पत्रकार दया शंकर सिंह :घाटशिला उपचुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. हालांकि अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अपने उम्मीदवारो की घोषणा नहीं की है. कयास लगाए जा रहे है कि जेएमएम की ओर से पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के परिवार से ही किसी को मैदान में उतारेगी लेकिन अब घाटशिला उपचुनाव में एक नया मोड़ आया है. जहां अब घाटशिला उपचुनाव के मैदान में टाइगर जयराम महतो की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है. सुत्रों की मानें तो जल्द ही जेएलकेएम अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है. जिसके बाद अब राजनीतिक महकमे में हलचल तेज हो गई है.जल्दी ही पार्टी कर सकती है उम्मीदवार की घोषणा बताया जा रहा है कि जल्दी ही टाइगर जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी. जिसके लिए केंद्र समिति की ओर से एक टीम घाटशिला विधानसभा का दौरा करेगी., इसके आधार पर नाम का चयन किया जाएगा और प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी. आपको बता दें कि घाटशिला विधान सभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके लिए अंतिम तिथि 24 अक्टूबर रखी गई है. इस दिन तक सभी पार्टियों को अपनी उम्मीदों की घोषणा करनी होगी. रामदास सोरेन की पत्नी के नाम की चर्चा तेज दअरसल सोमवार के दिन धनबाद के तोपचांची में जेएलकेएम पार्टी की ओर से केंद्र बैठक किया गया था, जिसमे डुमरी विधायक जयराम महतो ने यह घोषना की कि घाटशिला उपचुनाव में उनकी भी पार्टी अपनी उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी और किस्मत आज़माएगी. वहीं जेएमएम ने भी अभी तक अपने उम्मीदवर की घोषणा नहीं की है, हालांकि सूत्रों का कहना है कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के परिवार से ही जेएमएम किसी को टिकट देगी जिसमें रामदास सोरेन की पत्नी का नाम काफी चर्चा में चल रहा है.अब घाटशिला उपचुनाव में होगा त्रिकोणीय मुकाबला वहीं अगर भारतीय जनता पार्टी बीजेपी की करें तो अब तक को किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है, क्योंकि चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को बीजेपी की ओर से मैदान में उतारा जा सकता है.अब तक घाटशिला उपचुनाव काफी सुलझा हुआ दिख रहा था, लेकिन जयराम महतो की एंट्री के बाद अब मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प हो सकता है.अब देखने वाली बात होगी कि जेएमएम रामदास सोरेन को लेकर से सिम्पति वोट हासिल करेगी या बीजेपी बाजी मार जाएगी. या फिर टाइगर जयराम सभी को पछाड़ते हुए आगे निकल जाएंगे ये समय ही बताएगा.
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Tuesday, October 14, 2025
Monday, October 13, 2025
आदित्यपुर : मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा, रस्सी से बांध कर किया पुलिस के हवाले।
सरायकेला खरसावां जिला के गमहरिया प्रखंड के नियर घोड़ा बाबा चौक में आदिवासी आक्रोश धरना प्रदर्शन जारी
Sunday, October 12, 2025
कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज ने जमशेदपुर के पटमदा के हाथी खेदा मंदिर में की पूजा-अर्चना, संगठन को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा
दिवाली पूर्व नियमित कचड़ा उठाव नहीं होने से आम जनता परेशान - सतीश शर्मा*
Friday, October 10, 2025
झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक श्री रवि प्रकाश जी को उनके नेतृत्व में श्रेष्ठ और स्वच्छ पूजा सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सम्मानित किया।
Thursday, October 9, 2025
BIG BREAKING: राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली,भारी मात्रा में हथियार बरामद
RANCHI: राजधानी रांची के रातू और ठाकुरगांव के सीमावर्ती इलाके में पुलिस और अपराधियों के बिच मुठभेड़ हुई है.इस मुठभेड़ में दोनों ओर से दर्जनों राउंड गोली चली है. इस मुठभेड़ में दो दो अपराधियों को गोली भी लगी है.जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.मुठभेड़ के बाद मौके से 8 पिस्टल बरामद किये गए है.फ़िलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया.वहीं अन्य की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया.
बताया जा रहा है कि बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए राहुल दुबे गैंग के गुर्गे जंगल में इकठ्ठा हुए थे.इस बीच ही पुलिस को सुचना मिली.जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गयी.जैसे ही पुलिस पहुंची अपराधियों ने गोली चलना शुरू कर दिया.जिसमे जवानो ने जवाबी कार्रवाई की और दो अपराधियों को गोली मार दी.बाकि अन्य भागने में सफल हो गए.मौके पर सर्च अभियान शुरू किया गया.जिसमे 8 पिस्टल बरामद हुई है.घायल अपराधी में साजन अंसारी और अमित गुप्ता शामिल है.सभी किसी कारोबारी को टारगेट करने के लिए रांची पहुंचे थे.लेकिन इससे पहले ही पुलिस को सुचना मिली और कार्रवाई किया गया










