आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 18 मूलभूत समस्या का समाधान हेतु राजेंद्र रॉय भुइयां हस्ताक्षर अभियान चला कर आदित्यपुर नगर अपर आयुक्त से मिलेंगे
सरायकेला जिला के आदित्यपुर वार्ड नंबर 18 राम मारिया बस्ती में पिछले पाँच वर्षों से नियमित रूप से नालियों की एक भी बार सही तरीके से सफाई नहीं की गई है।
नालियों में जमा कचरा पाँच सालों से जस का तस पड़ा हुआ है, जिसके कारण जगह-जगह कचरे का अम्बार लग गया है नली जाम हो जाता है और पानी का बहाव बिल्कुल रुक जाता है पानी जमा रहने के कारण मक्खी मच्छर पैदा होने लगता है जिस के कारण कई तरह की बीमारी का सामना करना पड़ता हैं बस्तियों में रहने वाले लोगों को ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव हमेशा नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी महकने लगता हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि
अब हमारी बस्ती के समस्या के लिए हमें खुद लगना होगा
तभी जाकर हर काम होगा नहीं तो हमेशा हर काम
किसी नेता और मंत्री या पार्षद के पीछे नहीं जाना है समस्या से संबंधित पदाधिकारी से मिल कर समस्या का समाधान करना होग क्षेत्रीय नेता और मंत्री केवल वोट मांगने आते हैं और उस समय आप की समस्या सुनते है इस लिए खुद जागरूक होना होगा तभी जाकर बस्ती की असली समस्याओं का समाधान होगा नहीं तो कभी भी समस्या का समाधान नहीं किया जाता। इसलिए समस्या का समाधान हेतु नगर आयुक्त को पत्र लिखकर भेजा जाएगा पूरे बस्ती में हस्ताक्षर अभियान चला कर
👇
मुख्य समस्याएँ:
नालियों की पिछले पाँच वर्षों से कभी साफ सफाई नियमित रूप से नहीं हुई नालियों में कचरे का भारी जमाव
बदबू, गंदगी और मच्छरों के कारण लोगों का जीना मुश्किल










