www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Sunday, July 13, 2025
सरायकेला विधानसभा के लोकप्रिय नेता श्री गणेश माहाली पहुंचे लखन महाली के घर ग़महारिया
मजदूरों के मसीहा वीर शहीद रतिलाल महतो जी के शहादत दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत् शत् नमन 🙏🙏💐वीर शहीद रतिलाल महतो अमर रहे ✊ विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस
Saturday, July 12, 2025
भारत की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में 16 जुलाई को फांसी दे दी जायेगी
लेकिन निमिषा ने क्लिनिक से अच्छी कमाई की संभावना को देखते हुए यमन में ही रहने का फैसला किया. 2016 आते आते महदी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया. महदी जहां निमिषा का उत्पीड़न करने लगा वहीं क्लिनिक का प्रॉफिट भी हड़पने लगा. निमिषा का पासपोर्ट भी महदी ने जबरन छीन लिया. निमिषा ने महदी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. महदी ने पुलिस को शादी की एडिटेड फोटो दिखा कर दावा किया कि वो निमिषा का पति है. तब निमिषा को छह दिन के लिए जेल में भी रहना पड़ा…
निमिषा की शिकायतों के आधार पर महदी को भी कई बार जेल जाना पड़ा. निमिषा के मुताबिक जेल के वार्डन ने ही उसे सलाह दी थी कि वो महदी को बेहोशी का इंजेक्शन देकर अपना पासपोर्ट वापस ले सकती है. आरोप के मुताबिक जुलाई 2017 में महदी ड्रग्स के असर में था तो निमिषा ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया. लेकिन डोज़ ज्यादा होने की वजह से महदी की मौत हो गई. ऐसे में महदी की लाश को ठिकाने लगाने के लिए निमिषा ने अपनी एक नर्स दोस्त हानन से मांगी. इसके बाद महदी की लाश के टुकड़े कर वाटरटैंक में डाल दिया. अगस्त 2017 में निमिषा और हानन को गिरफ्तार किया गया. बाद में निमिषा को मौत की सज़ा और हानन को उम्र कैद सुनाई गई. सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल ने भी इस सज़ा को बरकरार रखा. निमिषा की माफी की अपील यमन के सुप्रीम कोर्ट ने 2023 में खारिज कर दी. यमन के राष्ट्रपति ने भी 30 दिसंबर 2024 को निमिषा की मौत की सज़ा पर अपनी मंज़ूरी की मुहर लगा दी…
शरिया कानून के मुताबिक महदी का परिवार ब्लड मनी लेने के लिए तैयार हो जाए तो निमिषा की सज़ा माफ हो सकती है. ब्लड मनी के इस विकल्प को स्थानीय भाषा में दिया कहा जाता है. 2020 में निमिषा को बचाने के लिए सेव निमिषा प्रिया इंटरनेशनल एक्शन काउंसिल का गठन किया गया. बताया जा रहा है कि केरल के एक बिजनेसमैन ने इसके लिए एक करोड़ रुपया देने की हामी भरी. निमिषा की मां प्रेमा कुमारी पिछले साल के शुरू में यमन की राजधानी सना पहुंची थीं. वो निमिषा की मौत की सजा माफ करवाने और महदी के परिवार के साथ ब्लड मनी के लिए बातचीत करने के लिए काम कर रही थीं…भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 31 दिसंबर 2024 को एक बयान में कहा कि सरकार निमिषा के मामले की जानकारी रख रही है और उनके परिवार की मदद के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाए जाएंगे. 2023 में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी निमिषा को लेकर बयान दिया था कि सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है…बहरहाल निमिषा प्रिया की फांसी को अब एक हफ्ता ही बचा है. क्या भारत सरकार की ओर से निमिषा को बचाने के लिए यमन से किए जाएंगे कूटनीतिक प्रयास?…झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो चुके, गुरुजी शिबू सोरेन की करेंगे देखभाल
कल्पना सोरेन दिल्ली में मौजूद
10 जुलाई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद और 11 जुलाई को कैबिनेट बैठक के लिए वे नौ जुलाई की रात रांची लौटे थे। अब वे एक बार फिर दिल्ली पहुंच गए हैं। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली में मौजूद है
गुरुजी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी समय लगेगा। झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।










