदीप वर्मा भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद प्रदीप वर्मा,/पत्रकार दया शंकर सिंह

पत्रकार दया शंकर सिंह / भाजपा सरायकेला खरसावाँ जिले की सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के आदित्यपुर पूर्वी/पश्चिमी, गम्हरिया पूर्वी/मध्य एवं आर.आई.टी. मंडल की आयोजित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत प्रभारी एवं BLA-2 कार्यशाला का आयोजन आदित्यपुर स्थित एशिया सभागार में सम्पन्न हुआ।कार्यशाला में मतदाता सूची के व्यापक सत्यापन, नए एवं पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के निराकरण तथा बूथ स्तर पर संगठन की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का अध्यक्षता उपाध्यक्ष अमितेश अमर, संचालन महामंत्री राकेश मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन मंत्री सतीश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद प्रदीप वर्मा, भाजपा के प्रदेश मंत्री  शैलेन्द्र सिंह , महापौर  संजय सरदार , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  रमेश हांसदा , BLA-1 राकेश सिंह, उपाध्यक्ष सारथी महतो, मंत्री ललन शुक्ला , मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, गणेश कालिंदी, किशन प्रधान, अमरेश गोस्वामी, मंगल महतो सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

TMC के 'पुष्पा' की निकाली परेड, पुलिस ने जहांगीर खान को हाफ पैंट में घुमाया/पत्रकार दया शंकर सिंह

 कोलकाता: पश्चिम बंगाल के फलता में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को हाफ पैंट में घुमाया गया. जहांगीर खान इस विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार रहे हैं. पिछले दिनों बंगाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. अब जहांगीर खान को फलता इलाके में हाफ पैंट में पुलिस ने परेड कराई है. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को पिछले महीने फलता में दोबारा मतदान (रीपोल) से अपना नाम वापस ले लिया था, उन्हें स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार किया. उन पर कई FIR दर्ज थीं, जिनमें दक्षिण 24 परगना निर्वाचन क्षेत्र में EVM पर BJP के चुनाव चिह्न को टेप से ढककर छेड़छाड़ करने के आरोप भी शामिल हैं. कई गड़बड़ियों और शिकायतों की वजह से चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक दो दिन पहले फलता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान का आदेश दिया था. जहां बंगाल की 293 सीटों के नतीजे 4 मई को घोषित किए गए थे, वहीं केंद्रीय चुनाव आयोग ने 'गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने' का हवाला देते हुए फलता विधानसभा क्षेत्र में मतदान रद्द कर दिया था. फलता के कई बूथों पर वोटरों को डराने-धमकाने और EVM से छेड़छाड़ (जैसे विपक्षी उम्मीदवारों के नाम हटाना) की खबरें आईं. CCTV फुटेज भी ठीक से नहीं मिल पाए, जिससे वोटिंग प्रोसेस के निष्पक्ष होने की पुष्टि करना मुश्किल हो गया. पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा को चुनौती देने के लिए 'पुष्पा' नाम अपनाने वाले जहांगीर को बंगाल एसटीएफ ने नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया. इससे पहले वे कई हफ़्तों से फरार बताए जा रहे थे. चुनाव से पहले जब अजय पाल शर्मा ने जहांगीर खान के घर जाकर परिवार वालों को चेतावनी दी थी कि वे चुनाव के दिन वोटरों को न डराएं, तब जहांगीर खान ने कहा था, 'अगर वह सिंघम हैं, तो मैं पुष्पा हूं." जहांगीर पर फलता पुलिस स्टेशन में करीब सात एफआईआर दर्ज हैं. जहांगीर खान की गिरफ्तारी तब हुई, जब कलकत्ता हाई कोर्ट ने राहत बढ़ाने से इनकार कर दिया और तृणमूल कांग्रेस नेता को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम सुरक्षा वापस ले ली. जहांगीर को 18 मई को अंतरिम राहत दी गई थी, जिससे वे 21 मई को हुए फलता विधानसभा री-पोल (दोबारा मतदान) में हिस्सा ले सके. इस उपचुनाव नतीजे 24 मई को घोषित किए गए थे.ममता बनर्जी को बड़ा झटका पश्चिम बंगाल में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी को लेकर घमासान जारी है. कलकत्ता हाईकोर्ट की ओर से ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट की ओर से टीएमसी की याचिका पर तत्काल राहत नहीं दी गई है. हाईकोर्ट ने LoP नियुक्ति पर फिलहाल कोई स्टे लगाने से इनकार कर दिया है. यानि ऋतब्रत बनर्जी नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे. पश्चिम बंगाल में मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. टीएमसी सत्ता से जा चुकी है. विधानसभा में जो पार्टी सत्ता में होती है, उसके मुखिया मुख्यमंत्री होते हैं. लेकिन विपक्ष का भी एक मुखिया होता है, जिसे नेता प्रतिपक्ष कहते हैं. इसी पद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विधानसभा के स्पीकर हैं रथिंद्रनाथ बोस. अब तक नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सोवनदेब चट्टोपाध्याय के पास थी. लेकिन स्पीकर रथींद्रनाथ बोस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष मान लिया और उन्हें इस पद की मान्यता दे दी