Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Sunday, June 22, 2025

आदित्यपुर की सूरज ऑटो मोबाइल कंपनी में लोहा-तांबा चोरी मामले में दो गिरफ्तार

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित सूरज ऑटो मोबाइल कंपनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कंपनी मालिक हरजीत सिंह के लिखित आवेदन पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 190/2025, दिनांक 21 जून 2025, धारा 303(2)/317(2) बी.एन.एस. के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन के अनुसार कंपनी के कामगार आकाश पुष्टि और सुरक्षा गार्ड प्रकाश यादव पर मिलीभगत कर लोहा और तांबा चोरी करने का आरोप है। मामले की छानबीन के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। चोरी के बरामद सामग्रियों में 13 पीस लोहा की पत्तियाँ, 8 पीस अन्य लोहे के सामान, एक लोहे का हथौड़ा और कॉपर तार शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश पुष्टि  पिता डोमन पुष्टि, निवासी ग्राम पंचायत सिमला, गोण्डपुर, थाना खरसावां, जिला सरायकेला-खरसावां और प्रकाश यादव पिता हरिचरण यादव, निवासी बागबाड़ा गाढ़ाबासा, थाना बागबेड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है। छापेमारी दल में स०अ०नि० नागमनी सिंह, आ० 372 नितिश कुमार पाण्डेय और आ० 945 राघवेन्द्र कुमार सिंह शामिल थे। पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है और चोरी के पीछे अन्य संभावित संलिप्तों की भी तलाश जारी है

झारखंड में 25 जून तक भारी बारिश की संभावना,

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के कई जिलों में बीते दिनों भारी बारिश हुई। इससे जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया। आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण 25 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

बारिश का सिलसिला शनिवार को कुछ जगहों पर थमा। हालांकि आज यानी 22 जून से राज्‍य के कई जिलों में फिर से भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार (22 जून) और सोमवार (23 जून) को 10 जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने 24 और 25 जून को रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, गुमला और खूंटी में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 25 जून को रांची के साथ-साथ रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश की संभावना है। इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Saturday, June 21, 2025

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 28 इंदिरा कोलनी स्थित मां शीतला माता मंदिर में चोरी का प्रयास करने वाले युवक को स्थानीय लोगों के साथ मंदिर समिति ने धर दबोचें और आर आई टी थाना को सौंप दिया

आदित्यपुर 2 आर आई टी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 इंदिरा कोलनी स्थित मां शीतला माता मंदिर से माता का सामग्री सोना चांदी एवं दान पेटी की कई बार चोरी हो चुकी है इसकी सूचना मंदिर समिति द्वारा आर आई टी थाना को भी दी गई थी आज सुबह जब पूजा पाठ का समय समाप्त होने के बाद मंदिर के पट बंद कर दिया गया था उस वक्त समय लगभग 12 बजे एक युवक मंदिर के अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था लगो को शक हुआ तो आस पास के लोग और मंदिर समिति द्वारा उसको पकड़ लिया गया और
जांच कर आर आई टी थाना को सौंप दिया गया आग पुलिस जांच उपरांत करवाई करने की बात कही 

Friday, June 20, 2025

BREAKING: अवैध महुआ शराब गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की संपत्ति जब्त

Bilaspur. बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने संगठित अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य में पहली बार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 107 के तहत लगभग 50 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। इस मामले में संबंधित न्यायालय को विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी गई है। यह कार्रवाई एसएसपी राजनेश सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे "चेतना – नशा के खिलाफ" अभियान के अंतर्गत की गई है, जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त संगठित अपराधियों पर Also Read - होटलों और ठेलों में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग पर बड़ी कार्यवाही, जब्त किए गए प्रभावी अंकुश लगाना है। अभियान के तहत अवैध गतिविधियों से अर्जित करोड़ों की संपत्ति जब्त कर अपराधियों को निष्क्रिय किया जा रहा है। इस क्रम में कोनी थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 262/2025 और 276/2025 की जांच के दौरान यह सामने आया कि संतोष वर्मा, उनकी पत्नी देविबाई वर्मा और बेटा राहुल वर्मा पिछले कई वर्षों से हाथ से बनी महुआ शराब का संगठित व्यापार संचालित कर रहे थे। पुलिस द्वारा बार-बार की गई कानूनी कार्रवाई के बावजूद आरोपी अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आए। Also Read - अमित जोगी ने शासन के लिए किया धमकी भरा ट्वीट अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करते रहे। एसएसपी राजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जयसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय प्रमोद साबद्रा के मार्गदर्शन में कोनी थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल तिवारी द्वारा एक विशेष टीम गठित कर गहन जांच की गई। जांच में पता चला कि आरोपियों ने शराब व्यापार से अर्जित धन से एक प्लॉट, दो मंजिला मकान, एक ट्रैक्टर, एक स्विफ्ट कार और दो मोटरसाइकिल खरीदी हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाख है। आरोपियों के पास इस Also Read - हेल्थी रहने का संदेश, योग करते CM विष्णुदेव साय का वीडियो संपत्ति के लिए कोई वैध आय स्रोत नहीं है। केंद्रीय और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप, BNSS की धारा 107 के अंतर्गत कोनी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी की अनुमति से न्यायालय को संपत्ति जब्ती के लिए विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है और कानूनी प्रक्रिया जारी है। यह राज्य का पहला मामला है जिसमें अवैध शराब व्यापार से अर्जित संपत्ति को नई कानून के तहत जब्त किया गया है। यह सख्त कदम न केवल अवैध कारोबारियों के लिए चेतावनी है, बल्कि आम जनता में कानून के प्रति विश्वास को भी मजबूती प्रदान करेगा।

सरायकेला : सुश्री रीना हांसदा ने 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।

सरायकेला-खरसावां जिले के 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में आज सुश्री रीना हांसदा (भा.प्र.से.) ने पदभार ग्रहण किया पदभार ग्रहण उपरांत उन्होंने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी को सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया. इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए डॉ. अजय तिर्की सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे 

पदभार ग्रहण के पश्चात नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त सुश्री हांसदा ने कहा कि वह जिले को सतत विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु पूर्ण निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।

Thursday, June 19, 2025

जब राजनीति को सेवा का माध्यम माना जाए, तब किसी नेता की पहचान सिर्फ पद से नहीं, बल्कि उनके कार्यों से होती है। सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोकप्रिय नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती

                 विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती 
जब राजनीति को सेवा का माध्यम माना जाए, तब किसी नेता की पहचान सिर्फ पद से नहीं, बल्कि उनके कार्यों से होती है। सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोकप्रिय माननीय महापौर प्रत्याशी श्री विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जी एक ऐसा ही नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण, संवेदनशीलता और सतत जनसंपर्क से जनसेवा को अपना धर्म बना लिया है।

"पूरा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र मेरा परिवार" — इस सोच को आत्मसात करते हुए विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जी ने हर वर्ग, हर पंचायत और हर वार्ड हर टोले तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उनके लिए राजनीति सिर्फ सत्ता का साधन नहीं, बल्कि जनकल्याण का उत्तरदायित्व है। उनका हर प्रयास इस लक्ष्य की ओर केंद्रित होता है कि आम जनता की आवाज़ सरायकेला खरसावां जिला के सभी वरीय अधिकारी के साथ साथ आदित्यपुर नगर निगम तक पहुंचे और उनके मुद्दों का समाधान समय पर हो।

श्री विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों को प्राथमिकता दी है। वार्ड ग्राम चौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने न केवल जनता से सीधा संवाद कायम किया, बल्कि विकास कार्यों की निगरानी भी स्वयं किया 

वे मानते हैं कि जनता से निरंतर संवाद ही लोकतंत्र की आत्मा है। चाहे क्षेत्र भ्रमण हो या आवास पर जनसुनवाई—विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जी हर पीड़ित, जरूरतमंद और सामान्य नागरिक की बात को गंभीरता से सुनते हैं और उस पर तत्परता से कार्रवाई करते हैं।

विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जी न केवल एक जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि झारखंड की राजनीति में एक सशक्त नेतृत्व की प्रेरणास्रोत भी हैं। वे लोगों के लिए यह संदेश हैं कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।

“मेरे प्रयास, मेरे कर्म – जनसेवा सर्वप्रथम” सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जी के जीवन का आदर्श है। आज जब लोग राजनीति में भरोसे की कमी महसूस करते हैं, तब ऐसे जनप्रतिनिधि आशा की किरण बनकर उभरते हैं, जिनका हर कदम जनता के साथ और जनता के लिए होता है।

खतरे के निशान के ऊपर वह रहा नदी का पानी

पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से खतरे के निशान पार कर चुकी है सर्वनरेखा और खड़कई नदी का जलस्तर जिला प्रशासन ने आम लोगों को नदी किनारे जाने से मना कर दिया है और जो नदी किनारे बसे हुए हैं उनको सुरक्षित जगह जाने का आदेश दिया गया है या की किसी भी तरह का कोई भी घटना न हो लोगो के साथ प्रशासन पुरी तरह से लोगों के साथ है इस संबंध में