Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tuesday, June 3, 2025

24 घंटा के अंदर अपराधियों को आदित्यपुर पुलिस ने लिया हिरासत में

:

आदित्यपुर सालडी बस्ती में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित दीपांकर भुईंया पर अपराधियों ने गोली चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के तुरंत बाद सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 24 घंटे के भीतर इस गंभीर अपराध का पर्दाफाश कर दिया.

गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार व बाइक बरामद

गिरफ्तार अपराधियों में मोहित प्रमाणिक उर्फ छोटकु (सालडीह बस्ती), सुजल बच्चा उर्फ बोडु (मांझी टोला), रोहित देशपांडे उर्फ चिकु (सालडीह) और जिशू गोप (चांदनी चौक, मांझी टोला) शामिल हैं. इनके पास से एक लोडेड पिस्टल, 7.65 मिमी के दो जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त Hero Splendor मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है कि मोहित प्रमाणिक ने अपने पिता सुभाष प्रमाणिक पर अगस्त 2024 में हुई फायरिंग की घटना को लेकर बदले की भावना से यह हमला किया. मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपांकर भुईंया को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में राहत की भावना है. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है.

विभिन आदिवासी संगठन के द्वारा कल संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान ।*

*विभिन आदिवासी संगठन के द्वारा कल संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान ।*

दिनांक 04/06/2025  सम्पूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया गया है जिसकी जानकारी पहले ही दी जा चुकी है इससे पहले भी झारखंड बंद किया गया था जिससे आम लोगों को काफ़ी परेशानी हुई थी। आप को जानकारी देते चले की कल झारखंड बंद के दौरान सिर्फ़ आपातकालीन मेडिकल सेवा बहाल रहेगीं। कल संपूर्ण झारखंड बंद के लिए विभिन आदिवासी संगठन सड़क पर उतरेंगे जिससे आपको परेशानी हो सकती है बिना वजह कल आप नहीं निकले अक्सर देखा जाता है की काफ़ी लोगों को बंद की जानकारी नहीं मिलने के कारण वो घरों से निकलते है बंद समर्थक उनको रोकते है और इसी बीच दोनों के बीच तू तू में में होता है जिससे विधि व्यवस्था बिगड़ जाती है। 

*आदिवासी संगठनों ने कल जो बंद आह्वान किया है वो उनके विभिन मुद्दों को ले कर किया है जैसे* 

👉🏻सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद
👉🏻आदिवासियों के धार्मिक स्थल मरांग बुरू
👉🏻पारसनाथ हिल्स गिरिडीह
👉🏻लुगु बुरू
👉🏻 मुधर हिल्स पिठोरिया
👉🏻दिउरी दिरी तमाड़ और बेड़ो महदानी सरना स्थल को बचाने समेत कई मुद्दों को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने संयुक्त मोर्चा बनाकर सम्पूर्ण झारखंड बंद का ऐलान किया है।

Monday, June 2, 2025

बकरीद को देखते हुए आदित्यपुर थाना में शांति समिति की बैठक

Adityapur: आदित्यपुर थाना शांति समिति के बैठक सम्पन्न , बकरीद के त्योहार के मद्देनजर आदित्यपुर थाना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस प्रशासन और स्थानीय नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक में बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।  

बैठक मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित थे बीडीओ, सी ओ, आदित्यपुर थाना प्रभारी,आर आई टी थाना प्रभारी, अधिवक्ता ओम प्रकाश,विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती,सरोज साहु, पुरेंद्र नारायण सिंह, बास्को बेसरा, आतंक मुखी, जगदीश नारायण चौबे, रवींद्र नाथ चौबे,मनोज पासवान, दुर्गा दास,अनिल कुमार,भोला रवानी,बिपिन बिहारी,देवांग चंद्रो मुखी,बबन सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे 

शराब पी कर वाहन चला रहे वाहन चालकों पर अब होगी फाइन के साथ सीधे जेल

शराब के नशा में विपरीत दिशा में भारी वाहन चला रहे वाहन चालक और वाहन ट्रेफिक पुलिस के गिरफ्त में  आप को बता दें टाटा कांडरा मुख्य सड़क पर आए दिन रोड एक्सीडेंट होते रहता है जादा तर एक्सीडेंट शराब के नशा में होता है ये सब को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस अब शराबी चालकों पर कानूनी करवाई की मूड में 

**आदित्यपुर वार्ड नंबर 20 गुमटी बस्तीआदित्यपुर नियर थाना रोड स्थित काली मंदिर की डिप बोरिंग कई दिनों से खराब पड़ी हुई है सूचना देने के बाद भी नहीं हुआ मरम्मत झारखंड आंदोलन कारी नेता बीरेंद्र गुप्ता**

आदित्यपुर वार्ड नंबर 20 गुमटी बस्ती थाना रोड स्थित काली मंदिर परागण के डिप बोरिंग कई दिनों से खराब पड़ा हुआ था जिला निर्माण हेतु झारखंड आंदोलनकारी नेता स पूर्व वार्ड पार्षद आदित्यपुर नगर निगम उपाध्यक्ष झा मु मो श्री बीरेंद्र गुप्ता जी ने कहा आदित्यपुर नगर निगम के आयुक्त को लिखित रुप से खराब पड़े डीफ़ बोरिंग की सूचना दी तबपचातइस भीषण गर्मी मे आज तक मरम्मत नहीं हुआ इस नल से कृष्णपुर अलकतरा ड्राम बस्ती गुमटी बस्ती पूरा रेलवे फाटक बाजार का एक मात्रा डिप बोरिंग है इसे अधिकारी की लापरवाही समझे या मनमानीझारखंड आंदोलन कारी नेता बीरेंद्र गुप्ता ने कहा ठीकेदारी परता के चलते ये हाल है ऑफिसर मस्त और जनता परेशान हैं कार्य करने और कराने वाले के मनमानी चलते सरकार बदनाम हो रही है