Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tuesday, April 8, 2025

आदित्यपुर में मां मंगला पूजा की धूम Labam Mukhi

आजाद भारत के पहले से आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी हरिजन बस्ती में मां मंगला पूजा का आयोजन किया जा रहा है मां मंगला पूजा मे जो भी व्यक्ति सच्चे मन से मां मंगला से मांगते है पूरा होता है लबम मुखी 

पायोनियर इंग्लिश मीडियम स्कूल जानमडीह हाता में बंगला और भूमिज भाषा की पढ़ाई शुरू,,,,

पायोनियर इंग्लिश मीडियम स्कूल जानमडीह में बंगला और भूमिज भाषा की पढ़ाई शुरू,,,,
मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं इसलिए सभी को मातृभाषा सीखना चाहिए,,, सुनील कुमार दे,,,
   आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 को सुबह 9.30 बजे विजया दशमी के शुभ अवसर पर माताजी आश्रम हाता की प्रेरणा और सहयोग से विकास एजुकेशनल एंड चैरिटबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पायोनियर इंग्लिश स्कूल में बच्चे को बंगला भाषा और भूमिज भाषा  सीखाने के लिए पढ़ाई शुरू की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार सह समाजसेवी सुनील कुमार दे,बिशिष्ठ अतिथि के रूप में साहित्यकार सह समाजसेवी करुणामय मण्डल, मूर्तिकार सह समजसेवी सुबोध गोराई, साहित्यकार सुभाष सरदार,समाजसेवी मृणाल पाल आदि उपस्थित थे।सुनील कुमार दे ने मा सरस्वती की प्रतिकृति पर पुष्प देकर और द्वीप प्रज्वलित कर तथा सरस्वती संगीत प्रस्तुत कर के शुभ कार्य की शुरुआत की।विद्यालय के संस्थापक विकास कुमार भकत ने अतिथियों का स्वागत किया।इंग्लिश स्कूल में बच्चे को बंगला और भूमिज भाषा की शिक्षा देने की साहसिक कदम को अतिथियों ने जमकर तारीफ की।इस अवसर पर सुनील कुमार दे ने कहा,,,मातृभाषा मातृ दुग्ध के समान है जिसका कोई विकल्प नहीं है।इसलिए सर्वांगीण विकास के लिए बच्चे को मातृभाषा सीखना चाहिए।करुणामय मंडल ने कहा,,,इंग्लिश स्कूल में बंगला और भूमिज भाषा की पढ़ाई शुरू कर के विद्यालय के संस्थापक विकास कुमार भकत ने समाज में एक सकारात्मक उदाहरण पेस किया है इसलिए वे बधाई के पात्र है।सुबोध गोराई ने कहा,,,झारखंड सरकार को बांग्ला के साथ साथ सभी स्थानीय भाषायों को सम्मान देना चाहिए और सभी स्थानीय भाषायों को बचाने का प्रयास करना चाहिए।सुभाष सरदार ने कहा,,,विद्यालय का यह प्रयास काफी सराहनीय है।
माताजी आश्रम और समजसेवी जनमेजय सरदार की ओर से बंगला सीखनेवाले सभी 18 बच्चे को बंगला पुस्तक, कॉपी और कलम दिया गया तथा भूमिज भाषा सीखनेवाले सभी 10 बच्चे को सुभाष सरदार की ओर से भूमिज भाषा का पुस्तक दिया गया।अंत में सुनील कुमार दे ने प्रथम बंगला क्लास तथा सुभाष सरदार ने प्रथम भूमिज भाषा का क्लास लिया।धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक असित मंडल ने किया तथा संचालन विकास भकत ने किया।इस अवसर पर बलराम गोप,तापस कुमार गोप,सुनील कुमार गोप,सरोज सीट,चायना मंडल,सोनामोनी बास्के के अलावे विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।सप्ताह में एकदिन और एक घंटे तक बंगला और भूमिज भाषा इच्छुक छात्र छात्राओं को निशुल्क शिक्षा दी जायेगी।बंगला भाषा की शिक्षा शिक्षक असित मंडल और भूमिज भाषा की शिक्षा सुभाष सरदार देंगे।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हैसल

आज दिनांक 07/04/25 दिन सोमवार 10:00 बजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हेंसल के विघालय में स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री नूना राम माझी अभिभावक प्रतिनिधि श्री असित ज्योतिषी, हेंसल ग्रामीण बैंक के मैनेजर श्री संजीव कुमार, डॉक्टर पूजा बंनछोर, डॉक्टर अलीशा खालखो विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुमन बेसरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन किया । प्रधानाचार्य श्री सुमन बेसरा ने कहा कि प्रांतीय योजना के अनुसार विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों का स्वास्थ्य जांच वजन एवं विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच सहित दवा वितरण किया गया और कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा बस्ती है तथा डॉक्टर पूजा बंनछोर ने भैया बहनों को सुझाव देते हुए कहा कि खानपान में हमें संयम बरतनी चाहिए तथा स्वास्थ्य हमारा अमूल्य धन है इसके प्रति सावधान रहना चाहिए। पूर्व विधायक स्वर्गीय पान गुरु मुकुंद राम तांती झारखंड आंदोलनकारी टिस्को मजदूर यूनियन अध्यक्ष जोड़ा माइंस

 इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज की ओर से श्री असित ज्योतिषी और श्री मानस साहू जी का योगदान रहा। समस्त आचार्य बंधु भगिनी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Monday, April 7, 2025

रामनवमी के शुभ अवतार पर चना गुड़ शरबत तरबूज वितरण किया जा रहा है स्वर्गीय नीरज मिश्रा फ्रेंड्स क्लब की ओर से

आदित्यपुर नगर निगम मुख्य सड़क पर स्वर्गीय निरज मिश्रा फ्रेंड्स क्लब की ओर से रामनवमी पर्व के शुभ अवसर चना गुड़ शरबत और तरबूज वितरण किया जा रहा हैं 

आदित्यपुर आर आई टी थाना क्षेत्र के अधेड़ युवक की चांडिल में हत्या

Saraikela ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नदीसाई पंचायत के नागासोरेन  कुटाम सड़क सुनसान जगह चड़का पाथर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. बताया जाता है कि उसकी पत्थर से हत्या कर शव को छुपाने के नीयत से सुनसान और सुरक्षित जगह पर फेंक दिया गया था. इसकी सूचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं, राष्ट्रीय उच्च पथ 33 पर नागा सोरेन के पास एक सफेद रंग की बोलेरो भी पुलिस ने बरामद किया है. बोलेरो के अंदर बांस का लाठी एवं मिट्टी का ढेला भी रखा हुआ है. शव की पहचान आदित्यपुर 2 के आरआईटी थाना क्षेत्र के रघुनाथ राय उर्फ झमालु के रूप में की गई है. मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आस पास बतायी जा रही है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है. वहीं थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे ने बताया कि देखने से प्रतित होता है कि पत्थर से कुचकर हत्या कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की तहकीकात किया जा रहा है. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा. मालूम हो कि नदीसाई पंचायत के नारों नदी घाट के पास 10 दिन पहले एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था. उसके बाद फिर इस तरह से शव की बरामदगी हुई है. दोनों ही शव को हत्या कर फेंकने का मामला सामने आ रहा है. बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे मामले की जांच की जा रही है.


Saturday, April 5, 2025

खरसावां में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की 247वीं शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाई गयी*



 खरसावां के चांदनी चौक स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी और चुआड़-विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की 247 वीं शहादत दिवस कुड़मि समाज खरसावां-कुचाई ईकाई की ओर से मनाया गया गया। मौके पर पर मॉडल स्कूल खरसावां के शिक्षक जीडी महन्त ने कहा कि देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़-विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो के आंदोलन के कारण परमानेंट सेटलमेंट 1793 से ही खुंटकट्टीदार कुड़मि रैयतों की जमीन को अहस्तांतरणीय बनायी गयी थी। उस समय एकमात्र कुड़मि को ही खुंटकट्टीदार कुड़मि रैयत कहा जाता था। इसलिए कहा जाता है कि क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो का विद्रोह जमीन बचाना और रिवेन्यू नहीं देने के लिए ही ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ हुई थी। आज राज्य के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हमारे देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी और चुआड़-विद्रोह के महानायक को रांची स्थित प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण कर सम्मानित करने का काम किया जिसके लिए महामहिम जी राज्यवासियों के लिए धन्यवाद के पात्र हैं। राजकीय प्लस टू हाई स्कूल खरसावां के हिंदी शिक्षक सुनील कुमार महतो ने कहा   कि क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो विद्रोह के दौरान लड़ते-लड़ते 5 अप्रैल 1778 को सिल्ली के लोटा गांव के 'गढ़तैंतेइर' में अंग्रेजों की गोली से वीरगति प्राप्त हुए थे। इस प्रकार उन्होंने देश की आजादी के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहें।  लोटा के गढ़तैंतेइर के आसपास छः और नाला के उस उस पार कीता गांव में सात ऐसे गड़े पत्थरों की ऐतिहासिक गवाही उन शहीदों का ऐतिहासिक तथ्य आज भी विद्यमान है जिन्होंने  क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो के साथ शहादत दिए थे। उपस्थित सभी लोगों ने मौके पर निर्णय लिया कि खरसावां स्थित उचित जगह पर बहुत जल्द क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की मूर्ति स्थापित की जाएगी ।
इस कार्यक्रम के  अवसर पर पंकज कुमार महतो, महेश्वर महतो, बाबलु महतो, रमेश महतो, कैलाश महतो, संजय महतो, महावीर महतो, लोकनाथ महतो, मंटू महतो, दयाल महतो, मनबोध महतो, मिलन महतो, राकेश महतो, आदि उपस्थित थे ।

आजाद भारत के पहले से मां अन्नपूर्णा देवी की पूजा की जा रही है आदित्यपुर बस्ती में : संजय सत्पथी

आदित्यपुर बस्ती इमली चौक स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में महासप्तमी के मौके पर माँ की पूजा मंत्रो जाप के साथ सम्पन्न हूं. इस अवसर पर कमेटी के सदस्य गण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.
अन्नपूर्णा देवी की पूजा 70 वर्षो से भी अधिक समय से मंदिर प्रांगण में होते आ रही है.

यह बहुत हीं पारंपरिक विधि विधान से मां अन्नपूर्णा की पूजा की जाती है. इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहा माँ की महासप्तमी पूजा के साथ जागरण का कार्यक्रम. जिसमें कमेटी के सभी भक्तों का अभिन्न योगदान रहा. पूजा में विशेष रूप से सहयोग देने में कमेटी के अध्यक्ष अजय नंदी , उपाध्यक्ष संजय सत्पथी, सचिव उत्तम पॉल, कोषाध्यक्ष बिस्वजीत पॉल, सहकोषाध्य समीर नंदी, कैशियर राधाकांत नंदी, गौतम पॉल, महावीर पॉल, संजय नंदी, ऋषिकेश नंदी, विजय वेज आदि ने बढ़ चढ कर सहयोग कर रहे हैं.